App

कौन है 200 T20I मैच जीतने वाला दुनिया का पहला और इकलौता देश? टॉप-10 में भी नहीं ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज

भारत ने जापान को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराकर मेंस टी20 क्रिकेट में अपनी कुल 200वीं जीत पूरी कर ली है. टीम इंडिया यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है.

कौन है 200 T20I मैच जीतने वाला दुनिया का पहला और इकलौता देश? टॉप-10 में भी नहीं ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज
Image Credit: Team India 200 T20 Matches Wins

टीम इंडिया ने मंगलवार को टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. इससे पहले दुनिया की कोई भी टीम इस वर्ल्ड रिकॉर्ड तक नहीं पहुंच पाई थी. जापान के खिलाफ बारिश से प्रभावित बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत ने सिर्फ 2 रन से जीत दर्ज करते हुए मेंस टी20 क्रिकेट में अपनी 200वीं जीत पूरी कर ली. सुपर ओवर से हासिल जीत को भी इस वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है. इस उपलब्धि के साथ टीम इंडिया 200 टी20 जीत दर्ज करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है.

भारत की टी20 जीत का सफर साल 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग से शुरू हुआ था. टीम इंडिया ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में अपनी 50वीं जीत पूरी की. इसके बाद 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में 100वीं और 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रोस आइलेट में 150वीं जीत हासिल की. अब जापान के खिलाफ जीत के साथ यह वर्ल्ड रिकॉर्ड 200 तक पहुंच गया है. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमें भी सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट में भी शामिल नहीं हैं. 

भारत के बाद लिस्ट में पाकिस्तान का नंबर

भारत ने अभी तक 291 टी20 मैचों में 200 जीत दर्ज की हैं. इस लिस्ट में पाकिस्तान 299 मैचों में 174 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है. न्यूजीलैंड के नाम 267 मैचों में 137 जीत हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने 235 मैचों में 131 और इंग्लैंड ने 233 मैचों में 130 जीत दर्ज की हैं. भारत ने हर अगले 50 टी20 जीत के पड़ाव को पहले की तुलना में कम मैचों में हासिल किया है. पहली 50 जीत के लिए भारत को 83 टी20 मैच खेलने पड़े थे. इसके बाद उसे 50 से 100 टी20 जीत तक पहुंचने में 72 मैच लगे. भारत को 100 से 150 जीत तक पहुंचने के लिए 70 मैच और 150 से 200 तक पहुंचने के लिए सिर्फ 66 मैच लगे.

दुनिया में सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली टीमें

1. भारत - 291 मैचों में 200 जीत

2. पाकिस्तान - 303 मैचों में 176 जीत

3. समरसेट - 317 मैचों में 174 जीत

4. लंकाशायर - 288 मैचों में 166 जीत

5. मुंबई इंडियंस - 313 मैचों में 166 जीत

6. चेन्नई सुपर किंग्स - 291 मैचों में 163 जीत

7. सरे - 299 मैचों में 163 जीत

8. नॉटिंघमशायर - 286 मैचों में 162 जीत

9. वारविकशायर - 292 मैचों में 161 जीत

10. हैम्पशायर - 311 मैचों में 156 जीत

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More