App

Mumbai Indians का इशारा समझ गए फैंस, IPL 2027 में फिर लौटेंगे कैप्टन रोहित? MI का पोस्ट वायरल

आईपीएल 2027 की तैयारियां जोरों पर हैं. सभी टीमों ने रिटेंशन लिस्ट जारी करने के बाद कमर कस ली है. मुंबई इंडियंस सुर्खियों में है, क्योंकि 3 सीजन MI की कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स से ट्रेड हो चुके हैं. सभी के जेहन में सवाल होगा कि अब मुंबई की कप्तानी कौन करेगा, इसका हिंट खुद फ्रेंचाइजी ने दे दिया है.

Mumbai Indians का इशारा समझ गए फैंस, IPL 2027 में फिर लौटेंगे कैप्टन रोहित? MI का पोस्ट वायरल

IPL 2027 के मिनी ऑक्शन में महीनेभर से भी कम समय बाकी है. सभी टीमों ने 17 नवंबर को रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी बड़ी टीमें चर्चा में हैं, क्योंकि दोनों टीमों ने कई खिलाड़ियों को रिलीज किया और नया रोडमैप तैयार करने में जुटी हैं. सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस के कप्तान के हैं, क्योंकि हार्दिक पांड्या के बाद ये पद खाली है. पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड किया गया था. अब मुंबई की टीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हार्दिक बतौर कप्तान लौटने वाले हैं.

मुंबई इंडियंस ने 2024 में रोहित को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था. उस दौरान मुंबई की टीम ने हार्दिक को लेकर गुजरात से बड़ी डील की थी. हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन पिछले 3 सीजन कुच खास नहीं रहा. फैंस लगातार रोहित की वापसी की डिमांड करते रहे और अब आगामी सीजन में ये इंतजार खत्म हो सकता है. मुंबई इंडियंस की पोस्ट से समझा जा सकता है कि सब तय है और अब सिर्फ ऐलान होना बाकी रह गया है.

मुंबई की पोस्ट में क्या?

मुंबई इंडियंस की पोस्ट की बात करें तो टीम एक AI ग्राफिक्स है. पीछे फैंस हैं और आगे रोहित शर्मा दिख रहे हैं. फोटो में लिखा है, 'मुंबईचा राजा'. वहीं, कैप्शन में फ्रेंचाइजी में लिखा, 'सीजन 17 मुंबईचा राजा ब्लू और गोल्ड में. पलटन IPL 2027 के लिए तैयार है.' इससे फैंस कयास लगाने लगे हैं कि रोहित शर्मा एक बार फिर बतौर कप्तान मैदान में एक्शन में नजर आएंगे.

हिटमैन ने जिताई 5 ट्रॉफी

रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम को 5 बार खिताबी जीत दिलाई. उनकी कप्तानी में टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताबी जीत दर्ज की थी. मुंबई ने आगामी सीजन के लिए 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जबकि 13 प्लेयर्स को रिलीज किया है. अब मुंबई के पास 9 स्लॉट खाली हैं और मिनी ऑक्शन में 32.6 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी.

MI ने रिटेन किए ये 16 प्लेयर्स

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, नमन धीर, रयान रिकेल्टन, शेरफेन रदरफोर्ड, क्विंटन डिकॉक, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर, राज बावा, मिचेल सैंटनर, अश्वनी कुमार और रघु शर्मा.

रिलीज किए गए खिलाड़ी

ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, एएम गजनफर, अथर्व अंकोलेकर, केशव महाराज, मोहम्मद इजहार, दानिश मालवेर, मयंक मार्कंडे, मयंक रावत, महीपाल लोमरोर, रॉबिन मिंज, रुचित अहिर और कृष्ण भगत.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kavya Yadav

Kavya Yadav

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More