SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आईसीसी रैंकिंग: श्रेयस और राहुल ने लगाई लंबी छलांग, रैंकिंग में भारत का दबदबा, शाई होप को भी जबरदस्त फायदा

ICC Rankings में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा बरकरार है. वनडे और टी20 दोनों में भारत का जलवा है. शुभमन गिल और ईशान किशन शिखर पर मौजूद हैं. श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने लंबी छलांग लगाई है, जबकि शाई होप को भी फायदा हुआ है.

Written By Ritesh Kumar
Published: Oct 07, 2026, 05:01 PM IST | Updated: Oct 07, 2026, 05:17 PM IST
Image Credit: BCCI/ICC
Join

ICC Rankings: आईसीसी ने जो ताजा रैंकिंग जारी किया है, उसमें भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा बरकरार है. बल्लेबाजों की ODI रैंकिंग में स्टार ओपनर शुभमन गिल शिखर पर बने हुए हैं. विराट कोहली को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वो तीसरे स्थान पर आ गए हैं, न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरेल मिचेल दूसरे नंबर पर हैं. रोहित शर्मा चौथे स्थान पर कायम हैं. भारत के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज में दो शतक जड़ने वाले वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने दो स्थानों की छलांग लगाई है और वो छठे नंबर पर पहुंच गए हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे ODI में शानदार शतक जड़ने के बाद केएल राहुल ने भी जबरदस्त छलांग लगाई है. उन्होंने टॉप-10 में एंट्री मार ली है. सीरीज से पहले राहुल 17वें स्थान पर थे, लेकिन न्यू चंडीगढ़ में 129 रनों की पारी खेलने के बाद वो अब आईसीसी की ODI रैंकिंग में 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं.

श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की बल्ले-बल्ले

ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर और विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल का सबसे ज्यादा फायदा हुआ है. वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में खेले गए सीरीज के पहले टी20 मैच में अय्यर ने शानदार शतक जड़ा. उन्होंने 42 गेंदों पर T2OI का अपना पहला शतक ठोका और इसका असर रैंकिंग में भी दिखा. श्रेयस अय्यर ने 18 स्थानों की छलांग लगाई है और वो अब 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं. ईशान किशन 902 रेटिंग के साथ शिखर पर बने हुए हैं.887 रेटिंग के साथ अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर हैं.

आईसीसी ODI रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाज

शुभमन गिल (भारत)- 841 रेटिंग
डेरेल मिचेल (न्यूजीलैंड)- 794 रेटिंग
विराट कोहली (भारत)- 781 रेटिंग
रोहित शर्मा (भारत)- 770 रेटिंग
इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान)- 719 रेटिंग
शाई होप (वेस्टइंडीज)- 710 रेटिंग
बाबर आजम (पाकिस्तान)- 689 रेटिंग
कुसल मेंडिस (श्रीलंका)- 674 रेटिंग
जो रूट (इंग्लैंड)- 660 रेटिंग
केएल राहुल (भारत)- 653 रेटिंग

आईसीसी T20I रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाज

ईशान किशन (भारत)- 902 रेटिंग
अभिषेक शर्मा (भारत)- 887 रेटिंग
साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान)- 818 रेटिंग
हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)- 793 रेटिंग
जोस बटलर (इंग्लैंड)- 789 रेटिंग
डेवाल्ड ब्रेविस (साउथ अफ्रीका)- 789 रेटिंग
श्रेयस अय्यर (भारत)- 786 रेटिंग
फिल साल्ट (इंग्लैंड)- 775 रेटिंग
पाथुम निसांका (श्रीलंका)- 742 रेटिंग
तिलक वर्मा (भारत) - 719 रेटिंग

T20I बॉलिंग रैंकिंग में भी बड़े बदलाव हुए हैं. जापान में एशियन गेम्स खत्म होने के बाद, अफगानिस्तान के राशिद खान ने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद से नंबर 1 की जगह वापस हासिल कर ली है. साथ ही, क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के लिए व्यस्त रहे इस हफ्ते में तीन नए गेंदबाजों ने टॉप 10 में जगह बनाई है. भारत के स्पिनर अक्षर पटेल 16 स्थान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि बांग्लादेश के नसुम अहमद (तीन स्थान ऊपर चढ़कर आठवें नंबर पर) और महेदी हसन (10 स्थान ऊपर चढ़कर नौवें नंबर पर) भी रैंकिंग में बड़ी बढ़त हासिल करने वालों में शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: रास्ता न्यूजीलैंड, मंजिल साउथ अफ्रीका: इस टेस्ट में पास हुए भुवनेश्वर कुमार तो वर्ल्ड कप का टिकट पक्का!
 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES