SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'मैं अब पहले जैसा नहीं रहा...' 512 विकेट लेने वाले इंग्लिश गेंदबाज का अचानक संन्यास, मेंटल हेल्थ ने तोड़ दिया हौसला

इंग्लैंड की डोमेस्टिक क्रिकेट में 15 साल तक तहलका मचाने वाले एक दिग्गज तेज गेंदबाज ने अचानक अपने संन्यास से हर किसी को हैरान कर दिया है. इस तेज गेंदबाज ने डोमेस्टिक क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट्स को मिलाकर कुल 512 विकेट चटकाए हैं.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 05, 2026, 08:26 AM IST | Updated: Oct 05, 2026, 10:44 AM IST
Image Credit: Craig Miles
Join

ग्लॉस्टरशायर के इंग्लिश तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने अपनी मानसिक सेहत को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट से अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया है. 32 साल के क्रेग माइल्स ने आखिरी बार जून में 'वाइटैलिटी ब्लास्ट' में प्रोफेशनल क्रिकेट खेला था. क्रेग माइल्स ने अपने 15 साल के डोमेस्टिक करियर में सभी फॉर्मेट को मिलाकर कुल 512 विकेट झटके हैं. क्रेग माइल्स के मुताबिक वह अपनी मेंटल हेल्थ के चलते प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास ले रहे है. हालांकि यह फैसला लेना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था, लेकिन हाल के समय में खेल को लेकर उन्होंने जो परेशानियां झेली हैं, उन्हें देखते हुए क्रेग माइल्स ने अपनी मानसिक सेहत को प्राथमिकता देने के लिए यह फैसला किया है.

क्रेग माइल्स ने कहा कि अपनी मानसिक सेहत को बचाने के लिए उन्हें खेल से दूर होने की जरूरत है. क्रेग माइल्स ने आखिरी बार जून में 'वाइटैलिटी ब्लास्ट' में खेला था. क्रेग माइल्स ने डोमेस्टिक क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स में 512 विकेट लेकर अपने 15 साल के करियर का समापन किया. ग्लूसेस्टरशायर द्वारा जारी एक बयान में, क्रेग माइल्स ने बताया कि हाल के समय में क्रिकेट के साथ उनकी परेशानियां इतनी बढ़ गई थीं कि उन्हें संभालना मुश्किल हो गया था.

ये भी पढ़ें- 'मैं अब पहले जैसा नहीं रहा...' 512 विकेट लेने वाले इंग्लिश गेंदबाज का अचानक संन्यास, मेंटल हेल्थ ने तोड़ दिया हौसला

512 विकेट लेने वाले इंग्लिश गेंदबाज का अचानक संन्यास

क्रेग माइल्स ने लिखा, 'दुख के साथ-साथ बहुत गर्व के साथ, मैं प्रोफेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर रहा हूं. हाल ही में जिन चुनौतियों का मैंने सामना किया है, वैसी चुनौतियां मैंने अपने करियर के दूसरे दौर में भी देखी हैं, हालांकि इस बार जितनी तीव्रता से महसूस हुईं, उतनी पहले कभी नहीं हुईं. खुद से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखना और हमेशा उन मानकों तक पहुंचने की कोशिश करना, अक्सर इन मुश्किल दौरों की वजह रहा है. कभी-कभी, इन चीजों ने मेरी क्षमताओं और प्रदर्शन के बारे में मेरी सोच को प्रभावित किया है. इसके बाद मन में उठने वाले सवाल और खुद पर शक करने की आदत एक नकारात्मक सोच को और मजबूत करती है.'

ये भी पढ़ें- IND vs WI 1st T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस दिन होगा T20I सीरीज का आगाज, जानिए कब-कहां और कैसे देखें Live Streaming

क्रेग माइल्स ने कहा, 'जब क्रिकेट की नाकामी दिमाग में जुड़ने लगती है तो खेल के प्रति नजरिया बहुत कठोर और अंततः लंबे समय तक खेलना मुश्किल हो जाता है. क्रेग माइल्स ने कहा कि खेल में कई सफल दौर देखने के बावजूद, अब उन्हें नहीं लगता कि वे खुद से तय किए गए स्टैंडर्ड को बनाए रखने में सक्षम हैं. क्रेग माइल्स ने कहा, 'दुर्भाग्य से, अब मुझे लगता है कि मुझमें उस तरह से आगे बढ़ने की क्षमता नहीं है, जिससे मैं ट्रेनिंग कर सकूं, खेल सकूं और ऐसा प्रदर्शन कर सकूं, जिसे मैं खुद स्वीकार कर सकूं. अब मैं इन उपलब्धियों की पहले से कहीं ज्यादा कद्र कर सकता हूं और शायद पहली बार, खुद को वह सम्मान दे सकता हूं जिसका मैं हकदार हूं.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES