SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

KKR से विवादित रीलीज के बाद आईपीएल मिनी ऑक्शन में लौटेंगे मुस्तफिजुर रहमान? 6 और बांग्लादेशी खिलाड़ी तैयार

आईपीएल मिनी ऑक्शन में मुस्तफिजुर रहमान नजर आ सकते हैं. कोलकाता नाइटराइडर्स ने पिछले साल रहमान को रीलीज किया था. अब बांग्लादेश के सात खिलाड़ी ऑक्शन में आने के लिए तैयार हैं.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 11, 2026, 11:30 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 11:33 PM IST
Image Credit: मुस्तफिजुर रहमान. AP
Join

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन में बांग्लादेशी खिलाड़ी खेल सकते हैं. मिनी-ऑक्शन के लिए प्लेयर्स रजिस्ट्रेशन कराने के लिए तैयार है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को पिछले सीजन में विवादों के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने टीम से बाहर कर दिया था. वह सीजन में नई खेल पाए थे और अब उनके अगले आईपीएल में खेलने की उम्मीदें हैं. उनके साथ-साथ बांग्लादेश के छह और अन्य खिलाड़ी नीलामी के लिए अपना नाम दे सकते हैं.

इस बार नीलामी का आयोजन 16 दिसंबर को गोवा में होगा. इस बार मिनी ऑक्शन होगा और आईपीएल 2028 सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होगा. कोलकाता द्वारा मुस्तफिज़ुर को रीलीज करने के बाद बड़ा विवाद हुआ. यहां तक कि बीसीबी और बीसीसीआई के रिश्ते भी खराब हो गए थे. बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप के मैचों को खेलने से इनकार कर दिया था. इसके बाद उसे टूर्नामेंट से ही बाहर कर दिया गया था. उसके स्थान पर स्कॉटलैंड को मौका मिला था.

ऑक्शन में भाग लेने को तैयार बांग्लादेशी खिलाड़ी

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मुस्तफिजुर ने ऑक्शन में भाग लेने की इच्छा जताई है और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने रजिस्ट्रेशन के लिए प्रोसेस भी शुरू कर दिया है. इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के अलावा नाहिद राणा, रिशाद हुसैन, हसन महमूद, तौहीद हृदॉय, तस्कीन अहमद और शोरिफुल इस्लाम सहित कई अन्य खिलाड़ी अपना नाम देने को तैयार हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सभी क्रिकेट बोर्ड से खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन को लेकर संपर्क करता है और उन खिलाड़ियों को नाम देने के लिए कहता है जो आईपीएल में खेलना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह ने की सगाई: मुंबई इंडियंस में एंट्री, फिर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, एक ही दिन में मिली दो बड़ी खुशखबरी

बीसीसीआई के निर्देश पर KKR ने लिया था फैसला

मुस्तफिजुर रहमान को KKR ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. वह आईपीएल इतिहास में बांग्लादेश के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे. बीसीसीआई ने देश में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के लेकर उठे नाराजगी के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स को यह निर्देश दिया कि वह मुस्तफिजुर को रीलीज कर दे. फ्रेंचाइजी ने बोर्ड के निर्देशों का पालन किया और उसे रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को साइन करने की अनुमति मिल गई.

ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या के आने से पंजाब को मिली पावर-हिटिंग, लेकिन कौन भरेगा अर्शदीप सिंह की जगह? इरफान पठान ने उठाए सवाल

भारत से सीरीज खेलने के लिए तैयार बांग्लादेश

बीसीबी को उम्मीद है कि भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश में टले हुए सीरीज को खेलने के लिए तैयार होगी. टीम इंडिया पहले अगस्त 2025 में बांग्लादेश जाने वाली थी, लेकिन इसे टाल दिया गया था. अब इसके जनवरी 2027 में होने की उम्मीद है. अब तक शेड्यूल को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. इस दौरे पर भारतीय टीम तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने वाली थी. भारत पिछली बार दिसंबर 2022 में बांग्लादेश का दौरा किया था. उस दौरे पर तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेले गए थे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES