एशियन पैरा गेम्स का पांचवां एडिशन 18 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में आयोजित किया जाएगा. एशियन पैरा गेम्स 2026 में 45 देशों के खिलाड़ी 19 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे. यह मल्टी-स्पोर्ट इवेंट भारत के लिए पैरा गेम्स में अपने शानदार प्रदर्शन को और आगे बढ़ाने का एक मौका होगा. एशियन पैरा गेम्स के पिछले एडिशन में, चीन के हांगझोऊ में भारत ने रिकॉर्ड 108 मेडल जीते थे, जिनमें 27 गोल्ड, 32 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे. एशियन पैरा गेम्स 2026 के इस एडिशन के लिए भारत ने 12 खेलों में हिस्सा लेने वाले 168 एथलीटों के नामों की घोषणा की है.
इस लिस्ट में दो बार के पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल और अवनि लेखरा के नाम भी शामिल हैं. ये दोनों आइची-नागोया में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने के प्रबल दावेदार होंगे. सुमित अंतिल जैवलिन थ्रो F64 और अवनि लेखरा 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धाओं में 'डिफेंडिंग चैंपियन' के तौर पर उतरेंगे. एशियन पैरा गेम्स 2026 में 18 खेलों में 19 कुल स्पर्धाएं होंगी, जिसमें कुल 492 मेडल इवेंट होंगे.
इस साल भारतीय दल में 281 सदस्य शामिल हैं, जिनमें 168 एथलीट (112 पुरुष और 56 महिलाएं) हैं, जो 12 खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे. इनके साथ 113 अधिकारी और स्टाफ सदस्य भी होंगे. पिछली बार चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2022 में भारत मेडल टैली में छठे स्थान (108 मेडल) पर रहा था. यह पहली बार था, जब भारत ने एशियन पैरा गेम्स में 100 पदकों का आंकड़ा पार किया था. इस साल का भारतीय दल आइची-नागोया में अपने पिछले रिकॉर्ड में बेहतर करने के इरादे से उतरेगा.
भारत में फैंस पैरा एशियन गेम्स 2026 का लाइव टेलीकास्ट DD स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. पैरा एशियन गेम्स 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. ओपनिंग सेरेमनी रविवार 18 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. पैरा एशियन गेम्स 2026 में स्पोर्ट्स इवेंट्स 18 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक रोज भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे से शुरू होंगे.
जापान के आइची-नागोया में 19 स्थानों पर पैरा एशियन गेम्स 2026 के स्पोर्ट्स इंवेट्स आयोजित किए जाएंगे, जिनमें से कई पहले से कई सुविधाएं मौजूद हैं. ब्लाइंड फुटबॉल नागोया सिटी त्सुरुमा पार्क मल्टीपर्पस ग्राउंड में खेला जाएगा. व्हीलचेयर रग्बी का आयोजन विंग एरिना करिया में होगा, और व्हीलचेयर बास्केटबॉल आइची इंटरनेशनल एरिना में आयोजित किया जाएगा.
पैरा फेंसिंग इने स्पोर्ट्स सेंटर में होगी. शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स टोयोटा में स्थित आइची प्रीफेक्चुरल शूटिंग रेंज में आयोजित किए जाएंगे. इस कार्यक्रम में 18 खेलों और 19 स्पर्धाओं में 492 मेडल इवेंट शामिल हैं. इन खेलों में पैरा फेंसिंग, पैरा जूडो, पैरा टेबल टेनिस, पैरा साइकिलिंग, पैरा ताइक्वांडो, पैरा आर्चरी और शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स शामिल हैं. टीम इवेंट्स में ब्लाइंड फुटबॉल, व्हीलचेयर बास्केटबॉल और व्हीलचेयर रग्बी शामिल हैं.
भारत 19 स्पर्धाओं में हिस्सा लेने के लिए 168 एथलीटों (112 मेंस और 56 विमेंस) को भेज रहा है. एशियन पैरा गेम्स में भारत की यह पांचवीं भागीदारी है. पैरा-बैडमिंटन स्टार प्रमोद भगत और पैरा टेबल टेनिस स्टार भाविना पटेल उद्घाटन समारोह में ध्वज थामेंगे.