App

ड्रॉ मैच ने भारत ने छीन लिए 8 WTC अंक, वेलिंगटन की पिच से निराश हुए शुभमन गिल, क्राइस्टचर्च में गेंदबाजों के लिए मांगी मदद

तेज गेंदबाजों की थकान और अगले टेस्ट के शेड्यूल को देखते हुए भारतीय कप्तान शुभमन गिल को एक घंटे पहले ही मैच ड्रॉ स्वीकार करने का फैसला लेना पड़ा और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों से हाथ मिलाना पड़ा.

ड्रॉ मैच ने भारत ने छीन लिए 8 WTC अंक, वेलिंगटन की पिच से निराश हुए शुभमन गिल, क्राइस्टचर्च में गेंदबाजों के लिए मांगी मदद
Image Credit: Shubman Gill

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हो गया. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने सोमवार को पांचवें दिन का खेल खत्म होने से ठीक एक घंटे पहले ही डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के साथ हाथ मिला लिया, जो उस वक्त न्यूजीलैंड को हार से बचाने में और टेस्ट मैच ड्रॉ कराने में जुटे हुए थे. भारत के कप्तान शुभमन गिल ने सोमवार को मैच के बाद कहा कि उनके तेज गेंदबाजों की थकान और व्यस्त शेड्यूल के कारण उन्हें डेरिल मिचेल के साथ हाथ मिलाना पड़ा, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच बेसिन रिजर्व में ड्रॉ पर समाप्त हुआ.

भारत अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ यह टेस्ट मैच जीत लेता तो उसे 12 अंक मिलते, लेकिन ड्रॉ मैच से उन्हें केवल 4 अंक लेकर संतोष करना पड़ा. टीम इंडिया को इस तरह ड्रॉ मैच से 8 अंकों का नुकसान झेलना पड़ा है. मैच में 15 ओवर बचे थे और भारत को जीत के लिए 5 और विकेट चाहिए थे, तभी दोनों टीमों ने हाथ मिलाकर खेल को ड्रॉ पर खत्म करने का फैसला किया. डेरिल मिचेल (नाबाद 49 रन) और ग्लेन फिलिप्स (नाबाद 26 रन) ने 258 गेंदों पर 63 रनों की अटूट साझेदारी की और न्यूजीलैंड को सुरक्षित स्थिति में पहुंचा दिया.

वेलिंगटन की पिच से निराश हुए शुभमन गिल

न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 120 ओवरों में 5 विकेट पर 239 रन बनाए. मैच खत्म करने का फैसला लेने से पहले, शुभमन गिल ने ड्रेसिंग रूम में हेड कोच गौतम गंभीर के साथ कुछ समय बिताया था. मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में गिल ने कहा, 'अगर पिच से थोड़ी और मदद मिलती, तो शायद हम जीत के लिए कोशिश कर सकते थे, लेकिन हमारे तेज गेंदबाज थक चुके थे. उन्होंने इस मैच में लगभग 50-50 ओवर फेंके हैं. इसके अलावा, हमें यह भी ध्यान रखना था कि अगला मैच सिर्फ तीन दिन बाद है और कल हमें यात्रा भी करनी है. इसलिए, हम अपने सभी गेंदबाजों को फ्रेश रखना चाहते थे. मुझे नहीं लगता कि 5-10 अतिरिक्त ओवर फेंकने से कोई बड़ा फर्क पड़ता.'

इस पिच पर 10 विकेट लेना एक बड़ी चुनौती थी

शुभमन गिल ने यह भी कहा कि आखिरी दिन का खेल ड्रॉ पर खत्म होने को वह निराशाजनक नहीं मानते. उन्होंने कहा, 'नहीं, बिल्कुल नहीं. हमें पता था कि इस पिच पर 10 विकेट लेना एक बड़ी चुनौती होगी, लेकिन मुझे लगता है कि हमारे पास मौके थे बीच-बीच में कुछ मौके मिले भी थे. पुछल्ले बल्लेबाजों के खिलाफ आप कभी पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकते. इसलिए, मुझे लगता है कि मैदान पर हमारा दिन अच्छा रहा.' शुभमन गिल इस बात से भी खुश थे कि उनकी टीम ने पांच दिनों तक कैसा प्रदर्शन किया. पहले गेंदबाजी में और फिर बल्लेबाजी में. भारत ने अपनी पहली पारी 166 ओवरों में 9 विकेट पर 720 रन बनाकर घोषित की थी, जिसमें गिल ने खुद 98 रन बनाए थे. 

शुभमन गिल ने कहा, 'हां, बिल्कुल. मुझे लगता है कि हमारा प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा. खासकर तब, जब हम घर से बाहर खेल रहे हैं. मुझे लगता है कि हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी. पहली पारी में जब हम गेंदबाजी करने उतरे, तब भी हमारे लिए यही सबसे अहम बात थी. मुझे लगता है कि हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और फिर बल्लेबाजी में भी सभी ने अपना योगदान दिया. भले ही केवल दो शतक लगे, लेकिन हमने कुल मिलाकर लगभग 700 रन बनाए, जो कि एक बहुत बड़ा स्कोर है.' 

क्राइस्टचर्च में गेंदबाजों के लिए मांगी मदद

अगले मैच के लिए तैयारी का बहुत कम समय होने के बावजूद, शुभमन गिल ने कहा कि शुक्रवार से शुरू होने वाले क्राइस्टचर्च टेस्ट के लिए भारत अपनी रणनीति में कोई बड़ा बदलाव नहीं करने वाला है. साथ ही, उन्होंने उम्मीद जताई कि हेगले ओवल की पिच उनके गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार साबित होगी. शुभमन गिल ने कहा, 'उम्मीद है कि क्राइस्टचर्च में पिच से गेंदबाजों को थोड़ी और मदद मिलेगी. इसलिए, अगर हम वहां भी इसी तरह का खेल दिखा सकें और अपनी गेंदबाजी तथा बल्लेबाजी की योजनाओं को उसी निरंतरता के साथ लागू कर सकें, तो मुझे लगता है कि हम काफी मजबूत स्थिति में होंगे.'

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More