U19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मैच खेलेगी टीम इंडिया, नेपाल-बांग्लादेश मेजबान
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी हो गया है. नेपाल और बांग्लादेश की मेजबानी में टूर्नामेंट का आयोजन होगा और इसमें 16 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. 21 जनवरी से 6 फरवरी तक मैच होंगे.
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. 21 जनवरी से 6 फरवरी तक नेपाल और बांग्लादेश की मेजबानी में मैच होंगे. डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम नेपाल के कीर्तिपुर में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मैच खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच 22 जनवरी को खेला जाएगा. कीर्तिपुर के अलावा काठमांडू में भी मैच होंगे. बांग्लादेश में होने वाले मुकाबले चटगांव और सिलहट में आयोजित होंगे.
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 6 फरवरी को होगा. इसके लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है. भारत ने 2023 में साउथ अफ्रीका और 2025 में मलेशिया में खिताब को जीता था. अब टीम इंडिया की नजर हैट्रिक जीत पर है. भारत ने पिछली बार निकी प्रसाद की कप्तानी में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था. भारत को इस बार ग्रुप ए में आयरलैंड, वेस्टइंडीज और मेजबान नेपाल के साथ रखा गया है. टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 जनवरी को खेलने के बाद 24 तारीख को नेपाल और 26 को आयरलैंड से भिड़ेगी.
पाकिस्तान के ग्रुप में कौन-कौन?
ग्रुप बी में साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और समोआ हैं. ग्रुप C में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नाइजीरिया और यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) हैं. ग्रुप डी में इंग्लैंड, श्रीलंका, अमेरिका और स्कॉटलैंड को रखा गया है. ग्रुप राउंड के मैच 26 जनवरी तक चलेंगे. इसके बाद छह टीमें सुपर सिक्स में पहुंचेंगी. वहां सबको दो ग्रुपों में बांटा जाएगा और दोनों ग्रुप से दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. सेमीफाइनल मैच 4 फरवरी को चटगांव में होंगे. इसके लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया. इसके बाद वहीं 6 फरवरी को फाइनल मुकाबला होगा.
ये भी पढ़ें: 100 और 300 का क्लब: भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 2 बड़े रिकॉर्ड, T20I में ऐसा करने वाले बनेंगे पांचवें भारतीय
आईसीसी अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल
ग्रुप स्टेज
गुरुवार, 21 जनवरी
बांग्लादेश बनाम यूएई - सिलहट, बांग्लादेश
श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड - काठमांडू, नेपाल
ऑस्ट्रेलिया बनाम नाइजीरिया - सिलहट, बांग्लादेश
इंग्लैंड बनाम अमेरिका - काठमांडू, नेपाल
शुक्रवार, 22 जनवरी
न्यूजीलैंड बनाम समोआ - चटगांव
नेपाल बनाम आयरलैंड - कीर्तिपुर
साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान - चटगांव
भारत बनाम वेस्टइंडीज - कीर्तिपुर
शनिवार, 23 जनवरी
यूएई बनाम नाइजीरिया - सिलहट, बांग्लादेश
अमेरिका बनाम स्कॉटलैंड - काठमांडू, नेपाल
बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया - सिलहट
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड - काठमांडू
रविवार, 24 जनवरी
समोआ बनाम साउथ अफ्रीका - चटगांव
नेपाल बनाम इंडिया - कीर्तिपुर
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड - चटगांव
आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज - कीर्तिपुर
सोमवार, 25 जनवरी
ऑस्ट्रेलिया बनाम यूएई - सिलहट
इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड - काठमांडू
बांग्लादेश बनाम नाइजीरिया - सिलहट
अमेरिका बनाम श्रीलंका - काठमांडू
मंगलवार, 26 जनवरी
पाकिस्तान बनाम समोआ - चटगांव
वेस्टइंडीज बनाम नेपाल - कीर्तिपुर
न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका - चटगांव
भारत बनाम आयरलैंड - कीर्तिपुर
सुपर सिक्स स्टेज
बुधवार, 27 जनवरी
A4 बनाम D4 - कीर्तिपुर
गुरुवार, 28 जनवरी
B4 बनाम C4 - चटगांव
A3 बनाम D2 - काठमांडू
D1 vs A2 - काठमांडू
शुक्रवार, 29 जनवरी
B3 vs C2 - सिलहट
C1 vs B2 - सिलहट
शनिवार, 30 जनवरी
B1 vs C3 - सिलहट
रविवार, 31 जनवरी
A2 vs D3 - चटगांव
A1 vs D2 - चटगांव
सोमवार, 1 फरवरी
D1 vs A3 - चटगांव
C1 vs B3 - सिलहट
C3 vs B2 - सिलहट
मंगलवार, 2 फरवरी
D3 vs A1 - चटगांव
B1 vs C2 - चटगांव
नॉकआउट स्टेज
गुरुवार, 4 फरवरी
सेमीफाइनल 1 - चटगांव
सेमीफाइनल 2 - चटगांव
शुक्रवार, फरवरी 5
सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे
शनिवार, 6 फरवरी
फाइनल - चटगांव
रविवार, 7 फरवरी
फाइनल के लिए रिजर्व डे.