App

Aaj Ka Panchang: विष्‍कुम्‍भ योग में धनतेरस और शुक्र प्रदोष व्रत आज, शुरू होंगे यम पंचक, देखें 6 नवंबर का पंचांग

Today Panchang: आज धनतेरस है और कार्तिक मास का पहला प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा. हालांकि इस शुभ योग की शुरुआत अशुभ विष्‍कुम्‍भ योग में हो रही है. ऐसे में आज के शुभ मुहूर्त क्‍या हैं, देखें 6 नवंबर का पंचांग.

Aaj Ka Panchang: विष्‍कुम्‍भ योग में धनतेरस और शुक्र प्रदोष व्रत आज, शुरू होंगे यम पंचक, देखें 6 नवंबर का पंचांग
Image Credit: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार का दैनिक पंचांग. (Photo: AI)

Aaj Ka Panchang 6 November 2026: आज कार्तिक कृष्‍ण त्रयोदशी तिथि है, इसी दिन धनतेरस का त्‍योहार मनाते हैं और 5 दिन के दीपोत्‍सव पर्व की शुरुआत होती है. इस साल शुक्रवार के दिन यह तिथि पड़ रही है, ऐसे में धनतेरस का दिन मां लक्ष्‍मी की दोगुनी कृपा दिलाएगा, साथ ही इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाएगा.

धनतेरस के दिन मां लक्ष्‍मी, भगवान धन्‍वंतरि और धनकुबेर की पूजा की जाएगी. साथ ही सोना-चांदी समेत समृद्धिदायक चीजें खरीदी जाएंगी. फिर शाम को यमदीपक जलाया जाता है. वहीं धनतेरस से ही 5 दिन के यम पंचक शुरू होते हैं. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग की गणनाओं के आधार पर देखें आज के योग, नक्षत्र, शुभ-अशुभ काल समेत पूरा पंचांग.

6 नवंबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - सुबह 10:30 बजे तक कार्तिक कृष्‍ण द्वादशी तिथि रहेगी और उसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी.

आज का वार - शुक्रवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - धनतेरस, शुक्र प्रदोष व्रत, शुक्रवार व्रत.

आज के ग्रह गोचर - द्रिक पंचांग के अनुसार, 5 व 6 नवंबर की रात 12:45 बजे वक्री शुक्र का कन्‍या राशि में प्रवेश. चंद्रमा पूरे दिन कन्‍या राशि में ही रहेंगे. जिससे शुक्र-चंद्र की युति से कलात्‍मक राजयोग बनता है.

आज का नक्षत्र - तड़के सुबह 03:55 बजे से पूरे दिन हस्‍त नक्षत्र रहेगा.

आज के योग - सुबह 05:09 बजे से विष्‍कुम्‍भ योग प्रारंभ होगा और पूरे दिन रहेगा.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:38 बजे
सूर्यास्त - शाम 05:42 बजे 
चन्द्रोदय - सुबह 03:44 बजे 
चन्द्रास्त - दोपहर 03:44 बजे 
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:03 बजे से 05:51 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह‍ 11:48 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक
अमृत काल - रात 10:30 बजे से देर रात 12:10 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल - सुबह 10:47 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक
यम गण्ड - दोपहर 02:56 बजे से शाम 04:19 बजे तक
कुलिक - सुबह 08:01 बजे से 09:24 बजे तक
दुर्मुहूर्त - सुबह 08:51 बजे से 09:35 बजे तक, दोपहर 12:32 बजे से 01:16 बजे तक
वर्ज्यम् - दोपहर 12:35 बजे से 02:14 बजे तक

करण

तैतिल - सुबह 10:31 बजे तक
गर - सुबह 10:31 बजे से रात 10:36 बजे तक
वणिज - रात 10:36 बजे से अगले दिन 7 नवंबर की सुबह 10:48 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More