App

38 साल के हुए विराट कोहली... 18 साल से राज... 38 रिकॉर्ड्स का ऐसा साम्राज्य, जिसे हिलाना भी मुश्किल

5 नवंबर 2026 को 38 साल के हुए विराट कोहली के 18 साल के क्रिकेट करियर की कहानी और उनके 38 ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स के बारे में जानिए, जिन्होंने उन्हें वर्ल्ड क्रिकेट का महान बल्लेबाज बनाया है.

38 साल के हुए विराट कोहली... 18 साल से राज... 38 रिकॉर्ड्स का ऐसा साम्राज्य, जिसे हिलाना भी मुश्किल
Image Credit: Virat Kohli

क्रिकेट की दुनिया के लिए आज 5 नवंबर का दिन बेहद खास और यादगार है. वर्ल्ड क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली का आज 38वां जन्मदिन है. भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को नई दिल्ली में हुआ था. विराट कोहली का नाम सचिन तेंदुलकर, डॉन ब्रैडमैन, रिकी पोंटिंग, सुनील गावस्कर, ब्रायन लारा और विव रिचर्ड्स जैसे ऑल टाइम ग्रेट क्रिकेटर्स के साथ लिया जाता है. विराट कोहली भारत के लिए इन दिनों वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल रहे हैं. इसके अलावा वह टेस्ट क्रिकेट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. विराट कोहली का टारगेट भारत के लिए 2027 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप खेलना है, जो अगले साल 2 अक्टूबर 2027 से लेकर 21 नवंबर 2027 तक साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी में आयोजित होगा.

विराट कोहली ने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में एक ODI मैच के जरिए अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आगाज किया था और वह पिछले 18 साल से टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं. विराट कोहली बतौर खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा रहते हुए 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप, 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 टी20 वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत चुके हैं. विराट कोहली ने लगभग 8 साल (2014-2022) भारत की कप्तानी भी की है. विराट कोहली ने 213 इंटरनेशनल मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिसमें भारतीय टीम को 135 मैचों में जीत मिली है. इसके अलावा टीम इंडिया को विराट कोहली के कप्तान रहते 60 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा 11 मैच ड्रॉ, 4 मैच बेनतीजा और 3 मैच टाई रहे हैं. विराट कोहली का 38वां जन्मदिन बेहद खास है. इस खास मौके पर चार चांद लगाने के लिए आज हम आपको बताते हैं, विराट कोहली के 38 बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में-

विराट कोहली के 38 बड़े रिकॉर्ड्स

1. विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक कुल 55 शतक ठोक चुके हैं. यह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इस लिस्ट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 49 ODI शतकों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं.

2. विराट कोहली एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. विराट कोहली ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के 11 मैचों में 95.62 की औसत के साथ 765 रन बनाए थे, जिसमें 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल रहे.

3. विराट कोहली के नाम एक टेस्ट कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा दोहरे शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा 7 दोहरे शतक ठोके हैं. विराट कोहली का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अभी तक अजेय है.

Virat K

4. विराट कोहली के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है. विराट कोहली ने साल 2008 से लेकर अभी तक 283 आईपीएल मैचों की 275 पारियों में 40.41 की औसत के साथ 9336 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने इस दौरान आईपीएल में 9 शतक और 68 अर्धशतक जमाए हैं.

5. विराट कोहली दुनिया के पहले और इकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप में दो बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला है. विराट कोहली को 2014 टी20 वर्ल्ड कप और 2016 टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था.

6. विराट कोहली दुनिया के पहले और इकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 10-10 शतक ठोके हैं. विराट कोहली ने वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ यह कारनामा किया है. दुनिया में कोई दूसरा बल्लेबाज किसी एक टीम के खिलाफ भी 10 ODI शतक नहीं ठोक पाया है.

7. विराट कोहली के नाम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 15,000 रन पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. विराट कोहली ने 303 पारियों में अपने 15,000 ODI रन पूरे किए थे. वहीं, दूसरे नंबर पर काबिज सचिन तेंदुलकर ने 15,000 ODI रन के आंकड़े को छूने के लिए 377 पारियां खेली थीं.

8. विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 7 बार 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' के अवॉर्ड जीते हैं, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. विराट कोहली ने साल 2010 से लेकर साल 2024 तक भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना जलवा दिखाया है.

9. विराट कोहली ने नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे हाईएस्ट बैटिंग एवरेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. विराट कोहली ने भारत के लिए 125 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 4188 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका बैटिंग एवरेज 48.69 का रहा है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है.

10. विराट कोहली के नाम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में रनचेज के दौरान सबसे ज्यादा 8741 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. दूसरे नंबर पर काबिज सचिन तेंदुलकर ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में रनचेज के दौरान 8720 रन बनाए थे.

11. विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 4000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज हैं. विराट कोहली ने 107 पारियों में 4000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे किए थे, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

12. विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 22 बार 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' जीतने वाले क्रिकेटर हैं, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 बार 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' के अवॉर्ड अपने नाम किए थे.

13. विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 8000, 9000, 10000, 11000, 12000, 13000, 14000 और 15000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज हैं, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

14. विराट कोहली के नाम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर-3 बल्लेबाज के तौर पर 13000 रन पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. विराट कोहली के अलावा दुनिया का कोई भी बल्लेबाज इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाया है.

