ICC टेस्ट रैंकिंग: रहमत शाह टॉप-10 में पहुंचने वाले पहले अफगान क्रिकेटर; अक्षर पटेल, अर्शदीप और गुरनूर की बड़ी छलांग
अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमत शाह ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है. वह पहली बार टॉप-10 में पहुंचे हैं. वनडे रैंकिंग में भारत के तीन गेंदबाज अक्षर पटेल, गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह को फायदा हुआ है.
अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमत शाह ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं. रहमन टॉप-10 में जगह बनाने वाले अफगानिस्तान के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. 33 साल के इस बल्लेबाज ने करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल की है. जिम्बाब्वे के खिलाफ शारजाह में जोरदार शतक की बदौलत उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की. वहीं, वनडे बॉलिंग रैंकिंग में भारत के अक्षर पटेल, गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह ने जोरदार छलांग लगाई है.
रहमत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार 173 रन बनाए. इससे उन्हें छह स्थानों का फायदा हुआ. उन्होंने भारतीय कप्तान शुभमन गिल, साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम और श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया. रहमत ने अपने टेस्ट करियर पांचवीं और इस साल दूसरी सेंचुरी लगाई. वह टेस्ट में आईसीसी की किसी भी कैटेगरी में टॉप-10 के अंदर पहुंचने वाले अफगानिस्तान के पहले क्रिकेटर बन गए.
वनडे में भी अफगानिस्तान को फायदा
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने वनडे में भी सफलता हासिल की है. इस महीने की शुरुआत में वह आईसीसी मेंस वनडे टीम रैंकिंग में छठे स्थान पर पहु्ंच गई. यह अब तक उसकी सबसे ऊंची रैंकिंग है. उसने जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के साथ ट्राई सीरीज जीतने के बाद यह मुकाम हासिल किया. दूसरी ओर, ड्रॉ हुए टेस्ट में जिम्बाब्वे के क्रेग इर्विन ने दोहरा शतक लगाया और वह बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में नौ पायदान ऊपर चढ़कर 48वें नंबर पर पहुंच गए.
ये भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह ने की सगाई: मुंबई इंडियंस में एंट्री, फिर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, एक ही दिन में मिली दो बड़ी खुशखबरी
वॉरिकन ने लगाई लंबी छलांग
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच हुई टेस्ट सीरीज का असर भी रैंकिंग पर देखने को मिला. विंडीज बल्लेबाज कावेम हॉज ने 12 स्थानों की छलांग लगाई और 52वें नंबर पर आ गए. बांग्लादेश के तौहीद ह्रदय 60वें नंबर पर पहुंच गए और वेस्टइंडीज के आमिर जांगू ने 28 पायदान की छलांग लगाकर 62वां स्थान हासिल किया. विंडीज गेंदबाज जोमेल वॉरिकन बांग्लादेश के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए. वह टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में 11 पायदान ऊपर चढ़कर 19वें नंबर पर आ गए. ऑलराउंडर्स की लिस्ट में वॉरिकन चार पायदान ऊपर 31वें नंबर पर पहुंचे. वहीं, ऑलराउंडर्स जस्टिन ग्रीव्स को एक स्थान का फायदा हुआ और वह आठवें नंबर पर पहुंच गए.
ये भी पढ़ें: 'मेरे कप्तान श्रेयस...': पंजाब किंग्स में आते ही हार्दिक पांड्या का बवाली पोस्ट, बैकग्राउंड में बजा करण औजला का गाना
भारतीय खिलाड़ियों को का क्या हुआ?
वनडे रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को फायदा हुआ है. वेलिंगटन वनडे में 28 रन देकर दो विकेट लेने वाले अक्षर पटेल 23 स्थान ऊपर चढ़कर 21वें नंबर पर पहुंच गए. ऑकलैंड में सीरीज के पहले वनडे मैच में चार विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह को भी बड़ा फायदा हुआ. वह 11 स्थान ऊपर चढ़कर 31वें नंबर पर आ गए. गुरनूर बरार ने सीरीज में अब तक सात विकेट लिए हैं और वह टॉप-100 से पहले बाहर थे. अब सीरीज में सफलता के बाद वह सीधे 48वें नंबर पर आ गए.