SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अभिषेक के नाम एक और कीर्तिमान: 'सिक्सर किंग' ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, अनोखे 'शतक' से अब सिर्फ एक कदम दूर

भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में छक्का लगाकर इतिहास रच दिया. उन्होंने पहले टी20 में तीन सिक्स लगाए और रोहित शर्मा के अनोखे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. उन्होंने इस मैच में 12 गेंद पर 29 रन बनाए.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 22, 2026, 07:32 PM IST | Updated: Oct 22, 2026, 07:52 PM IST
Image Credit: अभिषेक शर्मा. BCCI
Join

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चार विकेट से जीत लिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की. भारत के लिए इस मैच में संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए. उनके जोड़ीदार अभिषेक शर्मा ने भी तूफानी पारी खेली. वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए. अभिषेक ने दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 12 गेंद पर तेजी से 29 रन बना डाले. उन्होंने 226 रन के टारगेट का पीछा कर रही टीम इंडिया को मजबूत और तेज शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

अभिषेक ने अपने तीन छक्के के साथ एक अनोखे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. वह टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले (1 से 6 ओवर) के दौरान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने शुरुआती छह ओवरों में अब तक 99 छक्के लगाए हैं और वह इस मामले में शतक लगाने से सिर्फ एक सिक्स दूर हैं. अभिषेक ने पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के
अभिषेक शर्मा (भारत) - 99
रोहित शर्मा (भारत)- 98
मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)- 97
मोहम्मद वसीम (यूएई)- 95
पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड)- 94

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे की धमाकेदार शुरुआत: सैमसन-नमन ने मचाया कोहराम, लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की सबसे बड़ी जीत

 

 

भारत ने चेज किया सबसे बड़ा टोटल

न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन के टारगेट को चेज करके टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. यह टी20 में भारत का सबसे बड़ा रन चेज है. इससे पहले 2023 में उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापट्टनम में 209 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था.

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे सफल रन चेज

226 बनाम न्यूजीलैंड, क्राइस्टचर्च, 2026
209 बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम, 2023
209 बनाम न्यूजीलैंड, रायपुर, 2026
208 बनाम वेस्टइंडीज, हैदराबाद, 2019
207 बनाम श्रीलंका, मोहाली, 2009
204 बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2020

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड: पहली गेंद पर 7वीं बार जड़ा छक्का, संजू सैमसन का 2026 में 8वां 50+ स्कोर

नमन धीर ने मैच को किया फिनिश

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 225 रनों का स्कोर खड़ा किया. उसके लिए ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी अर्धशतक लगाया. फिलिप्स ने 40 गेंद पर 82 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 3 छक्के लगाए. फिलिप्स के बाद बारी थी भारतीय बल्लेबाजों के विस्फोट की. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद पर 93 रनों की साझेदारी करके कीवी टीम को बैकफुट पर ला दिया. सैमसन ने 33 गेंद पर 67 रन बनाए. उनके अलावा कप्तान अय्यर ने 28 गेंद पर 42 रन बनाए. नमन धीर ने 15 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 42 रन बनाकर मैच को फिनिश कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES