SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वैभव सूर्यवंशी को अभी करना होगा लंबा इंतजार: श्रेयस अय्यर ने साफ की टीम की रणनीति, बताया क्यों नहीं मिल रहा मौका

वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला. अब लग रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्हें बेंच पर बैठना होगा. टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर ने अपने बयानों से इसके इशारे दे दिए हैं.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 21, 2026, 01:30 PM IST | Updated: Oct 21, 2026, 01:33 PM IST
Image Credit: वैभव सूर्यवंशी- BCCI
Join

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को अभी प्लेइंग-11 में एंट्री के लिए इंतजार करना होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज से ठीक पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ-साफ संदेश दे दिए हैं. वैभव को घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचों टी20 के दौरान बेंच पर ही बैठना पड़ा था. सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई थी और वह एक भी मैच के दौरान प्लेइंग-11 में नहीं शामिल हो पाए. अब अय्यर और गंभीर के बयानों के बाद उनका न्यूजीलैंड में भी बाहर बैठना तय माना जा रहा है.

कप्तान अय्यर ने 22 अक्टूबर को होने वाले पहले टी20 मैच को लेकर अपनी रणनीति पर बात की. उन्होंने कहा कि वैभव को इंतजार करना होगा, क्योंकि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वैभव ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था. वह अब तक 8 मैचों में खेल पाए हैं. दुनिया के सबसे रोमांचक बैटिंग टैलेंट होने के बावजूद टीम की गहराई के कारण उनका प्लेइंग-11 में जगह बना पाना कठिन हो रहा है. अय्यर ने एक बात साफ कर दी है कि वैभव के टैलेंट पर कोई सवाल नहीं उठा रहा है, लेकिन वह सीधे-सीधे टीम में आने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं.

क्यों ओपनिंग जोड़ी नहीं बदल रहे अय्यर?

अय्यर ने क्राइस्टचर्च में होने वाले मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''हमारे लिए यह काफी जरूरी है कि उनके (वैभव) जैसा टैलेंट ड्रेसिंग रूम में खुश रहे. ऐसा नहीं है कि वह अभी प्लेइंग-11 में आ सकते हैं, क्योंकि हमारे ओपनर लगातार रन बना रहे हैं और उन्होंने वर्ल्ड कप जीता है.'' अभिषेक और सैमसन ने इस साल टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए अच्छा खेल दिखाया था. दोनों ने मिलकर टीम को ट्रॉफी डिफेंड करने में मदद की थी. सैमसन ने तो खासकर नॉकआउट मैचों में कहर मचा दिया था. वहीं, अभिषेक इनदिनों लगातार रन बना रहे हैं. ऐसे में ओपनिंग जोड़ी जमी हुई है और वैभव को इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर का इमोशनल मोमेंट: कप्तानी छोड़ने के बाद पहला इंटरव्यू, छलके आंसू और पटका माइक

निराश होने के बजाय सब्र रखें वैभव: अय्यर

अय्यर ने कहा कि वैभव को निराश होने की जगह सब्र रखने की जरूरत है. उन्हें अपनी तैयारी पर भरोसा रखना होगा. भारतीय कप्तान ने कहा, ''मैं बस वैभव से कहता हूं कि अगर आप अपने प्रोसेस को लेकर निरंतर बने रहोगे तो मौका मिलेगा. कभी-कभी इंतजार करना पड़ता है. हमारे पास अभी दो शानदार ओपनर हैं और वैभव के साथ हमारी यही बात होती है.'' अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज को लेकर कहा कि अगर दूसरे और चौथे मैच में हम बेहतर बॉलिंग करते तो नतीजा अलग हो सकता था.

ये भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मचाया तहलका, 41 गेंदों में ठोके नाबाद 91 रन, स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड ध्वस्त

एशियन गेम्स में मिला था मौका

वैभव को पिछली बार भारत के लिए एशियन गेम्स में खेलने का मौका मिला था. उस समय वीवीएस लक्ष्मण टीम के कार्यवाहक कोच थे. उन्होंने अभिषेक और वैभव से ओपनिंग करवाई थी. उस वक्त संजू सैमसन ने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी की थी. हालांकि, वेस्टइंडीज सीरीज में गंभीर के कोच के रूप में वापस आते ही सबकुछ बदल गया. गंभीर ने सैमसन और अभिषेक की ओपनिंग जोड़ी पर ही भरोसा जताया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES