भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /'रावलपिंडी एक्सप्रेस' सुधारेंगे पाकिस्तान क्रिकेट? शोएब अख्तर के शरण में पहुंचे नकवी, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

'रावलपिंडी एक्सप्रेस' सुधारेंगे पाकिस्तान क्रिकेट? शोएब अख्तर के शरण में पहुंचे नकवी, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की खुलकर आलोचना करने वाले पूर्व स्टार खिलाड़ी शोएब अख्तर को ही पाकिस्तान क्रिकेट को सुधारने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. मोहसिन नकवी ने पिछले हफ्ते उनसे मुलाकात की.

Written ByRitesh Kumar
Published: Sep 29, 2026, 09:55 PM IST|Updated: Sep 29, 2026, 10:13 PM IST
joinshare
'रावलपिंडी एक्सप्रेस' सुधारेंगे पाकिस्तान क्रिकेट? शोएब अख्तर के शरण में पहुंचे नकवी, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
Image Credit: AI Graphic

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. अपने बेबाक अंदाज और वर्तमान खिलाड़ियों की क्लास से पीछे नहीं हटने वाले पूर्व स्टार खिलाड़ी शोएब अख्तर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. ऐसी रिपोर्ट सामने आई है कि पाकिस्तान क्रिकेट की डूबती नैया को पार लगाने के लिए 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' की एंट्री हो सकती है. दिलचस्प बात ये है कि शोएब अख्तर ने हमेशा से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को यह बताने में कभी संकोच नहीं किया कि उन्हें क्या गलत लगता है.

टीम चुनने और प्रशासनिक फैसलों से लेकर नेशनल टीम की दिशा तय करने तक, इस पूर्व तेज गेंदबाज ने हमेशा अपने पब्लिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल पाकिस्तान क्रिकेट के फैसले लेने वालों से तीखे सवाल पूछे हैं. अब आलम ये है कि PCB के मुखिया मोहसिन नकवी उन्हें ही इस दुर्दशा को ठीक करने की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं.

शोएब अख्तर को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के खराब दौरे के बाद PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी बोर्ड के क्रिकेटिंग स्ट्रक्चर में बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं और अख्तर को PCB में एक अहम पद मिल सकता है. इस संभावित भूमिका के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि शोएब और नकवी के बीच बातचीत हो चुकी है.

शोएब अख्तर से क्यों मिले नकवी?

रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद में रहने वाले शोएब अख्तर ने पिछले हफ्ते नकवी से मुलाकात की. इस मुलाकात में पाकिस्तान क्रिकेट और बोर्ड अपनी नेशनल टीमों को किस दिशा में ले जाना चाहता है, इस पर विस्तार से चर्चा हुई. PCB से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि हाल के महीनों में दोनों के रिश्तों में काफी सुधार आया है, खासकर तब से जब पूर्व तेज गेंदबाज़ के बड़े भाई के निधन के बाद नकवी ने अख्तर से संपर्क किया था.

क्या है नकवी का प्लान?

सूत्र ने कहा, "कुछ हफ्ते पहले जब शोएब के बड़े भाई का निधन हुआ, तो मोहसिन नकवी ने उनसे करीबी बातचीत की और मुश्किल समय में उनका साथ दिया. इस बात ने शोएब अख्तर को बहुत प्रभावित किया, जो पहले मीडिया में PCB और पाकिस्तान क्रिकेट की खुलकर आलोचना करते रहे हैं.''

सूत्र ने बताया कि ऐसा लगता है कि इसके बाद उनके बीच क्रिकेट से जुड़ी व्यापक बातचीत शुरू हुई. माना जा रहा है कि नकवी ने अख्तर के साथ पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अपनी योजनाओं पर चर्चा की और उन्हें नेशनल क्रिकेट एकेडमी और टीम के ट्रेनिंग कैंप में आने का न्योता दिया.

हालांकि, बातचीत अब सिर्फ दिखावे या सलाह देने वाले रोल से आगे बढ़ गई है. माना जा रहा है कि अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट को फिर से खड़ा करने के बारे में अपने विचार रखे हैं और यह भी बताया है कि किन शर्तों पर वह कोई बड़ी जिम्मेदारी लेने को तैयार होंगे. सूत्र ने आगे कहा, "शोएब को कोई बड़ी पोस्ट मिल सकती है, लेकिन जाहिर है कि जब वह चेयरमैन से मिले, तो उनके पास अपने विचार और शर्तें थीं, जिनके जरिए उन्हें लगता है कि पाकिस्तान क्रिकेट को आगे ले जाया जा सकता है.''

इंग्लैंड में हुई पाकिस्तान की दुर्दशा

हाल ही में बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम की इंग्लैंड में भारी फजीहत हुई. लगातार दो मैच हारने के बाद PCB ने बड़ा फैसला लेते हुए सीरीज के बीच मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को बाहर का रास्ता दिखा दिया. मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक सहित 6 खिलाड़ियों को घर भेज दिया गया था. तीन मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने पाकिस्तान का 3-0 से सफाया कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Pakistan Cricket Team