SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भारत लौटा आईपीएल ऑक्शन: दुबई, जेद्दा और अबूधाबी के बाद अब गोवा, दिसंबर में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

आईपीएल 2027 की नीलामी दिसंबर में गोवा में आयोजित की जाएगी. इससे तीन साल बाद भारत में ऑक्शन की वापसी होगी. वहीं, बीसीसीआई इम्पैक्ट प्लेयर नियम की समीक्षा पर फ्रैंचाइजियों से फीडबैक ले रहा है.

Written By Rohit Raj
Published: Sep 23, 2026, 08:17 PM IST | Updated: Sep 23, 2026, 08:20 PM IST
Image Credit: आईपीएल 2027 का ऑक्शन भारत में होगा.
Join

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी इस साल दिसंबर महीने में गोवा में आयोजित की जाएगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवाजीत सैकिया ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की है. इसके साथ ही पिछले तीन वर्षों से विदेशी धरती पर आयोजित हो रही आईपीएल नीलामी की आखिरकार भारत में वापसी हो रही है. बीते तीन संस्करणों में आईपीएल ऑक्शन का आयोजन विदेशों में किया गया था. 2024 की नीलामी दुबई में, 2025 की मेगा नीलामी सऊदी अरब के जेद्दा में और 2026 की नीलामी अबूधाबी में हुई थी.

देवाजीत सैकिया ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि विदेश में तीन ऑक्शन आयोजित करने के बाद इस साल दिसंबर में इसे गोवा में होस्ट किया जाएगा.. इससे पहले आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने पहले बताया था कि बीसीसीआई ऑक्शन को भारत वापस लाने का पूरा प्रयास कर रहा था, लेकिन शादी-विवाह के व्यस्त सीजन के कारण सही वेन्यू मिलना मुश्किल हो रहा था.

भारत में क्या परेशानी हो रही थी?

धूमल ने कहा था कि भारी मैरिज सीजन की वजह से हर साल वेन्यू मिलने में समस्या आती है, लेकिन इस बार छोटे आकार (मिनी-ऑक्शन) की नीलामी होने के कारण गोवा में स्थान मिलने की पूरी उम्मीद है. गोवा फाइनल होने के साथ ही 2023 के बाद पहली बार आईपीएल ऑक्शन भारत लौटेगा.

IPL से हटने जा रहा है इम्पैक्ट प्लेयर नियम?

नीलामी के अलावा बीसीसीआई आईपीएल फ्रैंचाइजियों से 'इम्पैक्ट प्लेयर नियम' पर भी नया फीडबैक मांग रहा है. हाल ही में गवर्निंग काउंसिल की बैठक में इस रणनीतिक नियम पर विस्तार से चर्चा हुई थी. यह नियम टीमों को मैच के दौरान किसी भी समय स्थानापन्न (सब्सटीट्यूट) खिलाड़ी लाने की अनुमति देता है और फिलहाल इसे 2027 तक लागू रखने की योजना है.

ये भी पढ़ें: कौन है 200 T20I मैच जीतने वाला दुनिया का पहला और इकलौता देश? टॉप-10 में भी नहीं ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज

इम्पैक्ट प्लेयर नियम से क्या आपत्ति है?

भारत के वनडे व टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल समेत कई प्रमुख खिलाड़ियों ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम की आलोचना की है. खिलाड़ियों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि इस नियम से असली ऑलराउंडरों की भूमिका और महत्व कम हो रहा है. आईपीएल 2026 से पहले भी कई कप्तानों ने बीसीसीआई को अपनी आपत्तियों से अवगत कराया था.

ये भी पढ़ें: 46 रन और 5 विकेट: विल जैक्स के हरफनमौला प्रदर्शन से हिली रिकॉर्डलिस्ट, बाल-बाल बचा 42 साल पुराना रिकॉर्ड

इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर BCCI का क्या रुख है?

आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने स्पष्ट किया है कि बीसीसीआई सभी हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) से राय लेने के बाद इस नियम की समीक्षा करने के लिए तैयार है. धूमल ने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा जारी है और सभी पक्षों का फीडबैक मिलने के बाद ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES