App

प्रेमा रावत ने रचा इतिहास: महिला T20 क्रिकेट में सिर्फ 14 गेंदों में जड़ा सबसे तेज अर्धशतक, तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

प्रेमा रावत ने टी20 क्रिकेट में 14 गेंद पर अर्धशतक लगाकर रिकॉर्डबुक को बदल दिया है. उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी की और अपनी पारी में छह छक्के मारे.

प्रेमा रावत ने रचा इतिहास: महिला T20 क्रिकेट में सिर्फ 14 गेंदों में जड़ा सबसे तेज अर्धशतक, तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
Image Credit: प्रेमा रावत. BCCI

भारत की ऑलराउंडर प्रेमा रावत ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया. उन्होंने 14 गेंदों में ही अर्धशतक लगाकर सबको हैरान कर लिया. प्रेमा ने इस पारी के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. वह महिला टी20 क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गईं. उन्होंने उत्तराखंड के लिए हैदराबाद के खिलाफ सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी एलीट मैच में यह उपलब्धि हासिल की. प्रेमा ने पुणे के एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में 14 गेंद पर 50 रन बनाए.

24 साल की प्रेमा महिला एशियन कप के दौरान भारतीय टीम की सदस्य थीं. उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ तीन चौके और छह छक्के लगाए. उनकी पारी की बदौलत उत्तराखंड ने 20 ओवर में दो विकेट पर 187 रन बनाए. जवाब में हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 98 रन ही बना सकी. रिकॉर्ड फिफ्टी लगाने के बाद प्रेमा रावत ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया. उन्होंने 12 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए.

15 गेंद पर तीन बल्लेबाजों के अर्धशतक

महिला टी20 क्रिकेट में इससे पहले सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड मैरी केली के नाम दर्ज था. केली ने 2022 में वार्विकशायर के लिए ग्सूस्टरशायर के खिलाफ 15 गेंद पर फिफ्टी जड़ा था. 2025 में केली की इस उपलब्धि की बराबरी लॉरा हैरिस ने कर ली थी. उन्होंने ओटैगो के लिए कैंटरबरी के खिलाफ 15 गेंद पर अर्धशतक ठोका था. पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने इसी साल जिम्बाब्वे के खिलाफ के खिलाफ 15 गेंद पर अर्धशतक लगाया था.

महिला टी20 इंटरनेशनल कौन आगे?

फातिमा महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली खिलाड़ी हैं. उनके नाम अभी भी यह रिकॉर्ड दर्ज है. फातिमा के बाद दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से तीन खिलाड़ी हैं. न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, ऑस्ट्रेलिया की फिबी लिचफील्ड और भारत की ऋचा घोष ने 18-18 गेंद पर अर्धशतक लगाए हैं. पाकिस्तान की निदा डार ने 20 गेंद पर फिफ्टी लगाया है.

महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक

बल्लेबाजटीमगेंदखिलाफजगहतारीख
फातिमा सनापाकिस्तान15जिम्बाब्वेकराची15 मई, 2026
सोफी डिवाइनन्यूजीलैंड18भारतबेंगलुरु11 ​​जुलाई, 2015
फिबी लिचफील्डऑस्ट्रेलिया18वेस्टइंडीजसिडनी2 अक्टूबर, 2023
ऋचा घोषभारत18वेस्टइंडीजनवी मुंबई19 दिसंबर, 2024
निदा डारपाकिस्तान20साउथ अफ्रीकाबेनोनी22 मई, 2019
Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rohit Raj

Rohit Raj

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More