भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर चयन समिति ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीमों की घोषण कर दी है. दौरे पर पांच वनडे और दो टेस्ट मैच होने हैं. वनडे के कप्तान शुभमन गिल तीन मैचों के लिए उपलब्ध होंगे. इसके बाद टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुट जाएंग. उनकी जगह आखिरी दो वनडे मैचों में श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे.
टेस्ट टीम में चोटिल विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी शामिल किया गया है. उन्हें सीरीज से पहले अपनी फिटनेस साबित करनी होगी. प्रसिद्ध कृष्णा का भी शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए फिटनेस के आधार पर ही चयन हुआ है. टेस्ट टीम में जसप्रीत बुमराह और अंशुल कंबोज की वापसी हुई है. ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी का भी क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट के लिए चयन हुआ है.
पडिक्कल और सुदर्शन दोनों का चयन
बुमराह इस साल अब तक एक भी टेस्ट नहीं खेला है. उन्होंने पिछली बार 2025 के आखिर में साउथ अफ्रीका के दौरे पर सफेद जर्सी पहनी थी. केएल राहुल टेस्ट सीरीज में गिल के डिप्टी के तौर पर काम करेंगे और यशस्वी जायसवाल के साथ पहली पसंद की ओपनिंग जोड़ी बनाएंगे. देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका दौरे पर नंबर 3 पर दो सेंचुरी बनाई थीं. उनकी जगह टीम में बनी हुई है. नंबर 3 स्पॉट के एक और दावेदार साई सुदर्शन पैर की अंगुली में चोट के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर रहे थे. उनकी वापसी हुई है.
कंबोज और आकाश आए, आकिब बाहर
कंबोज ने 2025 में इंग्लैंड दौरे पर एक टेस्ट खेला था और उन्हें बाहर कर दिया गया था. उन्हें वापस बुलाया गया है. प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज अपनी जगह बनाए रखें. आकाश दीप को आईपीएल से पहले पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी थी. उनकी भी वापसी हो गई है. उन्होंने पिछली बार 2025 के इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट खेला था. आकिब नबी का टीम में चयन नहीं हुआ. उन्होंने श्रीलंका में बुमराह की जगह ली थी. आकिब ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में भी डेब्यू किया था.
🚨 News 🚨 #TeamIndia’s ODI and Test squads for New Zealand tour announced 📝 Captain Shubman Gill will lead the side for the first 3️⃣ ODIs, before Shreyas Iyer takes charge for the last 2️⃣ matches. More details ▶️ https://t.co/npwxUYlb1N #NZvIND https://t.co/3ckm7ixgEN
— BCCI (@BCCI) October 16, 2026
पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारत की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव.
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.
भारत की टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.
भारत का न्यूजीलैंड दौरा: वनडे-टेस्ट सीरीज शेड्यूल
4 नवंबर- पहला वनडे- ऑकलैंड
7 नवंबर- दूसरा वनडे- वेलिंगटन
10 नवंबर- तीसरा वनडे- हैमिल्टन
13 नवंबर- चौथा वनडे- माउंट माउनगुई
15 नवंबर- पांचवां वनडे- माउंट माउनगुई
19 नवंबर से- पहला टेस्ट- वेलिंगटन
27 नवंबर से- दूसरा टेस्ट- क्राइस्टचर्च.