SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वर्ल्ड कप 2027 में नया फॉर्मेट बनेगा चुनौती, सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत? ये रहा पूरा फॉर्मूला

ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 में भारत ग्रुप A में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर A के साथ है. वर्ल्ड कप 2027 में नया फॉर्मेट सभी टीमों के लिए चुनौती बनेगा.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 02, 2026, 10:12 AM IST | Updated: Oct 02, 2026, 08:37 PM IST
Image Credit: Team India
Join

भारतीय टीम किसी भी हाल में ICC 2027 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा करना चाहती है. टीम इंडिया ने इससे पहले 1983 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले ICC 2027 वर्ल्ड कप में भारत को ग्रुप-A में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर-A के साथ रखा गया है. भारत अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर 2027 को केपटाउन में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा.

टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती होगी. इस बार वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का फॉर्मेट भी बदला हुआ नजर आएगा. ICC 2027 वर्ल्ड कप में टीमों के सामने सुपर सीरीज, 12 टीमों के ग्रुप स्टेज और सुपर 7 की बाधा को पार करने की चुनौती होगी. उसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल का नंबर आएगा. हर मुकाबला टीमों के लिए बेहद अहम होगा, क्योंकि शुरुआती चरण में एक छोटी सी चूक भी आगे का रास्ता मुश्किल कर सकती है.

ये भी पढ़ें- 2027 वनडे विश्व कप: 14 टीमों की रेस, 4 जगहों के लिए क्या है पूरा खेल?

सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत?

ICC 2027 वर्ल्ड कप में भारत को ग्रुप-A में टॉप-3 में जगह बनानी होगी, तभी टीम सीधे सुपर 7 चरण में पहुंच पाएगी. कम से कम तीन जीत भारत को अगले दौर में पहुंचाने के लिए पर्याप्त हो सकती हैं. इसके बाद असली परीक्षा सुपर 7 के राउंड-रॉबिन चरण में होगी. सुपर 7 में भारत को टॉप चार टीमों में जगह बनाने के लिए कम से कम चार मुकाबले जीतने होंगे. इसके बाद ही सेमीफाइनल का टिकट पक्का होगा. ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम के लिए 2027 वर्ल्ड कप का सफर शुरुआत से ही हर मैच में दम दिखाने वाला होगा.

7 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया की जंग

बता दें कि दो बार की चैंपियन भारत, 2027 ICC मेन्स ODI वर्ल्ड कप में अपने ग्रुप-स्टेज मैचों की शुरुआत 7 अक्टूबर को केप टाउन में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक जबरदस्त मुकाबले से करेगी. यह बड़ा मुकाबला शुभमन गिल और उनकी टीम के लिए 2023 वर्ल्ड कप फाइनल का तुरंत रिप्ले होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने अहमदाबाद में भारत को हराया था. यह साउछ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेले जाने वाले 14 टीमों के इस बड़े टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच होगा.

ये भी पढ़ें- 2027 ODI World Cup: वर्ल्ड कप 2027 में तीन बार हो सकती है भारत और पाकिस्तान की टक्कर, समझिए पूरा समीकरण

टूर्नामेंट के अपने पहले मैच के तीन दिन बाद, भारत 10 अक्टूबर को जोहानिसबर्ग के मशहूर वांडरर्स स्टेडियम में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एक अहम मुकाबले में उतरेगा. शुरुआती दो मैचों के बाद, भारत 14 अक्टूबर को अफगानिस्तान का सामना करने के लिए सेंचुरियन जाएगा. इसके बाद भारत 17 अक्टूबर को क्वालिफायर A के खिलाफ अपने चौथे ग्रुप मैच के लिए ब्लोमफोन्टेन जाएगा. भारत 24 अक्टूबर को विक्टोरिया फॉल्स में सह-मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने ग्रुप A के मैचों का समापन करेगा. वहीं, ग्रुप B में सह-मेजबान दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और क्वालीफायर B शामिल हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES