SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टूटने वाला है सचिन का 15,921 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड! जो रूट को लेकर पहली बार बोले क्रिकेट के भगवान, 14 साल पुराना किस्सा सुनाकर चौंकाया

सचिन तेंदुलकर ने जो रूट की तारीफ करते हुए बड़ा खुलासा किया है. टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के 15921 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से जो रूट 1644 रन दूर हैं.

Written By Tarun Verma
Published: Nov 05, 2026, 11:46 AM IST | Updated: Nov 05, 2026, 12:06 PM IST
Image Credit: Sachin Tendulkar and Joe Root
Join

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट इन दिनों टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने की दहलीज पर खड़े हैं. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब खतरे में है. इस बीच क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने खुद जो रूट की जमकर तारीफ की है. सचिन तेंदुलकर ने खुलासा किया है कि उन्हें जो रूट के टैलेंट का अंदाजा उनके पहले ही टेस्ट मैच में हो गया था. इतना ही नहीं, सचिन तेंदुलकर ने जो रूट को अपनी पीढ़ी के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक भी बताया है.

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर आयोजित 'आस्क मी एनीथिंग' (AMA) सेशन में हिस्सा लिया. इस दौरान उनसे जो रूट के सचिन तेंदुलकर का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ने की संभावनाओं को लेकर सवाल पूछा गया. इसके जवाब में सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के इस दिग्गज बल्लेबाज की जमकर तारीफ की. सचिन तेंदुलकर ने जो रूट को अपनी पीढ़ी के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माना है. उन्होंने बताया कि साल 2012 में जो रूट के पहले टेस्ट मैच के दौरान ही उन्हें उनकी क्षमता का अंदाजा हो गया था. जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के सचिन तेंदुलकर के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं.

ये भी पढ़ें- अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट, विराट कोहली ने बनाए 76 रन, फिर अंशुल कंबोज क्यों बने प्लेयर ऑफ द मैच? बनाया गजब रिकॉर्ड

जो रूट को लेकर पहली बार बोले क्रिकेट के भगवान

रेडिट पर 'आस्क मी एनीथिंग' (AMA) सेशन के दौरान, भारत के पूर्व कप्तान से जो रूट के इस रिकॉर्ड तक पहुंचने की कोशिश के बारे में पूछा गया. सचिन तेंदुलकर ने इस इंग्लिश बल्लेबाज की जमकर तारीफ की और याद किया कि अपने डेब्यू के समय उन्होंने कैसी छाप छोड़ी थी. सचिन तेंदुलकर ने कहा, 'मैंने हमेशा उन्हें बहुत ऊंचा दर्जा दिया है. उनके पहले टेस्ट मैच में ही यह साफ हो गया था कि वह आगे चलकर बहुत बड़ा नाम बनेंगे.' रूट फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 169 मैचों की 309 पारियों में 14,278 रन बनाए हैं.

टूटने वाला है सचिन का 15,921 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड!

सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने के लिए उन्हें अभी 1,644 और रनों की जरूरत है. सचिन तेंदुलकर ने 200 मैचों की 329 पारियों में 15,921 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था. इस फॉर्मेट में भारतीय दिग्गज के नाम ही सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं. दिलचस्प बात यह है कि दिसंबर 2012 में नागपुर में जिस भारतीय टीम के खिलाफ रूट ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था, उसमें तेंदुलकर भी शामिल थे.

ये भी पढ़ें- 38 साल के हुए विराट कोहली... 18 साल से राज... 38 रिकॉर्ड्स का ऐसा साम्राज्य, जिसे हिलाना भी मुश्किल

इस युवा इंग्लिश बल्लेबाज ने अपने पहले ही मैच में गहरी छाप छोड़ी थी. उन्होंने पहली पारी में 229 गेंदों पर 73 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में 20 रन बनाकर नाबाद रहे. यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था. एक दशक से भी ज्यादा समय बाद, जो रूट ने खुद को अपनी पीढ़ी के बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाजों में से एक के रूप में स्थापित कर लिया है और अब वह क्रिकेट के सबसे चर्चित रिकॉर्ड्स में से एक को तोड़ने के बिल्कुल करीब हैं.

तेंदुलकर के पसंदीदा गैर-भारतीय बल्लेबाज

हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में जो रूट पहले ही सचिन तेंदुलकर से आगे निकल चुके हैं. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने सितंबर 2026 में अपना 69वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया, जिससे वे भारतीय दिग्गज के 68 अर्धशतकों के रिकॉर्ड से आगे निकल गए. बातचीत के दौरान, तेंदुलकर ने अपने पसंदीदा गैर-भारतीय बल्लेबाजों के नाम भी बताए, जिनमें इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और जो रूट और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ शामिल हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES