)
आर्थिक राजधानी मुंबई से एक झकझोर देने वाली कहानी सामने आई है. इस घटना ने अकेलेपन और पारिवारिक रिश्तों को लेकर लोगों को भावुक कर दिया है. बताया जा रहा है कि यह तकरीबन 40 वर्षों से अकेले रह रहीं एक बुजुर्ग महिला की मौत की मौत हो गई. महिला की मौत के बाद उनके पड़ोसी उनकी बेटियों और परिवार के अन्य सदस्यों को तलाश रहे हैं. इसके लिए बाकायदा अखबार में एक विज्ञापन दिया गया है.
मृतक बुजुर्ग महिला की पहचान ललिता कृष्णमूर्ति के तौर पर हुई है. वह मूल रूप से चेन्नई की रहने वाली थीं और पिछले करीब चार दशकों से मुंबई में अकेले रह रही थीं. 13 नवंबर को उनका निधन हो गया. उनके निधन के बाद जब पड़ोसियों ने परिवार के सदस्यों से संपर्क करने की कोशिश की तो उनकी बेटियों और अन्य रिश्तेदारों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी.
ललिता कृष्णमूर्ति के परिवार का पता लगाने के लिए उनके पड़ोसियों ने अखबार में एक सार्वजनिक अपील प्रकाशित कराई. इसमें महिला की बेटियों, करीबी रिश्तेदारों और परिवार के अन्य सदस्यों से संपर्क करने की गुजारिश की गई. नोटिस में लिखा गया, 'हम उनके बच्चों, करीबी परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों या ऐसे किसी भी व्यक्ति से विनम्र अनुरोध करते हैं, जिन्हें उनके परिवार के बारे में जानकारी हो, कृपया हमसे संपर्क करें.' इस अपील के साथ संपर्क नंबर भी दिए गए, ताकि महिला के परिवार या उनके बारे में जानकारी रखने वाले लोग पड़ोसियों तक पहुंच सकें.
The tragedy is not even death. But no kith and kin even knowing about her death. Prayers 🙏🙏🙏 https://t.co/j2DtPEeEyx
— Muthukrishnan Dhandapani (@dmuthuk) November 19, 2026
सोशल मीडिया पर यह नोटिस सामने आने के बाद बड़ी संख्या में लोग इस घटना पर दुख जता रहे हैं. एक्स पर किशोर सुब्रमणियन नाम के एक यूजर ने दावा किया कि उन्होंने नोटिस में दिए गए नंबरों में से एक पर संपर्क किया था. उनके मुताबिक, ललिता कृष्णमूर्ति करीब 40 साल से अकेले रह रही थीं.