App

IPL 2027: चेन्नई सुपर किंग्स ने खेला बड़ा दांव, लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स की एंट्री, इन 2 खिलाड़ियों को किया रिलीज

IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ा ट्रेड किया है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स को टीम में शामिल किया, जबकि खलील अहमद और नाथन एलिस SRH से जुड़ गए हैं.

IPL 2027: चेन्नई सुपर किंग्स ने खेला बड़ा दांव, लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स की एंट्री, इन 2 खिलाड़ियों को किया रिलीज
Image Credit: Chennai Super Kings

IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपनी टीम में बड़े बदलाव किए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच चार खिलाड़ियों की ट्रेड डील हुई है. इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और ऑस्ट्रेलिया के सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम में शामिल हो गए हैं, जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम से अब सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम में चले गए हैं.

लियाम लिविंगस्टोन को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने IPL 2026 सीजन से पहले 13 करोड़ रुपये में खरीदा था. अब लियाम लिविंगस्टोन 6 करोड़ रुपये की संशोधित फीस पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम से जुड़ेंगे. ऑस्ट्रेलिया के सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स, जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 3 करोड़ रुपये में साइन किया था, वे अपने मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट मूल्य पर ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम में जा रहे हैं. इसके बदले में, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को खलील अहमद और नाथन एलिस मिल गए हैं. खलील अहमद की फीस 4.8 करोड़ रुपये है, जबकि नाथन एलिस की फीस 2 करोड़ रुपये है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने खेला बड़ा दांव

इस ट्रेड में शामिल खिलाड़ियों में इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन सबसे बड़ा नाम हैं. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर लियाम लिविंगस्टोन स्पिन गेंदबाजी का भी एक विकल्प देते हैं. लियाम लिविंगस्टोन ने अपने टी20 करियर में लेग-स्पिन और ऑफ-स्पिन दोनों तरह की गेंदबाजी की है. लियाम लिविंगस्टोन के आने से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को मिडिल ऑर्डर में एक और पावर-हिटिंग विकल्प मिल गया है. यह एक ऐसा एरिया है, जहां चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम पिछले सीजन से जूझ रही है. लियाम लिविंगस्टोन के पास दुनिया भर की फ्रेंचाइजी क्रिकेट का काफी अनुभव है, हालांकि IPL में उनका प्रदर्शन हमेशा उनकी एक खतरनाक बल्लेबाज वाली छवि के अनुरूप नहीं रहा है.

लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स की CSK में एंट्री

वहीं, जैक एडवर्ड्स अपनी मौजूदा 3 करोड़ रुपये की फीस पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से जुड़े हैं. ऑस्ट्रेलिया के इस सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने उनके इंटरनेशनल डेब्यू से पहले साइन किया था, लेकिन वे अभी तक IPL में नहीं खेले हैं. पैर की चोट के कारण वे पूरा 2026 सीजन नहीं खेल पाए थे.

सनराइजर्स हैदराबाद में खलील अहमद की वापसी

खलील अहमद इससे पहले 2018 से 2021 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)  फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे, जिसके बाद वे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में चले गए थे. खलील अहमद का IPL 2025 सीजन काफी अच्छा रहा था, जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए 14 मैचों में 15 विकेट लिए थे. IPL 2026 सीजन में वे पांच मैचों में खेले थे, लेकिन फिर दाहिने पैर की जांघ में चोट के कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. वे अपनी मौजूदा 4.8 करोड़ रुपये की फीस पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)  से जुड़े हैं.

नाथन एलिस दूसरे खिलाड़ी हैं जो हैदराबाद जा रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के यह तेज गेंदबाज अपनी मौजूदा 2 करोड़ रुपये की फीस पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) में शामिल हुए हैं. नाथन एलिस  सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को एक अनुभवी तेज गेंदबाज का विकल्प देते हैं, खासकर डेथ ओवरों में गेंदबाजी के लिए. नाथन एलिस  की वैरिएशन और डेथ ओवरों में अलग-अलग तरह की गेंदें फेंकने की क्षमता से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पेस अटैक को और मजबूती मिल सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More