भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /राशिफल
  • /Aaj Ka Rashifal 6 November: धनतेरस पर आज शुक्र-चंद्र ने बनाया कलात्‍मक राजयोग, धनु-मकर वालों के घर आएंगी खुशियां, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 November: धनतेरस पर आज शुक्र-चंद्र ने बनाया कलात्‍मक राजयोग, धनु-मकर वालों के घर आएंगी खुशियां, पढ़ें राशिफल

Aaj ka Rashifal 6 November 2026 : आज धनतेरस महापर्व है यानी कि मां लक्ष्‍मी, धन के देवता कुबेर और भगवान धन्‍वंतरि की पूजा करके उनकी कृपा पाने का दिन. दैनिक राशिफल के अनुसार, जानिए किस राशि के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Written ByDr. Ajay Bhambi Edited ByShraddha Jain
Published: Nov 06, 2026, 04:05 AM IST|Updated: Nov 06, 2026, 04:10 AM IST
joinshare
Aaj Ka Rashifal 6 November: धनतेरस पर आज शुक्र-चंद्र ने बनाया कलात्‍मक राजयोग, धनु-मकर वालों के घर आएंगी खुशियां, पढ़ें राशिफल
Image Credit: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार का दैनिक राशिफल. (Photo: Zee News)
joinshare

Horoscope Today 6 November 2026 : धन-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्‍य देने वाला धनेतरस का त्‍योहार आज मनाया जाएगा. साथ ही आज धन-विलासिता, प्रेम जैसे भौतिक सुख देने वाले शुक्र ग्रह भी उल्‍टी चाल चलते हुए तुला राशि से निकलकर कन्‍या राशि में आ गए हैं. वहीं मन के कारक चंद्रमा भी आज कन्‍या राशि में ही रहेंगे. जिससे कलात्‍मक राजयोग बन रहा है. जानिए यह योग किन-किन राशियों को पैसा, सुख और सफलता दे सकता है. पढ़ें 6 नवंबर 2026, शुक्रवार का दैनिक राशिफल.

मेष राशिफल 6 नवंबर 2026

कोई खास काम बन जाने से आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे. सिर्फ दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें. बोलचाल का लहजा नरम रखें. कुछ लोगों से नाराजगी हो सकती हैं. व्यवसाय में किसी भी रिस्क प्रवृत्ति के कार्य में पैसा ना लगाएं, नुकसान होने की आशंका है. पति-पत्नी के बीच व्यक्तिगत मामलों को लेकर कुछ कहा-सुनी रहेगी. महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है. 
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें या सुनें.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 9     

वृष राशिफल 6 नवंबर 2026

कुछ नए संपर्क बनेंगे जो कि लाभदायक रहेंगे. संतान की जिद और गुस्से जैसे स्वभाव आपके लिए परेशानी का कारण बनेगा. व्यवसाय में टीम बनाकर काम करने से व्यवस्था उत्तम बनी रहेगी. विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की भी संभावना है. सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी. खानपान की आदतों में सुधार लाएं. 
उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें तथा बच्चों को फल-मिठाइयां आदि बांटें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन राशिफल 6 नवंबर 2026

अगर कहीं निवेश करने की योजना है, तो निश्चित ही आपको लाभ होगा. कुछ लोग आपका अहित करने का प्रयास करेंगे, परंतु सफल नहीं हो पाएंगे. अगर आपने कोई नया उद्यम या काम शुरू किया है, अभी बहुत अधिक धैर्य और मेहनत की जरूरत है. घर-परिवार का वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहेगा. पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें. 
उपाय- पेड़-पौधों को जल से सींचे और आसपास की साफ-सफाई करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी 
भाग्यशाली अंक- 1

कर्क राशिफल 6 नवंबर 2026

दूरदराज रह रहे संबंधियों और मित्रों से पुनः संपर्क स्थापित करना फायदेमंद रहेगा. किसी भी तरह का जोखिम लेने से परहेज करें. भावुकता और उदारता पर काबू रखें. व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ सुधार अवश्य आएगा. किसी नई तकनीक पर भी अमल होगा. आपकी सकारात्मक सोच से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. अत्यधिक मेहनत की वजह से थकान और कमजोरी रहेगी. 
उपाय- सुबह अपने कार्य शुरू करने से पहले मंदिर जाकर देव दर्शन जरूर करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली  अंक- 4     

सिंह राशिफल 6 नवंबर 2026

अगर पैतृक संपत्ति संबंधी कोई दिक्कत है, तो किसी की मध्यस्थता से सुलझ सकते हैं. दोपहर बाद कुछ प्रतिकूलता हो सकती हैं. दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम पूरे कर लें. व्यावसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव होगा और बेहतर परिणाम ही मिलेंगे. प्रेम संबंधों में कुछ भावनात्मक मतभेद हो सकते हैं. मौसमी बीमारी हावी हो सकती हैं. अपना ध्यान रखना जरूरी है. 
उपाय- बहन-बेटियों का सम्मान करें तथा कुछ उपहार आदि अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया 
भाग्यशाली अंक- 3     

कन्या राशिफल 6 नवंबर 2026

दिन कुछ सामान्य ही व्यतीत होगा. परंतु आप मन मुताबिक कार्य में सफलता पा ही लेंगे. खुद को व्यस्त रखें. नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें. व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी. कभी-कभी कोई निर्णय लेने में दुविधा हो सकती है. किसी भी खास कार्य में परिजनों की सलाह अवश्य लें. सामर्थ्य से अधिक कार्यभार रहने की वजह से थकान महसूस होगी. 
उपाय- प्रातः काल मंदिर जाकर देव दर्शन करें उसके बाद अपने कार्य प्रारंभ करें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज 
भाग्यशाली अंक- 4

(यह भी पढ़ें: धनतेरस पर नोट छापने के लिए तैयार रहें ये 5 राशियां, 2 महा-राजयोग चमकाएंगे भाग्य!) 

