SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बेंच पर बैठे हैं 2 विकेट टेकर गेंदबाज, फिर क्यों गंभीर-अय्यर 200 रन लुटाने को तैयार? महंगा पड़ सकता है ये फैसला

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत को बल्लेबाजों ने बचा लिया, क्योंकि गेंदबाजों ने 225 रन लुटा दिए थे. हैरानी की बात ये है कि कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे दो विकेट टेकर बेंच पर बैठे रहे. गंभीर-अय्यर को ये रणनीति बदलनी होगी.

Written By Ritesh Kumar
Published: Oct 23, 2026, 07:38 PM IST | Updated: Oct 23, 2026, 07:50 PM IST
Image Credit: बेंच पर बैठे हैं 2 विकेट टेकर गेंदबाज, फिर क्यों गंभीर-अय्यर 200 रन लुटाने को तैयार? (BCCI)
Join

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 24 अक्टूबर को खेला जाएगा. ये मैच भी क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल मैदान पर खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया ने पहले T20I में 226 रनों का पीछा कर इतिहास रचा था. हालांकि, इस मैच में गंभीर-श्रेयस ने प्लेइंग इलेवन चुनने में जो गलती की थी, उसे फिर दोहराएंगे तो महंगा पड़ सकता है. क्राइस्टचर्च में बल्लेबाजों ने बचा लिया, इसलिए गेंदबाजों की ज्यादा बात नहीं हो रही है, लेकिन ये ध्यान देना जरूरी है कि भारतीय गेंदबाज पिछले कुछ T20I से लगातार 200 से अधिक रन लुटा रहे हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर तीन स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाजों के साथ उतरे थे. जबकि बाकी 8 ओवर डालने की जिम्मेदारी अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी के कंधों पर थी. प्लेइंग इलेवन में नमन धीर भी मौजूद थे, लेकिन उन्हें गेंद नहीं थमाई गई. अक्षर-नीतीश के इन 8 ओवर से 91 रन आए और हाथ लगा सिर्फ एक विकेट.

अक्षर पटेल पिछले कुछ मैचों से बेअसर

सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि प्रमुख स्पिनर के तौर पर खेल रहे अक्षर पटेल भी पिछले कुछ मैचों से बेअसर साबित हो रहे हैं. उनकी गेंदबाजी में वो धार नहीं दिख रही है, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दिखी थी. वो मिडिल ओवरों में काफी महंगे साबित हो रहे हैं और ऊपर से विकेट भी नहीं निकाल पा रहे. उनकी बल्लेबाजी को अहमियत देते हुए हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर बेंच पर बैठे दो विकेट टेकर स्पिनर को नजरअंदाज कर रहे हैं.

कुलदीप-वरुण में से एक को खिलाना जरूरी

हैरानी की बात ये है कि स्क्वॉड में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे दो विकेट टेकिंग विकल्प मौजूद है. लेकिन पहले मैच में दोनों को नजरअंदाज किया गया. एक्स्ट्रा बल्लेबाज खिलाने के चक्कर में टीम मैनेजमेंट प्रमुख स्पिनर के साथ समझौता कर रहा है. पहले मैच में तो ये गलती छिप गई, क्योंकि बल्लेबाजों ने 226 रनों का पीछा कर लिया, लेकिन अगर दूसरे मैच में भी कुलदीप और वरुण चक्रवर्ती में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली तो भारत को महंगा पड़ सकता है.

बता दें कि टी20 इंटरनेशनल में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती का रिकॉर्ड शानदार रहा है. चाइनामैन स्पिनर कुलदीप ने 56 मैचों में 7.11 की इकॉनमी रेट से 98 विकेट चटकाए हैं. वो इस फॉर्मेट में भारत के लिए 100 विकेट लेने से सिर्फ दो विकेट दूर हैं. दूसरी तरफ चोट के बाद टीम में वापसी कर रहे वरुण चक्रवर्ती ने 49 T20I मैचों में 7.58 की इकॉनमी रेट से 75 विकेट झटके हैं.

यह भी पढ़ें: नमन धीर में कितना दम? 'ऑलराउंड शो' से वर्ल्ड कप में बना लेंगे जगह या हार्दिक का स्वागत करेगी टीम इंडिया
 

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES