)
धनतेरस पर्व 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा और कई लोगों के लिए मालामाल करने वाला साबित हो सकता है. कम से कम ज्योतिष तो यही संकेत दे रहा है. 6 नवंबर को ही धन-समृद्धि देने वाले शुक्र ग्रह अपनी ही राशि तुला में आकर मालव्य राजयोग बना रहे हैं. साथ ही तुला राशि में बुध-शुक्र की युति लक्ष्मी नारायण योग बना रही है.
इसके अलावा धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और धन कुबेर देव की पूजा की जाती है और यह पर्व लक्ष्मी जी को ही समर्पित शुक्रवार के दिन पड़ रहा है. इस अतिशुभ योगों में धनतेरस पर्व कुछ राशियों के लिए धन-समृद्धि देने के योग बना रहा है. ज्योतिषाचार्य दिलीप गुप्ता से जानते हैं कि किन राशियों के लिए धनतेरस मालामाल कर सकती है.
1. वृष राशि: धनतेरस पर आर्थिक तंगी दूर होगी. आपकी इनकम बढ़ेगी. नौकरी करने वालों को बोनस या निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं. वहीं कारोबार में तेजी रहेगी. शुक्र ग्रह से संबंधित चीजें जैसे सजावटी सामान, कपड़े, गहने, कॉस्मेटिक्स से जुड़ी चीजों का व्यापार करने वालों की खूब कमाई हो सकती है. संपत्ति से जुड़ा बड़ा लाभ हो सकता है. जो महत्वपूर्ण काम अब तक रुके थे, अब बन जाएंगे.
2. कन्या राशि: आपके लिए अटका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं. साथ ही कमाई का नया स्त्रोत बन सकता है. कुछ लोगों को नई नौकरी पाने में सफलता मिल सकती है. कारोबार में तेजी रहेगी. इतनी ग्राहकी रहेगी कि आपको अपने लिए भी समय नहीं मिलेगा.
3. तुला राशि: तुला राशि में ही मालव्य राजयोग और लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहे हैं और बंपर लाभ ही इस राशि के लोगों को होने की संभावना है. आपको नौकरी में प्रमोशन, नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी या मनपसंद जगह ट्रांसफर मिल सकता है. कहीं से अचानक पैसा मिल सकता है या कोई डील सस्ते में हो सकती है. शॉपिंग पर तगड़ा ऑफर मिल सकता है.
4. मकर राशि: आपके अंदर जो धैर्य रखकर मेहनत करते रहने की आदत है, उसका फल अब मिल सकता है. जॉब हो या बिजनेस आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. जो लोग कारोबार बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए ये त्योहारी सीजन और उसके बाद शादियों का सीजन बहुत अच्छा रह सकता है.
5. कुंभ राशि: आपकी शनि की साढ़ेसाती उतार पर है और ये दोनों राजयोग बना रहे शुक्र ग्रह आपके राशि स्वामी शनि के मित्र हैं. ऐसे में धनतेरस आपके लिए भी धन योग बना रही है. आप धन कमाने के साथ-साथ उसका उपयोग निवेश में या अपने परिवार की सुख-सुविधा के लिए कर पाएंगे.
(Disclaimer- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)