SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एक तरफ 'सिक्सर किंग', दूसरी तरफ 'डक मशीन': 2026 में दोहरे रिकॉर्ड के बीच फंसे अभिषेक

T20 Records: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी का हर कोई मुरीद है. पहली ही गेंद से अभिषेक बल्ला घुमाकर गेंदबाजों पर भूखे शेर की तरह गेंदबाजों पर टूटते हैं. लेकिन ये हाई रिस्क क्रिकेट कई बार उनपर दाग भी लगा देता है. अभिषेक 2026 में एक दोहरे रिकॉर्ड में फंसे हुए हैं.

Written By Kavya Yadav
Published: Sep 23, 2026, 08:53 AM IST | Updated: Sep 23, 2026, 09:28 AM IST
Join

T20 Records: अभिषेक शर्मा, टीम इंडिया का वो खिलाड़ी जो दुनियाभर के गेंदबाजों में दहशत बना हुआ है. अभिषेक की विस्फोटक बल्लेबाजी का हर कोई मुरीद है. लेकिन 2026 में हाई रिस्क क्रिकेट ने अभिषेक को दोहरे रिकॉर्ड के बीच लाकर खड़ा कर दिया है. एक तरफ अभिषेक सिक्सर किंग हैं, दो दूसरी तरफ डक मशीन बने हुए हैं. जापान के खिलाफ फ्रेंडली मैच में अभिषेक शर्मा का खाता नहीं खुला और उनके नाम 2026 में अनचाहा रिकॉर्ड लग गया है.

साल खत्म होने में अभी 3 महीने का समय बाकी है, लेकिन अभिषेक टी20 फॉर्मेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा डक आउट होने के मामले में नंबर-1 बन गए हैं. उनका हाल इस साल कहीं खुशी तो कहीं गम जैसा हो गया है. एक तरफ सबसे ज्यादा डक आउट का दाग होगा, तो दूसरी तरफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का ताज सिर पर सजा होगा. ये इस बात का सबूत है, कि जीरो पर आउट होने से उनकी फॉर्म का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. एक मैच में शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक अगले ही मैच में शतक ठोकने का माद्दा भी रखते हैं.

अभिषेक के नाम कितने डक आउट?

अभिषेक शर्मा 2026 में अभी तक 42 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं और उनके नाम 1306 रन हैं. भारतीय बल्लेबाजों में अभिषेक टी20 टॉप स्कोरर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 2 शतक और 10 फिफ्टी ठोकी हैं. लेकिन अभी तक 42 मैच में सबसे ज्यादा 10 मुकाबलों में डक आउट हुए हैं. उन्होंने राशिद खान का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, राशिद पर 2019 में दाग लगा था, जब वह 9 बार टी20 फॉर्मेट में डक आउट हुए थे.

'सिक्सर किंग' हैं अभिषेक

अभिषेक शर्मा सिक्सर किंग भी हैं. अभी तक इस साल वह 96 छक्के लगा चुके हैं. एक कैलेंडर ईयर में टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में अभिषेक नंबर-1 पर हैं. उन्होंने 2025 में 108 छक्के ठोके थे और रिकॉर्ड कायम किया था. अब 2026 में टी20 में 96 छक्के जमा चुके हैं. इसी तेजी से आगे बढ़े तो साल खत्म होने तक छक्कों का नया रिकॉर्ड कायम कर देंगे.

रैंकखिलाड़ीसालछक्के
1अभिषेक शर्मा2025108
2अभिषेक शर्मा202696*
3अभिषेक शर्मा202487
4वैभव सूर्यवंशी202686*
5सूर्यकुमार यादव202285

ये भी पढ़ें.. कौन हैं फरीबा हाशिमी? कभी पुरुष बनकर चलाती थीं साइकिल, अब एशियन गेम्स में अफगानिस्तान के लिए रचा इतिहास

लगाया रिकॉर्ड्स का अंबार

अभिषेक शर्मा के नाम इस साल कई रिकॉर्ड्स लगे हैं. पूरी लिस्ट में सबसे खतरनाक रिकॉर्ड शतक का रहा. उन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ फुल मेंबर्स टीमों में सबसे तेज टी20I सेंचुरी का रिकॉर्ड बनाया. अभिषेक ने महज 30 गेंद में शतक ठोका था, जिसमें 11 छक्के जमाए थे. अब टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज 6 अक्टूबर से खेलेगी. 5 मुकाबले खेले जाएंगे, ऐसे में इस सीरीज में भी अभिषेक की नजर कई रिकॉर्ड्स पर होगी. 


 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES