App

11 साल की उम्र में कमाल! वैभव सूर्यवंशी से भी छोटे जापानी खिलाड़ी ने Asian Games में जीत लिया GOLD, रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026 में जापान के 11 वर्षीय युकी कुरिहारा ने पुयो पुयो चैम्प‍ियंस के फाइनल में साउथ कोरिया के कांग डोंगशिन को 10-2 से हराकर गोल्ड मेडल जीता है.

11 साल की उम्र में कमाल! वैभव सूर्यवंशी से भी छोटे जापानी खिलाड़ी ने Asian Games में जीत लिया GOLD, रचा इतिहास
Image Credit: Yuki Kurihara

एशियन गेम्स 2026 में जापान के सिर्फ 11 साल के खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल जीतकर पुरी दुनिया को हैरान कर दिया है. जापान के खिलाड़ी युकी कुरिहारा भारतीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से भी उम्र में बहुत छोटे हैं. एशियन गेम्स 2026 में जहां बड़े-बड़े खिलाड़ी अपने-अपने देशों के लिए मेडल जीतने उतरे हैं, वहीं जापान के सिर्फ 11 साल के युकी कुरिहारा ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया.

युकी कुरिहारा ने पुयो पुयो चैम्प‍ियंस के फाइनल में साउथ कोरिया के कांग डोंगशिन को 10-2 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. उनकी उम्र और प्रदर्शन ने उन्हें एशियन गेम्स के सबसे खास खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है. शनिवार को खेले गए फाइनल में युकी कुरिहारा ने साउथ कोरिया के कांग डोंगशिन के खिलाफ शानदार तकनीकी खेल दिखाया. उन्होंने मुकाबला 10-2 के बड़े अंतर से जीतकर गोल्ड मेडल हासिल किया. इससे पहले सेमीफाइनल में भी युकी ने थाईलैंड के तनारक वोंगकिटिकुन को 10-1 से मात दी थी.

गोल्ड जीतने के बाद युकी ने क्या कहा?

गोल्ड मेडल जीतने के बाद 11 साल के युकी बेहद खुश नजर आए. उन्होंने कहा, 'मैं सच में बहुत खुश हूं. गोल्ड मेडल वाकई बहुत सुंदर, चमकदार और भारी है.' उन्होंने कहा कि उन्हें जीत के लिए मिली छोटी मैस्कॉट डॉल भी बहुत पसंद आई. युकी कुरिहारा ने कहा, 'यह प्लश टॉय बहुत प्यारा है, और यह भी अच्छी बात है कि इसका रंग गोल्डन है.' फाइनल में युकी कुरिहारा से हारने वाले कांग ने भी उनकी तारीफ की. कांग ने कहा, 'साफ है कि मेरा प्रतिद्वंद्वी मुझसे ज्यादा टैलेंटेड और बेस्ट लेवल का खिलाड़ी है. उसकी तकनीकी क्षमता और सटीकता कमाल की है.'

पसंदीदा ट्रेनिंग फूड ईल मछली

जापानी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार युकी रोजाना करीब 8 घंटे ट्रेनिंग करते हैं. खास बात यह है कि इतनी लंबी ट्रेनिंग के बावजूद वह अपनी स्कूल की पढ़ाई पर भी ध्यान देते हैं. युकी ने बहुत छोटी उम्र में ही ई-स्पोर्ट्स में अपनी पहचान बना ली थी. रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने किंडरगार्टन के समय ही अपने खेल की फील्ड चुन ली थी. युकी कुरिहारा का पसंदीदा ट्रेनिंग फूड ईल मछली शामिल है.

एशियन गेम्स में ई-स्पोर्ट्स कब शामिल हुआ?

एशियन गेम्स में ई-स्पोर्ट्स को पहली बार तीन साल पहले चीन के हांगझोउ में हुए एशियन गेम्स में शामिल किया गया था. इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वहां मुकाबलों के टिकट लॉटरी के जरिए बेचे गए थे. जापान में भी ई-स्पोर्ट्स को काफी लोकप्रियता हासिल है. इस बार एशियन गेम्स में युवा खिलाड़ियों का जलवा भी देखने को मिल रहा है. हॉन्ग कॉन्ग के 12 वर्षीय कमस वोंग स्केटबोर्डिंग में हिस्सा ले रहे हैं. वहीं, चीन की 13 वर्षीय यू जिदी ने स्विमिंग में तीन गोल्ड मेडल जीतकर सुर्खियां बटोरी हैं. युवाओं के बीच जापान के 17 वर्षीय तैराक शिन ओहाशी भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. उन्होंने गुरुवार को पुरुषों की 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. इस तरह एशियन गेम्स में कम उम्र के खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार चर्चा में बना हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More