तुला राशिफल 6 नवंबर 2026

खास लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा. दिन भर काम की भी अधिकता रहेगी. दूसरों की बातों में आकर अपनी योजनाओं में फेरबदल करना नुकसानदायक रह सकता है. कारोबार में आपकी बेहतरीन प्रणाली से प्रोडक्शन बढ़ेगा. पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी. अपच और एसिडिटी की समस्या रहेगी. 
उपाय- पीपल के वृक्ष के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 2     

वृश्चिक राशिफल 6 नवंबर 2026

किसी समस्या से राहत मिलने पर आप खुद को प्रफुल्लित महसूस करेंगे. घर की छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज रखें. ज्यादा टोका-टाकी ना करें. कारोबारी गतिविधियां भी अभी लंबित ही रहेंगी. सरकारी सेवारत लोगों को अतिरिक्त कार्यभार करना पड़ सकता है. पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं और मान-सम्मान का ध्यान रखें. अपने खानपान तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रखें. 
उपाय- दिन का कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में व्यतीत करें, आपको सुकून मिलेगा.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी 
भाग्यशाली अंक- 8     

धनु राशिफल 6 नवंबर 2026

किसी खास योजना को क्रियान्वित करने का उत्तम समय है. इसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. सिर्फ विपरीत परिस्थितियों में हिम्मत ना हारें और व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय खराब ना करें. व्यवसायिक क्षेत्र पर अपनी निगरानी अवश्य रखें और डॉक्यूमेंट वगैरह किसी के हाथ में ना पड़ने दें. मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में भी बेहतरीन समय व्यतीत होगा. अपने आराम और स्वास्थ्य के लिए भी समय निकालना जरूरी है. 
उपाय- अगर किसी जरूरतमंद को राशन दे सकें तो बहुत अच्छा है अथवा यथा सामर्थ्य धन अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- पीला 
भाग्यशाली अंक- 5

(यह भी पढ़ें - सोना Vs चांदी: इस धनतेरस सोना खरीदें या चांदी? किससे बढ़ेगा धन? शुक्र की उल्‍टी चाल दे रही बड़ा संकेत) 

मकर राशिफल 6 नवंबर 2026

आपके किसी सराहनीय काम की वजह से आपकी योग्यता की घर और समाज में प्रशंसा होगी. आय के साधनों में कमी आने की वजह से कुछ तनाव रह सकता है. अपने सीक्रेट किसी से भी शेयर ना करें. राजनीति से जुड़े लोग अपने संपर्कों को और अधिक मजबूत करें, क्योंकि इनसे आपको बेहतरीन फायदा हो सकता है. दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बनाकर रखना जरूरी है. त्वचा संबंधी एलर्जी रहेगी. 
उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान की आराधना करें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 3     

कुंभ राशिफल 6 नवंबर 2026

वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों के सानिध्य में आपको कई व्यवहारिक जानकारियां सीखने को मिलेंगी. शॉपिंग आदि करते समय लेनदेन सावधानी से करें. कारोबार में नए कार्यों की रूपरेखा को क्रियान्वित करने का उचित समय है. प्रेम प्रसंग में मधुरता आएगी. घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. 
उपाय- गणपति जी का ध्यान करें और संभव हो तो मंत्र जाप भी करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 9

मीन राशिफल 6 नवंबर 2026

अनुकूल समय है. पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियां दूर होंगी. युवाओं को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए फोकस होना होगा. कार्यस्थल पर कार्यभार की अधिकता रहेगी. लेकिन साथ ही आय भी बढ़ेगी. किसी कारणवश घर की अधिकतर जिम्मेदारियां आपके ऊपर रहेंगी. आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. 
उपाय- सूर्य उपासना करें तथा प्रातः काल सूर्य से ऊर्जा लेना आपको स्वस्थ रखेगा.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 6

(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rashifal

About the Author

    Dr. Ajay Bhambi

    Dr. Ajay Bhambi

    डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    धनतेरस आज: पूजा से लेकर सोना-चांदी खरीदने और कार डिलीवरी तक, देखें धनतेरस के सबसे शुभ मुहूर्त

    धनतेरस आज: पूजा से लेकर सोना-चांदी खरीदने और कार डिलीवरी तक, देखें धनतेरस के सबसे शुभ मुहूर्त

    2

    दिवाली पर तबाही का सामान बरामद: दहलाने की थी तैयारी? 1150 जिलेटिन स्टिक, 989 डेटोनेटर और 12 हजार मीटर कॉर्ड बरामद, STF की जांच जारी

    3

    Aaj Ka Panchang: विष्‍कुम्‍भ योग में धनतेरस और शुक्र प्रदोष व्रत आज, शुरू होंगे यम पंचक, देखें 6 नवंबर का पंचांग

    4

    Aaj Ka Rashifal 6 November: धनतेरस पर आज शुक्र-चंद्र ने बनाया कलात्‍मक राजयोग, धनु-मकर वालों के घर आएंगी खुशियां, पढ़ें राशिफल

    5

    क्लासरूम की दोस्ती से सगाई के मंडप तक.. कौन हैं योगी सरकार के मंत्री संदीप सिंह की दुल्हनिया मेघना चौधरी?

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.