India vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी T20I मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. चोट के चलते तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं. अनुभवी पेसर भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है. RCB के तमाम फैंस इस खबर से खुश होंगे, क्योंकि भुवी लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं और हो सकता है कि वो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही अपना कमबैक करें. इसी मैदान पर वो आईपीएल में अपनी टीम आरसीबी के लिए खेलते हैं.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच शनिवार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज 2-2 की बराबरी पर खड़ी है और इस लिहाज से आखिरी मुकाबला बेहद अहम है. यही वजह है कि चयनकर्ताओं ने अर्शदीप सिंह के चोटिल होने के बाद अनुभवी भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाया. उनका चयन न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए भी किया गया है.
शुक्रवार को बीसीसीआई ने अपडेट देते हुए बताया कि अर्शदीप सिंह के गेंदबाजी करने वाले कंधे पर चोट लगी है. पुरुष चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I के लिए भुवनेश्वर कुमार को भारतीय टीम में शामिल किया है.
🚨 News 🚨 Arshdeep Singh sustains blow to bowling shoulder; Bhuvneshwar Kumar added to #TeamIndia’s squad for the Bengaluru T20I. More Details ▶️ https://t.co/i18NeqDLrU #INDvWI | @mflone_
— BCCI (@BCCI) October 16, 2026
बुधवार को हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के चौथे T20I के दौरान अर्शदीप सिंह के गेंदबाजी करने वाले कंधे पर चोट लग गई थी, जिसके बाद भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया. आखिरी T20I में उनके खेलने को लेकर फैसला, मैच से पहले उनकी रिकवरी (ठीक होने की स्थिति) के आधार पर लिया जाएगा.
बता दें कि एक समय पर टीम इंडिया की गेंदबाजी के रीड की हड्डी कहे जाने वाले भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी इंटरनेशनल मैच नवंबर 2022 में खेला था. उसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया और उन्हें पिछले 4 सालों से नजरअंदाज किया जा रहा है. हालांकि, आईपीएल में लगातार दो साल अच्छे प्रदर्शन के बाद उनकी किस्मत चमकी है और भारत की टी20 टीम में उनकी वापसी हुई है.
श्रेयस अय्यर (C), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेट कीपर), संजू सैमसन [विकेट कीपर], तिलक वर्मा (VC), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार