SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2028 से पहले सस्पेंस, पाकिस्तान की मेजबानी पर सवाल, क्या UAE में होंगे भारत के मैच?

पाकिस्तान महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028 की मेजबानी करेगा, लेकिन भारत के मैच UAE में हो सकते हैं. राजनीतिक तनाव के कारण टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए पाकिस्तान में जाकर कोई मैच नहीं खेलेगी.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 24, 2026, 06:10 AM IST | Updated: Oct 24, 2026, 09:01 PM IST
Image Credit: India vs Pakistan
Join

पाकिस्तान में महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028 का आयोजन होगा, लेकिन टीम इंडिया के मुकाबलों को लेकर अभी से चर्चा तेज हो गई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चाहता है कि भारत के मैचों को छोड़कर टूर्नामेंट के बाकी सभी मैच उनके देश में खेले जाएं. वहीं, भारत के मुकाबलों के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को न्यूट्रल वेन्यू बनाए जाने की संभावना है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या एक बार फिर भारत के मैच पाकिस्तान से बाहर होंगे.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने घोषणा की है कि 12 टीमों का यह टूर्नामेंट 7 सितंबर से 1 अक्टूबर 2028 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें पाकिस्तान मुख्य मेजबान होगा. हालांकि, भारत के मैचों के लिए न्यूट्रल वेन्यू अभी तय नहीं हुआ है. ICC ने पुष्टि की है कि इस टूर्नामेंट में न्यूट्रल वेन्यू की व्यवस्था लागू रहेगी.

पाकिस्तान की मेजबानी पर सवाल

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, 'हम दोनों ग्रुप के मैचों और उन नॉकआउट मैचों की मेजबानी करना चाहेंगे, जिनमें भारतीय टीम शामिल नहीं है.' उन्होंने आगे कहा, 'संभवतः UAE सभी के लिए न्यूट्रल वेन्यू के रूप में सबसे उपयुक्त रहेगा, क्योंकि पाकिस्तान और दुबई के बीच यात्रा का समय कम है, जिससे लॉजिस्टिक्स (व्यवस्था) सस्ती और संभालने में आसान हो जाती है.'

ये भी पढ़ें- 37 छक्के, 203 गेंद पर 470 रन... गेंदबाजों के लिए 'काल' बना भारत का ये बल्लेबाज, दुनिया के 104 खिलाड़ी इसके पीछे

क्या UAE में होंगे भारत के मैच?

यह मॉडल 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में लागू किया गया था, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान ने की थी और दुबई को न्यूट्रल वेन्यू (तटस्थ स्थान) के रूप में चुना गया था. भारत ने अपने सभी मैच वहीं खेले, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल भी शामिल था, जिसे भारत ने जीता. टूर्नामेंट के 15 में से 10 मैचों की मेजबानी पाकिस्तान ने की थी. इसी तरह के तरीके को अन्य बड़े टूर्नामेंटों में भी अपनाया गया है.

ICC ने अभी तक वेन्यू का ऐलान नहीं किया

भारत महिला क्रिकेट की प्रमुख टीमों में से एक है और उम्मीद है कि 2028 में वे नॉकआउट चरणों में पहुंचने के लिए कड़ी चुनौती पेश करेंगे. PCB के एक सूत्र ने बताया कि अगर भारत क्वालीफाई करने में असफल रहता है, तो फाइनल लाहौर में हो सकता है, हालांकि ICC ने अभी तक वेन्यू की व्यवस्था की पुष्टि नहीं की है. सूत्र ने आगे कहा कि 2028 महिला टी20 वर्ल्ड कप इस 'हाइब्रिड मॉडल' के लिए एक और बड़ी परीक्षा होगी, क्योंकि ये दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें मल्टी-नेशन टूर्नामेंट्स में लगातार न्यूट्रल वेन्यू पर आमने-सामने खेलती रही हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES