SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रोहित शर्मा का डबल धमाका: ODI में 12000 रन ठोक सचिन को पछाड़ा, एक देश में 200 छक्के का अनोखा कारनामा

वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. हिटमैन ने वनडे इंटरनेशनल में अपने 12000 रन पूरे कर लिए हैं. रोहित ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 282 पारियां खेली.

Written By Ritesh Kumar
Published: Sep 30, 2026, 08:13 PM IST | Updated: Sep 30, 2026, 09:09 PM IST
Image Credit: BCCI/X
Join

Rohit Sharma 12000 Runs in ODI: वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. हिटमैन ने वनडे इंटरनेशनल में अपने 12000 रन पूरे कर लिए हैं. रोहित ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 282 पारियां खेली और इस मामले में पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 12000 ODI रन बनाने के लिए 300 पारियां ली थी. 

वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेजी से 12000 रन बनाने के मामले में विराट कोहली सबसे आगे हैं, जिन्होंने 242 पारियों में ही ये बड़ा कारनामा किया. सचिन को पीछे छोड़ते हुए रोहित अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं.

वनडे में सबसे तेज 12000 रन तक पहुंचने वाले खिलाड़ी

242 पारी - विराट कोहली 
282 पारी - रोहित शर्मा
300 पारियां - सचिन तेंदुलकर 
314 पारी - रिकी पोंटिंग 
336 पारी - कुमार संगकारा 
379 पारी - सनथ जयसूर्या 
399 पारी - महेला जयवर्धने

रोहित शर्मा का डबल धमाका

गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 405 रनों का पहाड़ खड़ा किया. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई. रोहित ने 32 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा और उसके बाद ODI क्रिकेट में 12000 रन के आंकड़े को भी पार किया. इसके अलावा हिटमैन वनडे इंटरनेशनल में किसी एक देश में 200 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

किसी एक देश में सबसे ज्यादा ODI छक्के

200 - रोहित शर्मा (भारत में)*
147 - क्रिस गेल (वेस्टइंडीज में)
132 - मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड में)
126 - ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड में)
123 - एमएस धोनी (भारत में)

वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में रोहित शर्मा ने अपने ODI करियर का 35वां शतक ठोका. उन्होंने 75 गेंदों पर 101 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस दौरान हिटमैन ने 10 चौके और 6 छक्के जड़े. इसी दौरान रोहित ने भारत में खेलते हुए ODI में 200वां छक्का जड़कर बड़ा कारनामा किया.

यह भी पढ़ें: कुलदीप यादव का ऐतिहासिक दोहरा शतक: बन गए ODI में सबसे तेजी से 200 विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES