App

शूटिंग में सिल्वर: नीरू, आशिमा अहलावत और मनीषा की तिकड़ी का कमाल, एशियन खेलों में भारत की झोली में आया मेडल

एशियन गेम्स में भारतीय महिला ट्रैप शूटिंग टीम ने सिल्वर मेडल जीतकर तिरंगा फहराया है. वहीं तीरंदाजी और स्क्वैश में भी भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जबकि साइक्लिंग, कुराश और सर्फिंग में निराशा हाथ लगी.

शूटिंग में सिल्वर: नीरू, आशिमा अहलावत और मनीषा की तिकड़ी का कमाल, एशियन खेलों में भारत की झोली में आया मेडल
Image Credit: भारत को एशियन गेम्स में शूटिंग में मेडल मिला. X/@Media_SAI

Asian Games 2026 Shooting: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए मंगलवार (29 सितंबर) की सुबह एक खुशी लेकर आई. देश को शूटिंग में एक सिल्वर मेडल मिला. जापान में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय महिला निशानेबाजी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैप टीम इवेंट में दूसरा स्थान हासिल किया.  नीरू, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की भारतीय तिकड़ी ने कुल 328 अंकों का स्कोर दर्ज किया. भारतीय टीम ने कुवैत (325 अंक) को 3 अंकों से पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि चीन ने 346 के कुल स्कोर के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया.

भारतीय टीम की इस सफलता में नीरू का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा. उन्होंने 125 में से 118 निशाने साधे. इसके अलावा आशिमा अहलावत ने 106 और मनीषा कीर ने 104 अंक का योगदान दिया, जिससे भारत सिल्वर मेडल पक्का करने में सफल रहा.  इसके साथ ही नीरू ने व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन राउंड में कतर की राय बासिल के साथ शीर्ष पर रहकर व्यक्तिगत फाइनल में भी अपनी जगह बनाई.

तीरंदाजी में किन भारतीय खिलाड़ियों ने मारी बाजी?

पुरुषों की रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धा में भारत के धीरज बोम्मादेवरा और नीरज चौहान ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. धीरज ने राउंड ऑफ 32 में फिलीपींस के गिर्विन गार्सिया को 6-0 से और फिर राउंड ऑफ 16 में चीनी ताइपे के चेंग सियांग-हुई को 6-2 से हराया. वहीं नीरज चौहान ने इंडोनेशिया के रिआउ एगा अगाता साल्साबिला को 6-4 से हराने के बाद दक्षिण कोरिया के तीन बार के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट किम जे-डेओक को 6-4 से हराकर बड़ा उलटफेर किया.

किन खेलों में भारत को निराशा हाथ लगी?

एक तरफ जहां शूटिंग और तीरंदाजी में भारतीय एथलीटों ने परचम लहराया, वहीं साइक्लिंग, कुराश और सर्फिंग में भारत का सफर समाप्त हो गया. पुरुषों की टीम स्प्रिंट साइक्लिंग में रोजित सिंह, डेविड बेकहम और रोनाल्डो सिंह की टीम 8 टीमों में 7वें स्थान पर रही, जबकि महिलाओं की टीम 6वें स्थान पर रही. कुराश के पुरुषों के 66 किग्रा वर्ग में विपिन कुमार को दक्षिण कोरिया के हून ह्योन-सू से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा सर्फिंग के पुरुषों के शॉर्टबोर्ड क्वार्टर फाइनल में किशोर कुमार अनबरासू फिलीपींस के टोबी एस्पेजोन से 5.37-8.53 से हारकर बाहर हो गए.

महिला स्क्वैश टीम ने कैसे दर्ज की धमाकेदार जीत?

भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने ग्रुप चरण के अपने आखिरी मैच में ईरान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. पहले मैच में तन्वी खन्ना को प्रतिद्वंद्वी नारगेस सुल्तानी के रिटायर होने पर वॉकओवर मिला. इसके बाद अनाहत सिंह ने फेरेशतेह एग्तेदारी को 3-0 से हराया और फिर अनुभवी जोशना चिनप्पा ने नजमेह बूशेहरीजादेह को 3-0 से हराकर भारत की क्लीन स्वीप जीत पक्की कर दी. इसके साथ ही भारतीय टीम अपने तीनों ग्रुप मैच जीतकर अपने पूल में टॉप पर रही.

एशियन गेम्स मेडल टैली (भारतीय समयानुसार 29 सितंबर 2026 को सुबह 10.30 तक)

रैंकदेशगोल्डसिल्वरब्रॉन्जकुल
1
चीन


 

135


 

53


 

46


 

234


 

2
जापान


 

41


 

68


 

63


 

172


 

3
दक्षिण कोरिया


 

21


 

26


 

44


 

91


 

4
उज्बेकिस्तान


 

13


 

17


 

13


 

43


 

5
थाईलैंड


 

10


 

8


 

12


 

30


 

6
कजाखस्तान


 

9


 

13


 

24


 

46


 

7
बहरीन


 

9


 

3


 

3


 

15


 

8
ईरान


 

8


 

15


 

10


 

33


 

9
उत्तर कोरिया


 

7


 

5


 

5


 

17


 

10
मलेशिया


 

6


 

4


 

9


 

19


 

11
हांगकांग


 

5


 

12


 

18


 

35


 

12
भारत


 

4


 

21


 

21


 

46


 

13
चीनी ताइपे


 

3


 

8


 

23


 

34


 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rohit Raj

Rohit Raj

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More