भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /नमन धीर में कितना दम? 'ऑलराउंड शो' से वर्ल्ड कप में बना लेंगे जगह या हार्दिक का स्वागत करेगी टीम इंडिया

नमन धीर में कितना दम? 'ऑलराउंड शो' से वर्ल्ड कप में बना लेंगे जगह या हार्दिक का स्वागत करेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भारत के लिए आखिरी ODI 19 महीने पहले खेला था. एक साल बाद वर्ल्ड कप का आयोजन होना है. ऐसे में क्या नमन धीर बतौर ऑलराउंडर हार्दिक की जगह फिट हो सकते हैं?

Written ByRitesh Kumar
Published: Oct 23, 2026, 05:58 PM IST|Updated: Oct 23, 2026, 09:24 PM IST
joinshare
नमन धीर में कितना दम? 'ऑलराउंड शो' से वर्ल्ड कप में बना लेंगे जगह या हार्दिक का स्वागत करेगी टीम इंडिया
Image Credit: नमन धीर में कितना दम? - AI Graphic

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
PM Vs IDF चीफ: इजरायल में चुनाव से पहले टकराव, ईरान पर हमले को लेकर नेतन्याहू और सेना आमने-सामने?

PM Vs IDF चीफ: इजरायल में चुनाव से पहले टकराव, ईरान पर हमले को लेकर नेतन्याहू और सेना आमने-सामने?

2

4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

3

अमित शाह से जुड़ा मामला, जिसमें राहुल गांधी को कोर्ट से मिली राहत… 8 साल पहले कर्नाटक में क्या हुआ था?

4

पुणेः दिनदहाड़े 18 साल की लड़की के अपहरण की कोशिश, चीख सुनते ही लोगों ने आरोपी को दबोचा

5

इंस्टाग्राम ने तोड़ी मोबाइल की दीवारें! अब आपके घर के 55 इंच टीवी पर भी दिन-रात चलेंगी लत लगाने वाली रील्स

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

'इम्तिहान हो गई इंतजार की, आई ना कुछ खबर हार्दिक पांड्या की.' जी हां, लंबे समय से भारतीय क्रिकेट फैंस स्टार ऑलराउंडर की वापसी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब ये इंतजार चुभने लगा है. हार्दिक ने भारत के लिए आखिरी ODI 9 मार्च, 2025 को खेला था. अब टीम इंडिया अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट चुकी है और फैंस उस खिलाड़ी का इंतजार कर रहे हैं, जो पिछले 19 महीनों से इस फॉर्मेट से दूर है. सवाल ये है कि क्या हार्दिक इतने अहम हैं कि उनके बिना विश्व चैंपियन बनना आसान नहीं होगा? या टीम मैनेजमेंट उनके विकल्प को ढूंढना चाहेंगे?

वैसे तो हार्दिक की गैरमौजूदगी में नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे को कई मौके मिले हैं, लेकिन पिछले कुछ मैचों में एक और खिलाड़ी सामने आया है, जिसकी तुलना हार्दिक पांड्या से हो रही है. पूर्व ओपनर और वर्तमान में क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने तो यहां तक कह दिया कि नमन धीर में उन्हें हार्दिक की झलक दिखती है. पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ की नजर में तो भारतीय क्रिकेट को एक नया फिनिशर मिल गया है, जिसका नाम नमन धीर है.

हार्दिक की वापसी पर क्या है अपडेट?

प्रोफेशनल तौर पर हार्दिक पांड्या ने आखिरी मैच आईपीएल में 24 मई, 2026 को खेला था. इस टूर्नामेंट में भी वो इंजरी की वजह से कुछ मैचों से बाहर रहे थे. इसके बाद उन्होंने आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे का दौरा मिस किया. वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले उनकी वापसी की उम्मीद थी, लेकिन खबर आई कि ट्रेनिंग के दौरान वो फिर चोटिल हो गई और उनकी वापसी टल गई. ताजा रिपोर्ट ये है कि हार्दिक पांड्या आईपीएल 2027 में मैदान पर वापसी कर सकते हैं. अगर ये दावा सही है तो वो इस साल भारत के लिए एक भी ODI मैच नहीं खेलेंगे.

HARDIK PANDYA

देशी टी20 में तबाही मचाकर टीम इंडिया में एंट्री

आमतौर पर भारत की T20I टीम में उन खिलाड़ियों को जगह मिलती है, जो आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हैं, लेकिन नमन धीर के मामले में ऐसा नहीं है. मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए उन्होंने इस सीजन 14 मुकाबले खेले, लेकिन 400 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. नमन की किस्मत पंजाब की टी20 लीग ने बदली, जहां उन्होंने रनों का अंबार लगा दिया. दाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज ने शेरे-ए पंजाब T20 लीग में 10 पारियों में 217.61 की स्ट्राइक रेट से 655 रन बना दिए. इस दौरान उन्होंने 49 चौके और 49 छक्के लगाए. इस शानदार प्रदर्शन से उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचा. ऑफ स्पिन डालने की काबिलियत भी उनके पक्ष में रहा, जिससे टीम इंडिया में उनकी एंट्री हो गई.

नमन धीर कैसे बने हार्दिक के विकल्प?

अब बड़ा सवाल ये है कि अचानक नमन धीर कैसे हार्दिक पांड्या के विकल्प बन गए? क्योंकि, ये जिम्मेदारी तो नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे को मिली थी, दोनों पेस बॉलर्स हैं और बल्लेबाजी में भी दम दिखाना जानते हैं. दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में नमन धीर के लिए टीम इंडिया का दरवाजा खुला.

टीम मैनेजमेंट को एक ऐसे खिलाड़ी की तलाश थी, जो मिडिल ओवरों में स्पिन गेंदबाजी से 5-6 ओवर डालने की काबिलियत रखता हो और बल्ले से भी कारगर हो. नमन धीर को ज्यादा इंतजार भी नहीं करना पड़ा और उन्हें तुरंत डेब्यू कैप थमा दी गई. वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में वो 3 मैचों में सिर्फ एक विकेट ले पाए, लेकिन T20 सीरीज में 5 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी.

बेंगलुरु और क्राइस्टचर्च में बल्ले से दिखाया दम

अपनी ऑफ स्पिन से प्रभाव डालने के बाद नमन धीर ने बल्ले से भी दम दिखाया. बेंगलुरु में खेला गया भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 मैच भले से बारिश की वजह से धुल गया, लेकिन उस मैच में महज 6 गेंद पर 24 रन बनाकर नमन ने सबको प्रभावित किया. इसके बाद उन्होंने विदेश में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला और क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जबरदस्त धुनाई करते हुए 15 गेंदों पर नाबाद 42 रनों की मैच विनिंग पारी खेली.

बैटिंग में पास, बॉलिंग में दिखाना होगा दम

लगातार दो विस्फोटक पारियां खेलकर नमन धीर ने ये तो बता दिया कि वो लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में फिनिशर का रोल निभाने के लिए तैयार हैं, लेकिन हार्दिक को रिप्लेस करने के लिए इतना काफी नहीं है. हार्दिक एक फुल पैकेज हैं. कप्तान आंख मूंदकर उनकी गेंदबाजी पर भरोसा करते हैं. नमन को ये भरोसा जीतना होगा. हां, इसके लिए टाइम लगेगा और उनके पास टाइम है भी, क्योंकि उन्हें अभी टी20 और वनडे में कई मौके मिलने की उम्मीद है.

इसमें कहीं से दो राय नहीं है कि हार्दिक पांड्या का लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट ढूंढना आसान नहीं है. नीतीश रेड्डी और शिवम दुबे भी हार्दिक की तुलना में अब तक कमजोर साबित हुए हैं, लेकिन नमन धीर में वो आग नजर आ रही है. कम से कम ये उम्मीद तो जग रही है कि वो नंबर 6 या 7 पर आकर मैच को फिनिश कर सकते हैं, लेकिन गेंदबाजी में अभी भी 'वर्क इन प्रोग्रेस' है. वर्ल्ड कप 2027 का टिकट पाने के लिए उन्हें ये भरोसा जीतना होगा कि कप्तान उन्हें गेंद थमाने से घबराए नहीं बल्कि विकेट की उम्मीद से बॉल थमाए.

नमन धीर का करियर

आईपीएल में हार्दिक पांड्या के साथ ही मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले नमन धीर पिछले 2-3 सालों से सबको प्रभावित कर रहे हैं. पिछले साल तक उनकी बल्लेबाजी की तारीफ होती थी, लेकिन अब उन्होंने अपने गेम में गेंदबाजी को जोड़कर अच्छा काम किया है. नमन ने भारत के लिए अब तक 3 ODI की एक पारी में बैटिंग करते हुए 30 रन बनाए हैं, जबकि एक विकेट चटकाए हैं. T20I में उन्होंने 5 पारियों में 80 रन और 5 विकेट हासिल किए हैं. उनके पास ओवरऑल 67 टी20 मैच खेलने का अनुभव है, जहां उन्होंने 1302 रन और 13 विकेट झटके हैं.

यह भी पढ़ें: विदेश में पहला मैच और नमन धीर ने बदल दिया इतिहास, तूफानी पारी खेल तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Indian Cricket Team