SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

महारिकॉर्ड के करीब स्मृति मंधाना: महिला या पुरुष, कोई नहीं कर पाया ऐसा, भारतीय कप्तान के पास इतिहास रचने का मौका

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना पूर्णकालिक कप्तान के तौर पर जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेंगी. उनके निशाने पर एक बड़ा रिकॉर्ड है. वह टी20 इंटरनेशनल में इतिहास रच सकती हैं.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 16, 2026, 05:11 PM IST | Updated: Oct 16, 2026, 05:16 PM IST
Image Credit: स्मृति मंधाना. BCCI
Join

भारतीय महिला टीम और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज शुक्रवार (16 अक्टूबर) को शुरू होने वाली है. भारत की दिग्गज बल्लेबाज स्मृति मंधाना पूर्णकालिक कप्तान तौर पर अपने करियर को आगे बढ़ाने वाली हैं.  उन्हें हरमनप्रीत कौर की जगह टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. वह इस सीरीज में इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के करीब है. यह एक ऐसी उपलब्धि होगी, जिसे किसी भी महिला या पुरुष क्रिकेटर ने हासिल नहीं किया है.

मंधाना अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में 133 रन बना लेती हैं तो वह इंटरनेशनल टी20 में अपने 5 हजार रन पूरे कर लेंगी. वह ऐसा करने वाली दुनिया की पहली महिला या पुरुष क्रिकेटर होंगी. वह जिस तरह की फॉर्म में हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि भारतीय कप्तान आसानी से इस आंकड़े तक अगले तीन मैचों में पहुंच जाएंगी.

मंधाना का गजब रिकॉर्ड

मंधाना की बात करें तो वह महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2013 में डेब्यू किया था और उसके बाद से अब तक 179 मैचों में हिस्सा लिया है. इस दौरान मंधाना ने 172 पारियों में 4867 रन बनाए हैं. उनके नाम 2 शतक और 37 अर्धशतक हैं. उनके बाद न्यूजीलैंड की दिग्गज सूजी बेट्स का नंबर आता है. बेट्स ने 2007 से 2026 तक 186 मैचों में 4758 रन बनाए. वह एक शतक और 28 अर्धशतक लगाने में सफल रहीं.

ये भी पढ़ें: नहीं करना होगा न्यूजीलैंड का इंतजार: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी T20 मैच में भुवनेश्वर की एंट्री, अर्शदीप सिंह बाहर

हरमनप्रीत भी 5000 रन की रेस में शामिल

स्मृति मंधाना के अलावा भारत की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 5 हजार रन बनाने की रेस में शामिल हैं. हालांकि, वह अभी 654 रन दूर हैं. हरमन ने 2009 से अब तक 210 टी20 मैच खेले हैं और इस दौरान 188 पारियों में 4346 रन बनाए हैं. उन्होंने एक शतक और 18 अर्धशतक लगाया. वह जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करके 5000 रन के और करीब पहुंच सकती हैं.

ये भी पढ़ें: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का बल्ले से धमाका, 143 गेंदों में ठोके 173 रन, चौकों-छक्कों की लगा दी झड़ी

पुरुषों में कौन आगे?

अगर बात पुरुष क्रिकेटरों की करें तो पाकिस्तान के पूर्व टी20 कप्तान बाबर आजम के नाम सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं. बाबर ने 145 टी20 मैचों में 4596 रन बनाए हैं. उनके नाम 3 शतक और 39 अर्धशतक हैं. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर ने 163 मैचों में 4384 और भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 159 मैचों में 4231 रन बनाए हैं. टीम इंडिया के एक और पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाम 125 मैचों में 4188 रन हैं. रोहित और विराट इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. वहीं, बटलर और बाबर के पास अपने रिकॉर्ड को सुधारने का अभी भी मौका है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES