भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /37 छक्के, 203 गेंद पर 470 रन... गेंदबाजों के लिए 'काल' बना भारत का ये बल्लेबाज, दुनिया के 104 खिलाड़ी इसके पीछे

37 छक्के, 203 गेंद पर 470 रन... गेंदबाजों के लिए 'काल' बना भारत का ये बल्लेबाज, दुनिया के 104 खिलाड़ी इसके पीछे

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में तिलक वर्मा ने 26 गेंदों पर 51 रनों की शानदार पारी खेली. आखिरी 4 ओवरों में उन्होंने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी और भारत को हारी हुई बाजी जीता दी. डेथ ओवरों में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट के मामले में तिलक से आगे कोई नहीं है.

Written ByRitesh Kumar
Published: Oct 24, 2026, 07:19 PM IST|Updated: Oct 24, 2026, 08:39 PM IST
joinshare
37 छक्के, 203 गेंद पर 470 रन... गेंदबाजों के लिए 'काल' बना भारत का ये बल्लेबाज, दुनिया के 104 खिलाड़ी इसके पीछे
Image Credit: 37 छक्के, 203 गेंद पर 470 रन... गेंदबाजों के लिए 'काल' बना भारत का ये बल्लेबाज (AI Graphic)

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

न्यूजीलैंड में भारतीय टीम का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है. क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे मुकाबले को भारत ने 4 विकेट से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली. स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा जीत के नायक रहे, जिनकी शानदार पारी के दम पर भारत ने हारी हुई बाजी जीत ली. तिलक वो बल्लेबाज हैं, जो पिछले दो सालों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनके बारे में ज्यादा बातचीत नहीं होती है. टी20 मैचों में ज्यादातर महफिल अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और संजू सैमसन लूट जाते हैं, लेकिन तिलक वर्मा के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है, जिसके बारे में जानकर आप उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे.

वैसे तो तिलक वर्मा चाहते हैं कि वो T20I में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करें. उन्होंने कई बार इस पोजीशन पर खेलने की ख्वाहिश भी बताई है, लेकिन इस नंबर पर फिलहाल ईशान किशन खेलते हैं, इसलिए तिलक का इस्तेमाल मिडिल ऑर्डर में किया जा रहा है. हैरान करने वाली बात ये है कि मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते भी उनका रिकॉर्ड दमदार है, जबकि आईपीएल में वो मुंबई इंडियंस की तरफ से नंबर-3 या 4 पर खेलते हैं.

डेथ ओवरों में गेंदबाजों के 'काल' हैं तिलक वर्मा

T20 क्रिकेट में वैसे तो कई बल्लेबाज आखिरी 5 ओवरों में रनों की बरसात करते हैं, लेकिन डेथ ओवरों में गेंदबाजों के असली 'काल' तो तिलक वर्मा हैं. आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 16-20 ओवरों के बीच इस साल अब तक 203 गेंदों का सामना किया है और 231.52 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 470 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 32 चौके और 37 छक्के जड़े हैं.

दुनिया के 104 बल्लेबाज तिलक से पीछे

क्रिकबज के डाटा के अनुसार, T20 में इस साल 16-20 ओवरों के बीच कम से कम 75 गेंदों का सामना करने वाले 105 बल्लेबाज हैं. इन सभी बल्लेबाजों में तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट सबसे अधिक है. साफ शब्दों में कहें तो डेथ ओवरों में स्ट्राइक रेट के मामले में दुनिया के 104 बल्लेबाज तिलक से पीछे हैं.

16-20 ओवर के बीच भारत ने बनाए 68 रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भी तिलक वर्मा डेथ ओवरों में दहाड़ते दिखे. मैच पूरी तरह से कीवियों की तरफ झुका हुआ था, लेकिन नीतीश रेड्डी के साथ मिलकर तिलक ने तबाही मचाई और आखिरी 4 ओवर में मैच का पासा पलट दिया. 16 से 19.5 ओवर के बीच भारत ने बिना विकेट गंवाए 14.06 की रन-रेट से 68 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: गंभीर के भरोसे से चमके तिलक... न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसे पलटी हारी हुई बाजी? मैच के बाद बताया मास्टरप्लान
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
India vs New Zealand