SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कन्‍या दिसंबर 2026 राशिफल: पढ़ाई, करियर-कारोबार के लिए खुलेंगे विदेश के रास्‍ते, शुरू होगा लव अफेयर

कन्‍या राशि वालों के लिए दिसंबर 2026 महीना करियर, मनी, हेल्‍थ, लव-फैमिली और ट्रैवल के मामले में कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें कन्‍या मासिक राशिफल दिसंबर 2026.

Written By Dr. Ajay Bhambi Edited By Shraddha Jain
Published: Nov 28, 2026, 11:11 IST | Updated: Nov 28, 2026, 11:21 IST
Image Credit: कन्‍या राशि का करियर, मनी, ट्रैवल, लव, फैमिली और एजुकेशन राशिफल दिसंबर 2026. (Photo: Zee News)
Join

दिसंबर महीने में कन्‍या राशि से बुध ग्रह तीसरे भाव में जा रहे हैं. वहीं 11 दिसंबर को राहु 5वें और केतु 11वें भाव में जाएंगे. शनि 11 दिसंबर से मार्गी हो जाएंगे और गुरु आपकी राशि से 12वें घर में वक्री हो जाएंगे. सूर्य 16 दिसंबर को धनु राशि में चले जाएंगे. ये सारे ग्रह गोचर मोटे तौर पर जो संकेत दे रहे हैं, वह कन्‍या राशि के लिए पॉजीटिव हैं. लिहाजा इसका आपको पूरा फायदा उठाना चाहिए. जानिए जीवन के विभिन्‍न पहलुओं पर ये ग्रह क्‍या असर डालेंगे, पढ़ें कन्‍या राशिफल दिसंबर 2026.

कन्‍या करियर राशिफल दिसंबर 2026: इस महीने आपके अच्‍छे लोगों से संपर्क बनेंगे. जो आपको वर्तमान में भी लाभ देंगे और भविष्‍य में भी. जो लोग क्रिएटिव फील्‍ड में हैं, जैसे - लेखन, कला, साहित्य, सिनेमा, टेलीविजन, ज्योतिष आदि क्षेत्रों से जुड़े हैं, उनकी अपने क्षेत्रों में पकड़ मजबूत होगी. आप शानदार काम करेंगे और लोग आपकी तारीफ करेंगे. आपको लाभ होगा. अगर आप इस समय में लंबी प्लानिंग करें तो मैं समझता हूं उसमें आपको बहुत लाभ होगा. क्‍योंकि यह समय खुद को स्‍थापित करने के लिए बहुत अच्‍छा है.

जो लोग बिजनेस में किसी नई पार्टनरशिप में जाना चाहते हैं, वो इस दिशा में कदम उठा सकते हैं, आपको इससे फायदा होगा. नौकरी या कारोबार के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो इस दिशा में प्रयास करें, सफलता जरूर मिलेगी. वहीं जिन लोगों का कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है और उसका फैसला आने वाला है, तो यह फैसला आपके पक्ष में रहेगा. आपकी साख बढ़ेगी. नए मित्र बनेंगे.

कन्‍या एजुकेशन राशिफल दिसंबर 2026: जो स्‍टूडेंट्स एजुकेशन के लिए विदेश जाना चाहते हैं या आगे की पढ़ाई के लिए किसी बड़े कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, आप इस समय कोशिश जरूर करें.

कन्‍या मनी राशिफल दिसंबर 2026: यदि आप प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं तो मैं समझता हूं उसके लिए भी यह महीना अच्छा है. आपको कहीं से पैसे भी मिल सकते हैं. जो लोग पुरानी प्रॉपर्टी बेचकर नई लेना चाहते हैं और इस विषय पर लंबे समय से प्‍लान कर रहे हैं तो अभी आपको अच्‍छी डील मिल सकती है.

(यह भी पढ़ें: दिसंबर 2026 की लकी राशियां: दिसंबर में राहु-केतु समेत 7 बड़े ग्रह-गोचर, इन राशि वालों की पलट जाएगी काया!) 

कन्‍या ट्रैवल राशिफल दिसंबर 2026: इस महीने जो यात्राएं होंगी यह आपका पथ प्रदर्शन करेंगी. सफलता पाने का नया रास्‍ता मिलेगा. इसमें यात्राओं से बहुत लाभ होगा.

कन्‍या लव रिलेशनशिप राशिफल दिसंबर 2026: प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता देखने को मिलेगी. कई लोगों का कोई नया प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है.

कन्‍या फैमिली राशिफल दिसंबर 2026: आपके घर में नई चीजें आएंगी, नई प्रॉपर्टी ले सकते हैं, इससे घर में एक सुखद माहौल रहेगा. परिवार में कोई शुभ कार्य जैसे विवाह या शिशु जन्म वो भी हो सकता है. तो यह एक अच्छा समय है. बच्चों की ओर से भी काफी शांति रहेगा. उनका प्रदर्शन अपने क्षेत्र में काफी अच्छा रहेगा.

(यह भी पढ़ें: 2027 के 'राजा' होंगे चंद्रमा, इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए होगा 'गोल्डन ईयर', मिलेगा प्रॉपर्टी-पैसा) 

कुल मिला कर इस समय ग्रह-स्थितियां आपके पक्ष में है. इसका आप जितना लाभ उठाएंगे उतना आपको लाभ मिलेगा और अच्छे समय का लाभ उठाना भी चाहिए. यह हमारा आपको सुझाव भी है.

(Disclaimer- यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES