SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Aaj Ka Rashifal 29 October: करवा चौथ पर प्‍यार वाले ग्रह की राशि में चंद्रमा, किस राशि की होगी मौज, किसकी होगी लड़ाई? पढ़ें राशिफल

Aaj ka Rashifal 29 October 2026 : आज करवा चौथ के मौके पर चंद्रमा पूरे दिन वृष राशि में रहेंगे. पैसा, प्‍यार देने वाले ग्रह शुक्र की राशि में चंद्रमा का होना बहुत शुभ है. जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़ें राशिफल.

Written By Dr. Ajay Bhambi Edited By Shraddha Jain
Published: Oct 29, 2026, 04:04 AM IST | Updated: Oct 29, 2026, 06:28 AM IST
Image Credit: 29 अक्‍टूबर 2026, गुरुवार का दैनिक राशिफल (Photo:Zee News)
Join

Horoscope Today 29 October 2026 : सुहागिनों का पर्व करवा चौथ व्रत आज रखा जाएगा. इस मौके पर पूरे दिन शिव योग का शुभ संयोग बन रहा है. साथ ही रात करीब 10 बजे तक चंद्रमा शुक्र ग्रह की राशि वृष में रहेंगे. आज कन्‍या राशि अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है. वहीं मेष राशि वाली महिलाएं समय पर अपना काम पूरा कर लेंगी और रिलेक्‍स होकर शाम को पूजा कर पाएंगी. 29 अक्‍टूबर 2026 के राशिफल से जानिए सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.

मेष राशि 29 अक्तूबर 2026

कोई महत्वपूर्ण यात्रा संभव है. स्त्रियां अपने कार्यों को सहजता और सरलता से पूरा कर लेंगी. अपनी फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाएं. फिजूल के संपर्कों से भी दूर ही रहें. व्यवसाय में कार्यभार बढ़ेगा. नौकरी में किसी स्पेशल प्रोजेक्ट के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी. प्रेम संबंधों में कुछ कटुता आ सकती हैं. खांसी, जुकाम जैसी परेशानियां तंग करेंगी. आयुर्वेदिक इलाज लें. 
उपाय- नवग्रह मंत्र का यथा सामर्थ्य जाप करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 9

वृष राशि 29 अक्तूबर 2026

बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं फलीभूत होंगी. स्वयं पर भरोसा रखें, किसी की गलत सलाह आपको भ्रमित कर सकती है. कारोबार में रिस्क संबंधी किसी भी प्रकार के कार्य में समय और पैसा व्यर्थ ना करें. परिवार जनों के आपसी संबंध सुखद और सहयोगात्मक रहेंगे. बदलते मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है. 
उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन राशि 29 अक्तूबर 2026

किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद आपके लिए धनदायक उम्मीदें साकार करेगी. कभी-कभी आपके स्वभाव में किसी विपरीत परिस्थिति की वजह से चिड़चिड़ापन आ सकता है. इस समय व्यवसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें. त्वचा से संबंधित कुछ इंफेक्शन जैसी संभावना है. 
उपाय- सुबह अपने कार्य शुरू करने से पहले मंदिर जाकर देव दर्शन जरूर करें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज 
भाग्यशाली अंक- 5 

कर्क राशि 29 अक्तूबर 2026

व्यवस्थित दिनचर्या बनाए रखने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे, उसमें कामयाब भी रहेंगे. जमीन-जायदाद संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज ना लें. कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आने से परेशानियां भी बनी रहेगी. अगर विवाह योग्य लोगों की विवाह के लिए कोई बात चल रही है, तो उसका परिणाम सकारात्मक रहेगा. मानसिक और शारीरिक थकान से सुकून पाने के लिए मेडिटेशन करें और कुछ समय मौन रहें. 
उपाय- पशु-पक्षियों के लिए आहार की व्यवस्था करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 7

सिंह राशि 29 अक्तूबर 2026

अपने किसी खास मिशन को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे. कोई डील फाइनल करते समय या निवेश करते समय कुछ गलतियां हो सकती हैं. मार्केटिंग संबंधी कार्यों में तथा संपर्क सूत्रों को मजबूत करने से कोई बड़ा ऑर्डर मिल जाएगा. युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद ना करें. किसी तनाव अथवा चिंता का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा. 
उपाय- शिव पार्वती के स्वरूप के दर्शन करें और यथा संभव पूजा करें.
भाग्यशाली रंग- पीला 
भाग्यशाली अंक- 9     

