SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जीत से आगाज: स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को हराया, दीप्ति शर्मा-निकी प्रसाद ने उलटफेर से बचाया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैचों में जीत के साथ शुरुआत की. छोटे स्कोर वाले इस मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने एक समय टीम इंडिया को संकट में डाल दिया था, लेकिन दीप्ति शर्मा और निक्की प्रसाद ने जीत दिला दी.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 16, 2026, 10:18 PM IST | Updated: Oct 16, 2026, 10:35 PM IST
Image Credit: दीप्ति शर्मा, निक्की प्रसाद. BCCI
Join

भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 4 विकेट से जीत हासिल की. रायपुर में शुक्रवार (16 अक्टूबर) को खेले गए मुकाबले में अनुभवी दीप्ति शर्मा और डेब्यू करने वाली निक्की प्रसाद ने टीम की नैया को पार लगाया. जिम्बाब्वे ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने 15.4 ओवर में 6 विकेट पर 116 रन बनाकर मैच को जीत लिया.

जिम्ब्बावे से मिले 115 रन के टारगेट का पीछा करने जब टीम इंडिया के बल्लेबाज मैदान पर उतरे, तो लगा कि इस स्कोर को आसानी से हासिल कर लिया जाएगा. हालांकि, इसके उलट सबकुछ हुआ. भारत के टॉप-4 बल्लेबाज कुल 18 रन ही बना सके. मंधाना 9, शेफाली वर्मा 4, अनुष्का शर्मा 4 और पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर एक रन बनाकर आउट हो गईं. यहां से लगा कि मैच हाथ से निकल जाएगा, लेकिन दीप्ति और निक्की ने पारी को संभाल लिया.

 

 

19 रन पर गिर गए थे 4 विकेट

3.1 ओवर में 19 रन पर 4 विकेट गिर जाने के बाद दीप्ति और निक्की ने टीम की पारी को आगे बढ़ाया. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 63 गेंद पर 82 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया. दीप्ति दुर्भाग्यशाली रहीं और अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाईं. वह 37 गेंद पर 49 रन बनाकर आउट हो गईं. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके लगाए. निक्की प्रसाद ने 35 गेंद पर नाबाद 39 रन बनाकर मैच को फिनिश किया. उनके बल्ले से 6 चौके निकले. ऋचा घोष 7 रन बनाकर आउट हुईं. अरुंधति रेड्डी ने नाबाद 2 रन बनाकर निक्की के साथ मैदान से बाहर आईं.

ये भी पढ़ें: भारत का न्यूजीलैंड दौरा: वनडे और टेस्ट की टीम घोषित, दो वनडे में श्रेयस अय्यर कप्तान; चोट के बावजूद चुने गए ऋषभ पंत

भारत की कसी गेंदबाजी में फंसी मेहमान टीम

भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने लगातार कसी बॉलिंग की. जिम्बाब्वे के लिए शार्ने मेयर्स ने 33 गेंद पर नाबाद 44 रन बनाए. केलिस एधलोवू ने 42 और मोडेस्टर मुबचिकवा ने 16 रन बनाए. भारत के लिए नंदिनी शर्मा ने 4 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिए. क्रांति गौड़ ने 2 ओवर में 16 रन दिए और एक विकेट लिया. अरुंधति रेड्डी ने 3 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट लिया. श्री चरणी 4 ओवर में 14 रन देकर एक सफलता हासिल की. शेफाली वर्मा ने 3 ओवर में 20 और दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 22 रन दिए. दोनों के खाते में विकेट नहीं आया. दीप्ति को कसी गेंदबाजी और 49 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES