)
Share Market Update 23 November: एक तरफ सोने में तेजी लौटी, तो दूसरी ओर शेयर बाजार बुरी तरह से लुढ़क गया. सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों क्रैश हो गए. सेंसेक्स की गिरावट 12 बजे तक 965 अंक तक पहुंच गई और बाजार 82,954.25 पर पहुंच गया.
चढ़ते दिन के साथ बाजार में गिरावट भी बढ़ती चली गई. 10 बजे तक सेंसेक्स -848.22 अंक या -1.01% तक गिरकर 83,071.49 पर पहुंच गया. निफ्टी 259.95 अंक गिरकर 25,540.65 पर ट्रेड कर रहा है. मेटल, बैंकिंग और एनर्जी शेयर्स में ज्यादा बिकवाली है.
कहां गायब हो गई बाजार की तेजी
20 नवंबर को बाजार बंपर तेजी के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स 898 अंक की बढ़त के साथ 83,920 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी 289 अंकों की बढ़त के साथ 25,801 अंक पर क्लोज हुआ था, लेकिन वीएंड के बाद सोमवार को बाजार ने खराब ओपनिंग की और 800 अंक से ज्यादा गिर गया.
शेयर बाजार में गिरावट के पीछे बड़ी वजह
बाजार एक्सपर्ट के मुताबिक ग्लोबल मार्केट में जारी भूचाल ने भारतीय शेयर बाजार को हिलाकर रख दिया है.बाजार पर मुनाफावसूली जारी रहा. इन प्रॉफिट बुकिंग के चलते बाजार पर दबाव बढ़ता चला गया. बीते चार हफ्तों से सेंसेक्स और निफ्टी की तेजी के बाद आज जमकर मुनाफावसूली की गई.
ग्लोबल मार्केट में भारी क्रैश देखने को मिल रहा है. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 5.5%, चीन और हांगकांग के बाजार 1% से ज्यादा नीचे गिरे. इससे पहले अमेरिकी बाजारों में भी टेक शेयरों की बिकवाली रही, जिसने भारतीय बाजार पर भी प्रेशर बढ़ा दिया.
बाजार को किसने नीचे धकेला?
इसके अलावा मेटल शेयरों की कमजोरी ने के चलते बाजार में नकारात्मक सेंटीमेंट बना. टाटा स्टील जैसे शेयरों में गिरावट ने बाजार और नीचे गिराने का काम किया. वहीं रुपया एक बार फिर से कमजोर हो गया. रुपये ने कारोबार के दौरान मिली अपनी पूरी बढ़त गंवा दी. 50 पैसे फिसलकर भारतीय करेंसी एक डॉलर के मुकाबले 92.94 रुपये पर आ गया. इन फैक्टर्स ने भारतीय बाजार को पीछे धकलने का काम किया है.