App

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दिन में सुहावनी धूप और रातों में बढ़ेगी सिहरन, जानिए दिवाली से पहले आपके शहर का ताजा हाल

यूपी में अब हल्की गर्मी और ठंडक के साथ कोहरे का दौर शुरू होगा. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में सुबह-शाम हल्का से मध्य कोहरा पड़ने की संभावना है.

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दिन में सुहावनी धूप और रातों में बढ़ेगी सिहरन, जानिए दिवाली से पहले आपके शहर का ताजा हाल

यूपी में अब मौसम अपना रंग पल-पल बदल रहा है. मौसम विभाग ने आंधी-बारिश को लेकर कोई नई भविष्यवाणी नहीं की की है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज यानी 4 नवंबर को यूपी में कहीं भी मूसलाधार बारिश होने की संभावना नहीं है. चक्रवाती तूफान का सबसे ज्यादा असर ओडिशा, आंध्र प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल पर पड़ेगा. आइए जानते हैं यूपी का मौसम आज कैसा रहने वाला है?

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कैसा रहा मौसम?
आईएमडी के लखनऊ केंद्र द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में मौसम का मिजाज स्थिर बना हुआ है. पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ चुनिंदा जगहों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा. इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा भी देखने को मिला है.

अगले कुछ दिनों के मौसम की भविष्यवाणी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले सात दिनों तक उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. सुबह के वक्त कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छाया रह सकता है. राहत की बात यह है कि अगले 7 दिनों तक उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले के लिए कोई गंभीर चेतावनी जारी नहीं की गई है. प्रदेश के सभी 75 जिलों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं.

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम?
अगर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मौसम की बात करें तो यहां भी मौसम में ठंडक और हल्की नमी दर्ज की जाएगी. लखनऊ में आज यानी 4 नवंबर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. तापमान में आ रही इस गिरावट से लोगों को गुलाबी ठंड की महसूस होगी. वहीं, प्रदेश भर में हो रही इस मौसमी हलचल से पूरे सूबे में तापमान में और कमी दर्ज की जा सकती है.

जानिए तापमान का हाल
अब अगर तापमान की बात करें तो अगले 6 दिनों मेंअधिकतम तापमान कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. जबकि, अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है उसके बाद कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

पिछले 24 घंटों के दौरान गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर और लखनऊ मंडलों के कुछ हिस्सों में दिन के तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस से 4.0 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान झांसी में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा प्रयागराज में 31.8°C, वाराणसी एयरपोर्ट पर 31.5°C, बहराइच और आगरा में 31.4°C अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान मुज़फ्फरनगर में 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही हरदोई में न्यूनतम तापमान 15.5°C, उरई (जालौन) में 16.0°C और मेरठ में 16.3°C दर्ज किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More