SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

5 मैचों की सीरीज... और 3 बड़े रिकॉर्ड्स, न्यूजीलैंड की धरती पर इतिहास रचने के करीब ईशान किशन, हिला सकते हैं रिकॉर्ड बुक

ईशान किशन के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 3 बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. उन्हें सूर्यकुमार यादव का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 7 रन चाहिए.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 22, 2026, 09:47 AM IST | Updated: Oct 22, 2026, 07:24 PM IST
Image Credit: Ishan Kishan
Join

भारत को आज न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है. कीवी टीम के खिलाफ इस पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 3 बड़े रिकॉर्ड्स बना सकते है. ईशान किशन ने भारत के लिए अभी तक 66 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 31.52 की औसत के साथ 1954 रन बनाए हैं. ईशान किशन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक एक शतक और 13 अर्धशतक ठोके हैं. 

ईशान किशन का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हाईएस्ट स्कोर 103 रन है. ईशान किशन ने 43 गेंद पर 103 रन की यह तूफानी पारी 31 जनवरी 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेली थी. ईशान किशन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 91 छक्के और 201 चौके ठोके हैं. ईशान किशन ने साल 2026 में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. आइए एक नजर डालते हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में ईशान किशन कौन से 3 बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ सकते हैं.

1. एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले भारतीय

भारत के लिए T20I में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने के बेहद करीब हैं. ईशान किशन अगर 7 रन और बना लेते हैं तो वह सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ते हुए किसी एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले भारत के टॉप बल्लेबाज बन जाएंगे. ईशान किशन ने इस साल (2026) भारत के लिए 34 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 172.06 के स्ट्राइक रेट से 1158 रन बनाए हैं. ईशान किशन ने इस दौरान एक शतक और 7 अर्धशतक ठोके हैं. इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में 1164 T20I रन ठोके थे.

ये भी पढ़ें- कैगिसो रबाडा का अनोखा 'दोहरा शतक', टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, डेल स्टेन और मखाया एंटिनी के महान क्लब में हुई एंट्री

2. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 रन

ईशान किशन अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ इस पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दौरान 46 रन और बना लेते हैं, तो वह अपने 2000 T20I रन पूरे कर लेंगे. ईशान किशन ने भारत के लिए अभी तक 66 T20I मैचों में 31.51 की औसत और 148.81 के स्ट्राइक रेट से 1954 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं.

3. टेस्ट प्लेइंग नेशन के बल्लेबाजों में एक कैलेंडर ईयर के दौरान सबसे ज्यादा T20I रन

ईशान किशन टेस्ट खेलने वाले देशों के किसी बल्लेबाज द्वारा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने के रिकॉर्ड के भी करीब हैं. इससे पहले साल 2021 में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने 1326 T20I रन बनाए थे. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए ईशान किशन को अभी 139 रनों की और जरूरत है.

ये भी पढ़ें- बुमराह की जगह भुवनेश्वर कुमार होंगे लीडर, शिवम दुबे और नीतीश रेड्डी में कड़ी टक्कर, पहले T20I में वरुण चक्रवर्ती की एंट्री साबित हो सकती है गेम चेंजर

ईशान किशन ने इस साल 49 ओवरऑल T20 मैचों में 38.26 की औसत और 175 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 1760 रन बनाए हैं. एक कैलेंडर ईयर में ओवरऑल T20 क्रिकेट में 2000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनने के लिए उन्हें अभी 240 रनों की और जरूरत है. वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन और मोहम्मद रिजवान ही अभी तक इस आंकड़े तक पहुंच पाए हैं. निकोलस पूरन ने साल 2024 में 2331 रन बनाए थे, जबकि मोहम्मद रिजवान ने साल 2021 में 2036 रन बनाए थे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES