App

क्रिकेट में अंदरूनी कलह का विस्फोट, रणजी मैच से पहले पूरी टीम सस्पेंड, अचानक किसने संभाली कमान?

रणजी ट्रॉफी में मेघालय क्रिकेट टीम के साथ बड़ा विवाद सामने आया है. नागालैंड के खिलाफ मैच से पहले पूरी टीम को बदल दिया गया. यह पूरी घटना आंतरिक कलह और हाई कोर्ट के फैसले के कारण हुई है.

क्रिकेट में अंदरूनी कलह का विस्फोट, रणजी मैच से पहले पूरी टीम सस्पेंड, अचानक किसने संभाली कमान?
Image Credit: Meghalaya Cricket Team Suspended Before Ranji Trophy Match

नागालैंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच से पहले मेघालय क्रिकेट टीम को सस्पेंड कर दिया गया और उसकी जगह बिल्कुल नई टीम को उतारने का फैसला किया गया है. अरुणाचल प्रदेश के बाद अब मेघालय की राज्य टीम भी क्रिकेट बोर्ड के अंदरूनी विवाद की शिकार हो गई. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार शुरुआती तीन मैचों में खेलने वाली टीम को मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) की एपेक्स काउंसिल ने चुना था. 

इस काउंसिल का बोर्ड अध्यक्ष जेम्स संगमा के साथ विवाद चल रहा था. यह विवाद सचिव रेनॉल्ड खार्कमनी के सस्पेंशन को लेकर था, जिन पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों को छिपाने का आरोप लगा था. मैच से पहले हाई कोर्ट ने संगमा के पक्ष में फैसला सुनाया, सस्पेंशन को बरकरार रखा और रेनॉल्ड खार्कमनी के समय लिए गए फैसलों को अवैध करार दिया. इसके बाद संगमा के गुट ने एक नई टीम चुनी.

क्रिकेट में अंदरूनी कलह का विस्फोट

इस बीच एपेक्स काउंसिल द्वारा चुनी गई टीम ने अपनी प्रैक्टिस पूरी कर ली थी और नागालैंड के खिलाफ मैच से पहले रेफरी अरिंदम सरकार के साथ मीटिंग भी कर ली थी. रेफरी ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि BCCI द्वारा टीम को मंजूरी मिलने के बाद वे खेल सकेंगे. हालांकि, उसी शाम खिलाड़ियों को फोन आया कि वे अब मैदान पर नहीं उतर पाएंगे, क्योंकि हाई कोर्ट ने उनकी टीम को अमान्य घोषित कर दिया है.

रणजी मैच से पहले पूरी टीम सस्पेंड

रिपोर्ट के अनुसार, मेघालय के खिलाड़ियों ने बताया कि इस दौरान उनकी टीम के मैनेजर को धमकी दी गई, जिसके बाद वे वहां से चले गए. जब ​​टीम के कप्तान ने मैच रेफरी से इस धमकी की शिकायत की, तो रेफरी ने अपना होटल बदल लिया.रात 11 बजे तक, टीम को बता दिया गया कि BCCI की मंजूरी से एक नई टीम रजिस्टर कर ली गई है. अगली सुबह खिलाड़ी फिर भी मैदान पर पहुंचे, लेकिन वहां ड्रेसिंग रूम पर ताला लगा मिला.

अब आगे क्या होगा? 

इसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा. बाद में संगमा ने माफी मांगी, जिसके बाद ड्रेसिंग रूम खोला गया. मेघालय की अंडर-23 टीम को भी सिक्किम से वापस बुला लिया गया और उसकी जगह दूसरी टीम भेज दी गई. सीनियर टीम अब एक जीत और एक हार के साथ प्लेट ग्रुप में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. अब एपेक्स काउंसिल हाई कोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More