App

कान्हा जी को 56 भोग ही क्यों, 55 या 57 क्यों नहीं? जानिए छप्पन भोग के पीछे का गणित और अन्नकूट का महत्व

Govardhan Puja 56 Bhog: गोवर्धन पूजा पर 56 भोग ही लगाने की परंपरा क्यों है, भगवान कृष्ण की गोवर्धन लीला से जुड़े इसके गणित को आइए समझें. साथ में इस लेख में विस्तार से जानेंगे कि आखिर अन्नकूट का महत्व क्या है.

कान्हा जी को 56 भोग ही क्यों, 55 या 57 क्यों नहीं? जानिए छप्पन भोग के पीछे का गणित और अन्नकूट का महत्व

Govardhan Puja 56 Bhog: दीपावली के अगले ही दिन गोवर्धन पूजा की जाती है और इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग अर्पित किए जाते हैं. हालांकि इस साल दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच एक दिन का गैप है. इस तरह 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा की जाएगी और अन्नकूट की विधि के तहत भगवान को पकवान, मिठाइयां, फल आदि 56 भोग चढ़ाए जाएंगे. क्या आपने कभी ये सोचा है कि गोवर्धन पूजा पर 56 भोग ही भगवान कृष्ण को क्यों चढ़ाए जाते हैं, यह संख्या 55 या 57 क्यों नहीं है? दरअसल, इसके पीछे एक आसान सा गणित है. आइए इस लेख में विस्तार से जानें कि क्यों भगवान कृष्ण को 56 भोग ही चढ़ाए जाते हैं और अन्नकूट का महत्व क्या है.

56 भोग ही क्यों, 55 या 57 क्यों नहीं?

धार्मिक कथा है कि जब सात दिन तक ब्रज में बारिश नहीं रुकी और पानी बढ़ने लगा तो ब्रजवासियों को सुरक्षित करने के लिए श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया. जिसके नीचे माता यशोदा समेत सभी लोग ने अपने पशुओं के साथ शरण ले ली. 7 दिन तक बारिश होती रही और भगवान ने 7 दिन गोवर्धन पर्वत को उठाए रखा. इन 7 दिनों में कृष्ण भगवान ने कुछ भी खाया-पीया नहीं था. तब भोलेभाले ब्रजवासियों को चिंता हुई कि कान्हा ने 7 दिनों तक कुछ भी नहीं खाया है. ऐसे में उन्होंने सात दिन और 8 प्रहर के हिसाब से भोजन बनाया. दरअसल, कृष्ण जी एक दिन में 8 बार खाना खाते थे. इसका गणित इस तरह समझिए कि 8 दिन × 7 प्रहर = 56 भोग. यही कारण है कि भगवान को 55 या 57 भोग नहीं बल्कि 56 भोग ही लगाए जातें हैं. श्रीकृष्ण को 56 भोग लगाना केवल परंपरा नहीं है बल्कि उनके लिए ब्रजवासियों का प्रेम, आभार और समर्पण है जिसे आज भी निभाई जाती है.

अन्नकूट का महत्व?

गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पर्व भी कहते हैं. अन्नकूट यानी अन्न का समूह या ढेर. इस अन्नकूट को पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित किया जाता है. अन्नकूट में कई तरह के पकवान रखे जाते हैं जैसे- सब्जियां, दाल, चावल, मिठाई, मक्खन, पूड़ी, कढ़ी, खीर और मौसमी फल. कई मंदिरों में इस दिन भोजन तैयार करने की परंपरा है जिसे भगवान कृष्ण को चढ़ाया जाता है. पूजा के बाद इस प्रसाद को श्रद्धालुओं में बांट दिया जाता है. अन्नकूट की परंपरा का संबंध प्रकृति से भी है. इस दिन अन्न के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है. भगवान कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा की जाती है.

(Disclaimer- यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और लोक परंपराओं पर आधारित है, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, उपाय अपनाने से पहले विद्वान से सलाह अवश्य लें, अपनी श्रद्धा अनुसार निर्णय लें.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More