कन्या राशि 29 अक्तूबर 2026

घर में संबंधियों का आगमन होगा तथा चल रहे गिले-शिकवे भी दूर होने से संबंध मजबूत होंगे. कोर्ट-कचहरी संबंधी मामले आज स्थगित ही रखें. दैनिक आय में कुछ इजाफा होगा. परंतु सहकर्मियों की वजह से कुछ चिंता भी रहेगी. प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति लेने का अनुकूल समय है. पेट से संबंधित कोई परेशानी आ सकती हैं. 
उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर कुछ समय एकांत में बैठे और अपने इष्ट का सिमरन करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी 
भाग्यशाली अंक- 1

(यह भी पढ़ें: करवा चौथ के दिन प्यार वाले ग्रह का उदय, सालों पुरानी शादी में आएगा लव ट्विस्ट, बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा!) 

तुला राशि 29 अक्तूबर 2026

कुछ समय से चल रही कोई पारिवारिक परेशानी आपकी संतुलित सोच की वजह से काफी हद तक सुलझ जाएगी. कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा.
इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं. पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य घर में सुख-शांति रहेगी. असंतुलित खानपान आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है. उपाय- विद्यार्थियों को पढ़ाई की वस्तुएं देना शुभ रहेगा.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक राशि 29 अक्तूबर 2026

अगर कोई कोर्ट केस संबंधी मसला चल रहा है, तो आज उसका फैसला आप के हक में हो जाएगा. अपनी कोई भी योजना किसी के समक्ष शेयर ना करें, अन्यथा आपको ही हानि का सामना करना पड़ेगा. कारोबार में फाइनेंस संबंधी कार्य बहुत ही ध्यान पूर्वक करें, कुछ गलतियां होने की आशंका है. पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा. घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. 
उपाय- घर के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें और उनकी सलाह पर अमल करें.
भाग्यशाली रंग- नीला 
भाग्यशाली अंक- 3     

धनु राशि 29 अक्तूबर 2026

अगर घर में सुधार संबंधी योजना बन रही है तो वास्तु नियमों का भी पालन करें. दिन के उत्तरार्ध में कुछ तनावपूर्ण परिस्थितियां भी बन सकती हैं. व्यवसाय में स्टाफ की कार्य क्षमता से उत्पादन में वृद्धि होगी. विपरीत लिंगी मित्रों से निश्चित दूरी बनाकर रखें. किसी व्यक्तिगत तनाव की वजह से अपने आपमें आत्म बल की कमी महसूस करेंगे. 
उपाय- जरूरतमंद बच्चों को फल-दूध आदि का दान करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 5

मकर राशि 29 अक्तूबर 2026

बच्चों की शिक्षा से संबंधित कुछ लाभदायक योजनाएं फलीभूत होगी. बातचीत करते समय अनुचित शब्दों का प्रयोग ना करें अन्यथा मान-हानि की आशंका है. कारोबार में विस्तार संबंधी कोई योजना पर कार्य होगा और सफलता भी मिलेगी. प्रेम संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति बन सकती हैं. जोखिम वाली गतिविधियों से दूर रहें. चोट आदि लगने की स्थिति बन रही है. 
उपाय- गाय को गुड़-रोटी खिलाएं और प्रणाम करें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 6     

कुंभ राशि 29 अक्तूबर 2026

फोन कॉल द्वारा आपको महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी जो कि बहुत ही लाभदायक साबित होगी.  स्वयं की कार्य क्षमता पर विश्वास रखें, दूसरों की बातों में आकर नुकसान कर सकते हैं. पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय में विशेष उपलब्धि हासिल होगी. वैवाहिक संबंधों में कुछ बेवजह तनाव रह सकता है. थकान और बुखार जैसी परेशानी रहेगी. 
उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान का ध्यान करें और प्रसाद बांटें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 9

मीन राशि 29 अक्तूबर 2026

खर्चों के साथ-साथ आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे, इसलिए तनाव ना लें. ध्यान रखें कि बीती हुई नकारात्मक बातें आपका आज भी खराब कर सकती हैं. कार्यक्षेत्र में कोई नए आर्डर या अनुबंध मिलने से व्यस्तता रहेगी. दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाकर रखें. बदहजमी और गैस जैसी परेशानियां बढ़ेंगी. गरिष्ठ तथा जंक फूड से परहेज करें. 
उपाय- कोई भी शुभ काम करने से पहले किसी वरिष्ठ ब्राह्मण से आशीर्वाद अवश्य लें.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 2

(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES