SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Punam Raut Retirement: पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, 12 साल के करियर पर लगा विराम

भारतीय महिला क्रिकेटर पूनम राउत ने 37 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. पूनम राउत भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टैलेंटेड क्रिकेटरों में से एक रही हैं.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 16, 2026, 06:06 AM IST | Updated: Oct 16, 2026, 10:58 PM IST
Image Credit: Punam Raut Retirement
Join

भारतीय महिला क्रिकेट टीम से बाहर चल रहीं टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज पूनम राउत ने गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से तत्काल प्रभाव से संन्यास लेने की घोषणा की. 37 साल की पूनम राउत ने 2009 से 2021 के बीच भारत के लिए चार टेस्ट, 73 वनडे और 35 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. 

अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट में पूनम राउत ने कहा, 'काफी सोच-विचार के बाद, मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया है.' पूनम राउत ने कहा, 'टीम इंडिया के लिए खेलना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है. मेरी जिंदगी में क्रिकेट एक खेल से बहुत बढ़कर है. जब भी मैंने भारत की जर्सी पहनी, तो मैंने इसे बहुत गर्व और कृतज्ञता के साथ पहना.'

ये भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव की दुबई में रॉयल एंट्री, शाहरुख खान के प्रोजेक्ट के पास खरीदा आलीशान घर, आखिर कितने करोड़ की है डील?

पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

पूनम राउत ने अपने करियर को संवारने का श्रेय अपनी घरेलू टीम को भी दिया. पूनम राउत ने कहा, 'मेरे शुरुआती वर्षों में मुझ पर भरोसा जताने के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का बहुत-बहुत धन्यवाद.' राउत ने कहा, 'वहां मुझे जो मौके और मार्गदर्शन मिले, उन्होंने मेरे क्रिकेट सफर की नींव रखी.'

पूनम राउत ने चार टेस्ट मैचों में 44 की औसत से 264 रन बनाए, जिसमें एक शतक शामिल है. नवंबर 2014 में मैसूर में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ, राउत ने 355 गेंदों का सामना करते हुए 18 चौकों की मदद से 130 रन बनाए, जो उनका टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर है.

ये भी पढ़ें- कैमरा लेकर दौड़े पैपराजी... वैभव सूर्यवंशी ने सरेआम दी वॉर्निंग! कहा- ‘रील के चक्कर में ठुक जाओगे’, मजेदार जवाब ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

12 साल के करियर पर लगा विराम

पूनम राउत ने 73 वनडे मैचों में 34.83 की औसत से 2,299 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं. दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने 35 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 92.17 के स्ट्राइक रेट से 719 रन बनाए, जिसमें चार अर्धशतक शामिल रहे. मई 2017 में साउथ अफ्रीका में आयोजित 'विमेंस क्वाड्रैंगुलर सीरीज' के दौरान, आयरलैंड के खिलाफ एक मैच में उन्होंने दीप्ति शर्मा (188 रन) के साथ मिलकर 320 रनों की ओपनिंग साझेदारी की, जो महिला वनडे क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है. पूनम राउत ने उस मैच में 116 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 109 रन बनाए थे, जिसके बाद उन्हें चोट के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES