App

जॉन कैंपबेल ने तोड़ा 27 साल पुराना रिकॉर्ड: भारत के खिलाफ सबसे तेज सेंचुरी ठोकने वाले कैरिबियाई बने, किसे पछाड़ा?

India vs West Indies: भारत के खिलाफ गुवाहाटी वनडे में जॉन कैंपबेल ने 65 गेंदों पर शतक जड़ इतिहास रच दिया. वो भारत के खिलाफ ODI में सबसे तेज सेंचुरी ठोकने वाले वेस्टइंडीज के खिलाड़ी बन गए हैं.

जॉन कैंपबेल ने तोड़ा 27 साल पुराना रिकॉर्ड: भारत के खिलाफ सबसे तेज सेंचुरी ठोकने वाले कैरिबियाई बने, किसे पछाड़ा?
Image Credit: X Photo

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा वनडे गुवाहाटी में खेला जा रहा है. बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में बाएं हाथ के ओपनर जॉन कैंपबेल ने इतिहास रच दिया. भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए उन्होंने सिर्फ 65 गेंदों पर अपने ODI करियर का दूसरा शतक ठोका. 

जॉन कैंपबेल अब भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज सेंचुरी ठोकने वाले वेस्टइंडीज के खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. उनसे पहले इस रिकॉर्ड पर पूर्व खिलाड़ी रिकार्डो पॉवेल का कब्जा था, जिन्होंने 1999 में भारत के खिलाफ 72 गेंदों पर सेंचुरी जड़ी थी.'

जॉन कैंपबेल का रिकॉर्डतोड़ शतक

गुवाहाटी में खेले जा रहे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पिछले मैच के शतकवीर जस्टिन ग्रीव्स चोट की वजह से ये मैच नहीं खेल रहे हैं. हालांकि, जॉन कैंपबेल ने उनकी कमी महसूस नहीं होने दी और 65 गेंदों पर शतक थोक सनसनी मचा दी. 148.53 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने 68 गेंदों पर 101 रन बनाए.

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज वनडे शतक

जॉन कैंपबेल: 65 गेंद, गुवाहाटी 2026
रिकार्डो पॉवेल: 72 गेंद, सिंगापुर 1999
मार्लन सैमुअल्स: 73 गेंद, विजयवाड़ा 2002
शिमरॉन हेटमायर: 74 गेंद, गुवाहाटी 2018
शिमरॉन हेटमायर: 85 गेंद, चेन्नई 2019

वनडे इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे तेज शतक ठोकने वालों की लिस्ट में भी जॉन कैंपबेल ने एंट्री मार ली है. भारत के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलकर उन्होंने टॉप-5 में अपनी जगह बना ली. वेस्टइंडीज के लिए ODI में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के नाम है, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 1999 में 45 गेंदों पर शतक ठोका था.

वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज ODI शतक (गेंदों के हिसाब से)

45 गेंद: ब्रायन लारा बनाम बांग्लादेश, ढाका 1999
55 गेंद: क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड, सेंट जॉर्ज 2019
61 गेंद: एवीन लुईस बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले 2024
63 गेंद: निकोलस पूरन बनाम नीदरलैंड, हरारे 2023
65 जॉन कैंपबेल, गुवाहाटी 2026
66 गेंद: शाई होप बनाम न्यूजीलैंड, नेपियर 2025

बता दें कि जॉन कैंपबेल ने अपने ODI करियर का पहला शतक 2019 में ठोका था. उसके बाद उन्हें 100 का आंकड़ा पार करने के लिए 7 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा है. भारत के खिलाफ तूफानी सेंचुरी जड़कर उन्होंने राहत की सांस ली होगी. पहले और दूसरे वनडे शतक के बीच सबसे लंबा अंतराल के मामले में 5वें नंबर पर हैं. इस लिस्ट में जिम्बॉब्वे के पूर्व बल्लेबाज एंडी फ्लावर पहले स्थान पर हैं.

पहली और दूसरी ODI सेंचुरी के बीच सबसे लंबा गैप (पूर्ण सदस्य टीमें)

3163 दिन- एंडी फ्लावर (1992-00)
3036 दिन- मोहम्मद नबी (2015-24)
2827 दिन- मिचेल मार्श (2016-23)
2775 दिन- मनोज प्रभाकर (1987-94)
2705 दिन- जॉन कैंपबेल (2019-26)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More