भारत के 15 साल के धाकड़ ओपनर वैभव सूर्यवंशी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. मैदान पर अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले इस युवा क्रिकेटर ने दिल्ली एयरपोर्ट पर वीडियो बनाने में जुटे पैपराजी को ऐसी चेतावनी दी, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गई. अपनी इस चेतावनी के कारण अब वैभव सूर्यवंशी को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है.
दरअसल, दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी वैभव सूर्यवंशी की फोटो खींचने की कोशिश में थे. हालांकि वैभव सूर्यवंशी ने फोटोग्राफरों को तस्वीरें खिंचवाने से मना नहीं किया, लेकिन उन्हें आसपास की गाड़ियों से सावधान रहने की सलाह जरूर दी. वैभव सूर्यवंशी ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'रील के चक्कर में ठुक जाओगे.'
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक यूजर ने वैभव सूर्यवंशी को ट्रोल करते हुए कहा, 'आजकल तो 15 साल के बच्चे भी फोटोग्राफरों के सामने एटीट्यूड दिखाने लगे हैं. वैभव सूर्यवंशी, जिन्हें गौतम गंभीर के अंडर 'वॉटर बॉय' (पानी पिलाने वाले) तक सीमित कर दिया गया है, हाल ही में एयरपोर्ट पर एक पैपराजी से यह कहते हुए देखे गए कि रील के चक्कर में ठुक जाओगे आप, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या इन पैपराजी में जरा भी आत्म-सम्मान नहीं है?'
यूजर ने आगे लिखा, 'सेलिब्रिटी और यहां तक कि किशोर भी इनका मजाक उड़ाते हैं, इन्हें बेइज्जत करते हैं और जलील करते हैं, फिर भी ये कुछ सेकंड की फुटेज के लिए उनके पीछे-पीछे भागते रहते हैं. आखिर किस हद तक अपनी आजीविका कमाना, अपनी गरिमा को पूरी तरह से दांव पर लगाने या उसे त्याग देने के बराबर हो जाता है?'
Nowadays, even 15-year-olds have started throwing attitude at photographers. Vaibhav Sooryavanshi, who is being reduced to a water boy under Gautam Gambhir, was recently spotted at an airport telling a paparazzo, “Reel ke chakkar mein thuk jaoge aap.” But the bigger question is: Do these paparazzi have absolutely no self-respect? They get mocked, insulted and humiliated by celebrities and even teenagers, yet they keep chasing them for a few seconds of footage. At what point does earning a living become an exercise in surrendering your dignity?
— Brutal Truth (@sarkarstix) October 15, 2026
दरअसल, वैभव सूर्यवंशी ने आसपास की गाड़ियों से सावधान रहने की सलाह देने के मकसद से 'रील के चक्कर में ठुक जाओगे' कहा था. वैभव सूर्यवंशी का यह अंदाज लोगों को पसंद आया था. वैभव सूर्यवंशी का संदेश साफ था कि सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाते समय अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इस तरह टीम इंडिया के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी ने एयरपोर्ट पर उनका वीडियो लेने के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक दिख रहे पैपराजी को एक मजेदार लेकिन अहम सलाह दी.
🔴 VAIBHAV SURYAVANSHI GETS ANGRY ON PAPS 🤯 Vaibhav 🎙️: “Reels ke chakkar mein thok jaaoge tum!” 😭💀 https://t.co/Gj8wcKqO7Z
— Sam (@cricsam02) October 15, 2026
🔴 WINTER IS COMING FOR VAIBHAV SURYAVANSHI 😅 - Vaibhav has arrived at Delhi Airport to be felicitated by PM Modi. https://t.co/Cuxxj4NVQ8
— Sam (@cricsam02) October 15, 2026
When paparazzi started taking photos and videos of Vaibhav Sooryavanshi at the airport, he told them that one day, while recording reels like this, they would get into an accident, collide with someone, and fall. Vaibhav Sooryavanshi trolled the paparazzi really well 😂 https://t.co/vWpEbhasPf
— Saffron Chargers (@SaffronChargers) October 15, 2026
बता दें कि गुरुवार को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में प्रधानमंत्री मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल से बातचीत की, जिसमें वैभव सूर्यवंशी भी शामिल थे. इस मौके पर एथलीट, कोच और अधिकारी इकट्ठा हुए थे, ताकि इस महाद्वीपीय मल्टी-स्पोर्ट इवेंट में देश के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया जा सके. खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'जब भी आपको मौका मिले, अपने गांवों और शहरों के बच्चों से मिलें. अलग-अलग स्कूलों में जाएं. उन मैदानों में जाएं जहां से आपने खेलना शुरू किया था. आपके अनुभव उन बच्चों के लिए बहुत काम आ सकते हैं.'
गौतलब है कि वैभव सूर्यवंशी इन दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं. 15 साल के इस विस्फोटक ओपनर को फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दौरान पहले चार मुकाबलों में खेलने का मौका नहीं मिला है. टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.