)
RBI on New Cheque Book: क्या बैंक नए चेक बुक लाने वाले हैं? क्या आपका पुराना चेकबुक बेकार होने वाला है? 1 जनवरी 2027 से आपके बैंक का चेकबुक बदल जाएगा?
दरअसल सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि साल 2027 में चेकबुक पूरी तरह से बदल जाएगा. नया चेकबुक बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स से लैस होगा. नए चेकबुक की तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर किए जा रहे हैं.
दावा ये भी किया जा रहा है कि 31 दिसंबर 2026 के बाद बैंक बड़े ट्रांजैक्शन के लिए पुराने CTS चेकबुक को अमान्य कर सकते हैं. 50000 रुपये से अधिक से ट्रांजैक्शन के लिए आपको नया चेकबुक ही देना होगा.
सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे दावों में आरबीआई का हवाला दिया जा रहा है और कहा जा रहा है कि 31 दिसंबर 2026 के बाद पुराने चेकबुक बेकार हो जाएंगे. बड़े ट्रांजैक्शन के लिए नई सिक्योरिटी फीचर्स से लैस नए चेकबुक ही वैध होंगे. सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि नई चेकबुक में अल्फा-न्यूमेरिक कोड, नया MICR नंबर, UV कोड और RBI से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था शामिल हैं.
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे इन तमाम दावों को फेक बताया है. RBI ने एक्स पर पोस्ट के जरिए नए चेकबुक के दावों को पोल खोल दी.
खुद RBI ने इन फेक दावों की हकीकत बता दी है. आरबीआई ने साफ किया है कि फिलहाल केंद्रीय बैंक की ओर से कोई भी ऐसा नियम लागू नहीं किया जा गया है. रिजर्व बैंक ने लोगों को सलाह दी है कि वो इस तरह के दावों को भरोसा ना करें और ना ही किली अनजाने लिंक पर क्लिक करें. रिजर्व बैंक ने लोगों ने अलर्ट रहने की सलाह दी है और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है.
It has come to the notice of the Reserve Bank of India that a message is circulating on social media claiming that the standard Cheque Truncation System (CTS) cheque books currently in use will change from December 31, 2026 and the new cheque books featuring updated security standards will come into effect from January 1, 2027. It is clarified that at present Reserve Bank of India is not introducing any such measures with regard to the CTS cheque books. As such, the message is factually incorrect and misleading. Members of public are requested to rely only on the information published by RBI from time to time in such matters.
— ReserveBankOfIndia (@RBI) November 7, 2026