15. विराट कोहली के नाम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में रनचेज के दौरान सबसे ज्यादा 30 शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. दूसरे नंबर पर काबिज सचिन तेंदुलकर ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में रनचेज के दौरान 17 शतक ठोके थे.

16. विराट कोहली के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा 9 शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. विराट कोहली के अलावा दुनिया का कोई भी बल्लेबाज इस मुकाम तक नहीं पहुंचा है.

17. विराट कोहली के नाम आईपीएल के एक ही सीजन में सबसे ज्यादा 973 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. IPL 2016 में विराट कोहली ने यह प्रचंड उपलब्धि हासिल की थी.

18. विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. विराट कोहली के नाम टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 1292 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है.

Virat kohli ipl

19. विराट कोहली ने एक ही आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा 4 शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया हुआ है, जो अभी तक नहीं टूटा है. विराट कोहली ने IPL 2016 में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था.

20. विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 55 शतक (ODI) जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. इससे पहले यह रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक ठोके थे.

21. विराट कोहली के नाम एक दशक में 20,000 इंटरनेशनल रन पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. विराट कोहली ने 2010-2019 के दशक में 20960 इंटरनेशनल रन बनाए हैं.

Virat kohli kohli

22. विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं. विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने सबसे ज्यादा 40 टेस्ट मैच जीते हैं.

23. विराट कोहली बतौर कप्तान भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक ठोकने वाले बल्लेबाज हैं. विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में 20 शतक ठोके हैं.

24. विराट कोहली दुनिया के पहले और इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लगातार चार टेस्ट सीरीज में चार दोहरे शतक ठोके हैं. विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2016 में 200 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2016 में 211 रन, इंग्लैंड के खिलाफ साल 2016 में 235 रन और  बांग्लादेश के खिलाफ साल 2017 में 204 रन की पारियां खेली थी.

Virat Kohli virat

25. विराट कोहली ने एक ही मैदान पर बिना आउट हुए सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल रन बनाए हैं. विराट कोहली ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में बिना आउट हुए 3 मैचों में 338 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 166 रन रहा है.

26. विराट कोहली दुनिया के पहले और इकलौते ऐसे कप्तान रहे हैं, जिन्होंने किसी एक बाइलेटरल वनडे इंटरनेशनल सीरीज में 2 बार 3 शतक ठोके हैं. विराट कोहली ने 2018-19 में वेस्टइंडीज के खिलाफ और 2017-18 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाइलेटरल वनडे इंटरनेशनल सीरीज में 3-3 शतक जमाए थे.

27. विराट कोहली दुनिया के ऐसे पहले और इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने रनचेज के दौरान 150+ के स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा 4 ODI शतक ठोके हैं.

VK

28. विराट कोहली के नाम एक दशक में 69 इंटरनेशनल शतक ठोकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. विराट कोहली ने 2010-2019 के दशक में सबसे ज्यादा 69 इंटरनेशनल शतक जमाए हैं.

29. विराट कोहली भारत के पहले और इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने SENA देशों साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया को टेस्ट मैच जिताए हैं.

30. विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 28000 रन पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. विराट कोहली ने दुनिया में सबसे तेज 624 पारियों में 28000 इंटरनेशनल रनों का आंकड़ा छूआ है.

kohli virat

31. विराट कोहली दुनिया के ऐसे इकलौते क्रिकेटर हैं, जिन्होंने बिना कोई लीगल डिलीवरी फेंके विकेट हासिल किया है. विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2011 में खेले गए एक टी20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड के धाकड़ क्रिकेटर केविन पीटरसन को विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी के हाथों स्टंप आउट कराया था, लेकिन वह गेंद वाइड निकली.

32. विराट कोहली ने टेस्ट कप्तान के तौर पर अपनी पहली तीन पारियों में तीन लगातार शतक ठोके थे. ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं.

33. विराट कोहली ने टेस्ट कप्तान के तौर पर दुनिया में सबसे ज्यादा 9 बार 150+ रनों की पारियां खेली हैं. ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन भी विराट कोहली से बहुत पीछे हैं. सर डॉन ब्रैडमैन ने टेस्ट कप्तान के तौर पर 8 बार 150+ रनों की पारियां खेली हैं.

34. विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 86 शतक ठोके हैं. दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक ठोकने के मामले में विराट कोहली दूसरे नंबर पर आते हैं. पहले नंबर पर काबिज महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 100 शतक ठोके हैं.

35. किसी एक बाइलेटरल वनडे इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज है. विराट कोहली ने साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक बाइलेटरल वनडे इंटरनेशनल सीरीज में 6 मैचों में 558 रन बनाए थे. यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अभी तक अजेय है.

36. विराट कोहली भारत के ऐसे पहले और इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमाया है. विराट कोहली ने 2015 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड ओवल के मैदान पर 126 गेंदों में 107 रनों की शतकीय पारी खेली थी.

kohli virat virat

37. विराट कोहली की कप्तानी में टीम भारत ने साल 2008 में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. विराट कोहली ने इसके बाद से सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी.

38. विराट कोहली दो देशों के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार तीन शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले और इकलौते क्रिकेटर हैं. विराट कोहली ने साल 2012 में श्रीलंका के खिलाफ लगातार तीन ODI शतक (133*, 108 और 106 रन) ठोके थे. विराट कोहली ने इसके बाद साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीन ODI शतक (140, 157* और 107 रन) जमाए थे.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More