App

'प्रलय' के आगे 'फाज' खिलौना, निकलेगा मुनीर का रोना; भारत की मिसाइल पावर से पाकिस्तान में खलबली

पाकिस्तान ने स्वदेशी एयर-टू-एयर मिसाइल फाज का परीक्षण किया है. वीडियो में इसे जेएफ-17 फाइटर जेट से दागते हुए दिखाया गया है. वहीं, भारत ने प्रलय मिसाइल का टेस्ट किया है. दोनों मिसाइलों की पावर क्या है, चलिए जानते हैं.

'प्रलय' के आगे 'फाज' खिलौना, निकलेगा मुनीर का रोना; भारत की मिसाइल पावर से पाकिस्तान में खलबली
Image Credit: प्रलय के आगे कुछ नहीं फाज मिसाइल.

पाकिस्तान ने मंगलवार को अपनी पहली स्वदेशी 'फाज' (Fa’az) एयर-टू-एयर मिसाइल का सफल टेस्ट किया है. इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) का दावा है कि यह मिसाइल अत्याधुनिक टर्मिनल गाइडेंस सिस्टम से लैस है और लंबी दूरी से दुश्मन के हवाई टारगेट को निशाना बना सकती है. भले ही पाकिस्तान किसी भी तरह की मिसाइल का टेस्ट करे, लेकिन भारत के आगे उसकी सारी मिसाइल पावर धरी रह जाती है.ऑपरेशन सिंदूर में इसकी बानगी पूरी दुनिया ने देख ली है.

पाकिस्तान के पीएएफ डीजीपीआर की ओर से एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें फाज मिसाइल को जेएफ-17 फाइटर जेट से छोड़ते हुए दिखाया गया है. हालांकि, इस मिसाइल की रेंज कितनी है और कितनी इसकी ताकत है, इस बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है. लेकिन, जानकारी के मुताबिक, इसकी स्पीड करीब 4,321 किलोमीटर प्रति घंटा है.  

कैसी है पाकिस्तान की फाज मिसाइल? 

मौजूद जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के पास की फाज वेरिएंट की अलग-अलग मिसाइलें हैं. फाज-1 मिसाइल की रेंज 100 किलोमीटर है. जबकि फाज-1 (इमेजिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर) वाली मिसाइल की रेंज 75-100 किलोमीटर का दावा किया गया है. कुछ अन्य वेरिएंट्स और टेस्टिंग में इसे 145 किलोमीटर भी बताया गया है. वहीं फाज-2 मिसाइल (बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर-मिसाइल) की रेंज करीब 180 किलोमीटर है. वहीं फाज-एसएल की रेंज 20-25 किलोमीटर है.

 भारत की प्रलय के आगे कुछ भी नहीं 'फाज'

इस मिसाइल के बारे में बारे में तो आपने जान लिया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत ने भी मंगलवार को एक मिसाइल का परीक्षण किया, जिसका नाम है प्रलय. पाकिस्तान की फाज मिसाइल का तुलना अगर प्रलय से करें तो वह इसके आगे कुछ भी नहीं है. डीआरडीओ ने ओडिशा के चांदीपुर में लॉन्चपैड से 'प्रलय' मिसाइल का टेस्ट किया. इस क्वाजी-बैलिस्टिक मिसाइल ने 500 किलोमीटर दूर स्थित दो आर्टिफिशियल टारगेट्स को तबाह कर डाला.

बताया गया है कि इस मिसाइल ने मैक-5 की रफ्तार हासिल कर ली है, जो आवाज की गति से 5 गुना तेज है यानी लगभग 6174 किमी/घंटा. लॉन्च के बाद, 'प्रलय' मैक 1.6 की गति पर मुड़ती है और ऊपर की ओर तेज होती है. अपने अंतिम चरण में (लक्ष्य के पास), यह मैक 5 से ज्यादा की रफ्तार से नीचे की ओर गोता लगाती है.

मिसाइल डिफेंस सिस्टम के लिए भी रोकना आसान नहीं 

सीधे शब्दों में कहें तो, 500 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग 7-8 मिनट का समय लगता है. इसका अंतिम चरण इतना तेज होता है कि 'आयरन डोम' या 'HQ-9' जैसे मिसाइल डिफेंस सिस्टम के लिए इसे ट्रैक करना और रोकना लगभग नामुमकिन सा हो जाता है, क्योंकि प्रलय जैसी क्वाजी-बैलिस्टिक मिसाइल अपने अंतिम 30 सेकंड में अपना रास्ता बदल सकती है. यानी प्रलय की बात तो छोड़ दिया जाए, पाकिस्तान की यह मिसाइल भारत की किसी भी सामान्य मिसाइल के आगे भी कुछ नहीं है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rachit Kumar

Rachit Kumar

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो