)
दिल्ली में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार 4 नवंबर को मौसम साफ रहने वाला है. लोगों को सुबह शाम हल्की ठंड लग सकती है. दिन चढ़ते ही मौसम साफ होने की उम्मीद है. वहीं रात होते पारा गिरने के कारण ठंड बढ़ भी सकती है. लोगों को सुबह के समय आसमान में धुंध नजर आ सकती है. बुधवार के लिए किसी भी तरह के आंधी या बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. हालांकि तापमान में गिरावट आने की वजह से रात में ठंड महसूस हो सकती है.
मंगलवार को सुबह हल्की ठंड थी. वही दिन चढ़ते मौसम साफ हो गया. नवंबर के एक तारीख से ही हल्की धुंध देखने को मिल रही है. अब जैसे-जैसे ठंड बढ़ रहा है प्रदूषण भी पैर पसार रहा है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास था, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया. लोगों को मंगलवार को पूरे दिन हल्की ठंड लगती रही.
बुधवार 4 नवंबर को दिन के समय मौसम साफ रहने वाला है. आज अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है. दिन के समय घूप निकलने के कारण मौसम सुहावना बना रहेगा. साथ में चलने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं मौसम को और भी ज्यादा खुशनुमा बनाएंगी. बता दें कि मौसम विभाग के तरफ से दिल्ली के सभी जिलों के साथ-साथ एनसीआर में भी बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी गई है.
मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक तापमान में किसी तरह की कोई बदलाव की संभावना नहीं जताई है. उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में ऊपरी वायु ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) अभी भी बना हुआ है. दिल्ली एनसीआर में आने वाले दिनों में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. लोगों को आने वाले दिनों में साफ दिखने वाला है.