Aaj Ka Rashifal 19 October: आज नवमी पर मां दुर्गा होंगी किन राशियों पर मेहरबान, देखें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifal 19 October 2026 : आज नवरात्र का समापन हो रहा है. इस मौके पर चंद्रमा शनि की राशि मकर में रहेंगे और गुरु के साथ मिलकर समसप्तक योग बनाएंगे. साथ ही आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है. पढ़ें 19 अक्टूबर 2026 का राशिफल.
Horoscope Today 19 October 2026 : आज दुर्गा अष्टमी और महानवमी एकसाथ मनाई जाएंगी. इस मौके पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो सारी मनोकामनाएं पूरी करने वाला योग माना गया है. इस शुभ मौके पर मां दुर्गा की सच्चे मन से पूजा करें. यह दिन कर्क, कन्या और तुला राशि वालों के लिए अच्छा रह सकता है. लक्ष्य पूरे होंगे, नए मौके मिलेंगे, धन-संपत्ति संबंधी लाभ होगा.
मेष राशि 19 अक्तूबर 2026
संतान के विदेश जाने संबंधी योजना है तो कार्यवाही शुरू हो जाएगी. यह भी ध्यान रखें, कि आपकी ही किसी जिद की वजह से परिस्थितियां बिगड़ भी सकती हैं. कारोबार में रुके हुए काम गति पकड़ेंगे. कर्मचारियों का भी आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा. मेहमानों के आने से घर में उत्सव भरा वातावरण होगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. किसी भी प्रकार की चिंता ना करें.
उपाय- पशु-पक्षियों को दाना खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 2
वृष राशि 19 अक्तूबर 2026
अगर प्रॉपर्टी संबंधी कोई मामला अटका हुआ है, तो उसके हल होने के उचित संभावना है. बातचीत करते समय सावधानी रखें, कि कहीं नकारात्मक शब्दों के प्रयोग से वाद-विवाद की स्थिति ना उत्पन्न हो. नौकरी पेशा व्यक्ति फाइनेंस संबंधी कार्य अथवा कोई भी फाइल तैयार करते समय बहुत ही ध्यान रखें. प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से विवाह में परिणीत होने के अवसर बनेंगे. तनाव और थकान की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा.
उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 7
मिथुन राशि 19 अक्तूबर 2026
पारिवारिक सदस्यों के साथ सुख-सुविधाओं संबंधी शॉपिंग करने में खुशनुमा समय व्यतीत होगा. दिखावे के कारण खर्चों पर अंकुश लगाना थोड़ा मुश्किल लगेगा. व्यवसाय में अभी कुछ ना कुछ दिक्कतें रहेंगी, परंतु अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते जाएं. पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा. मौसम के अनुकूल दिनचर्या और खानपान रखें.
उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें और खीर का प्रसाद बांटे.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 9
(यह भी पढ़ें: दिवाली के ठीक 3 दिन बाद अग्नि ग्रह मंगल की सिंह राशि में एंट्री, ओवर कॉन्फिडेंस से होगा बंटाधार!)
कर्क राशि 19 अक्तूबर 2026
युवाओं को करियर से संबंधित कोई नया अवसर मिले तो तुरंत उस पर कार्य करें. कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा अवश्य करें. कोई भी व्यवसायिक डील करते समय चौकन्ना रहे. छोटी सी गलती का बड़ा खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है. दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी बातों को तूल न दें. गैस और पेट में दर्द जैसी शिकायत महसूस होगी.
उपाय- सुबह अपने कार्य शुरू करने से पहले मंदिर जाकर देव दर्शन जरूर करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 6
सिंह राशि 19 अक्तूबर 2026
समय आपको कई तरह की उपलब्धियों में व्यस्त करने वाला है. व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़े. कोई सरकारी मामला भी उलझ सकता है. व्यवसायिक उद्देश्य को लेकर अगर कोई यात्रा का प्लान है, तो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा. प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. शारीरिक और मानसिक थकान से राहत पाने के लिए योगा और मेडिटेशन पर भी जरूर ध्यान दें.
उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 7
कन्या राशि 19 अक्तूबर 2026
दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्य संबंधी रूपरेखा बना ले. परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल बन रही है. समय के अनुसार अपने व्यवहार और लाइफस्टाइल में भी परिवर्तन लाना जरूरी है. व्यवसायिक कार्यप्रणाली में गति आएगी. सभी काम सुचारू रूप से होते जाएंगे. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. बदलते मौसम की वजह से नजला, जुकाम जैसी दिक्कत बढ़ेगी.
उपाय- पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन करें और कार्य सिद्धि की प्रार्थना करें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 4
तुला राशि 19 अक्तूबर 2026
भाग्य आपका सहयोग कर रहा है. किसी नई योजना को कार्य रूप देने का उचित समय है. किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से छोटी सी बात को लेकर अनबन हो सकती है. व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं पर विचार होगा. व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें. ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि की नियमित जांच करते रहें. उपाय- जरूरतमंद को कोई कपड़ा या राशन देना आपके लिए शुभ रहेगा.
भाग्यशाली रंग- जामुनी
भाग्यशाली अंक- 3
(यह भी पढ़ें: करियर में तरक्की पाने का इंतजार होगा खत्म, 4 राशि वालों को त्रिग्रही योग देगा पैसा, पद और प्यार)
वृश्चिक राशि 19 अक्तूबर 2026
युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा. किसी भी कार्य को करने से पहले उसके अच्छे बुरे पहलू पर ध्यान देना जरूरी है. अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली को सीक्रेट रखें, नहीं तो आपके काम का फायदा कोई और उठा लेगा. पति-पत्नी आपसी संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. प्रातःकाल मेडिटेशन, उपाय- प्राणायाम करना आपको सुकून और शांति देगा.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 8
धनु राशि 19 अक्तूबर 2026
अगर कहीं निवेश करने संबंधी कोई खास निर्णय लेने जा रहे हैं, तो आपको निश्चित ही फायदा होने वाला है. ध्यान रखें कि आपकी किसी बात से किसी को आघात ना पहुंचे. कार्यस्थल पर किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया परेशान करेगा. समस्याओं को सुलझाने में जीवनसाथी तथा परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा. इस समय पेट दर्द और भूख ना लगने जैसी समस्या रहेगी.
उपाय- सुबह स्नान आदि करके पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करें और घी का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 1
मकर राशि 19 अक्तूबर 2026
घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से परिवार में सुखद और अनुशासित माहौल बना रहेगा. निवेश संबंधी योजनाओं पर पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी से सलाह-मशवरा जरूर करें. अपनी कार्य प्रणाली को किसी के सामने जाहिर न करें, वरना कोई इन का गलत फायदा उठा सकता है. प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकता है. मेडिटेशन करें तथा प्रकृति के सानिध्य में रहें.
उपाय- प्रातः उगते सूर्य के दर्शन करें और धूप स्नान भी लें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 1
कुंभ राशि 19 अक्तूबर 2026
परिवार तथा फाइनेंस से संबंधित फैसले बेहतर रहेंगे. भाइयों के साथ संबंध खराब होने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें. मनोरंजन तथा सौंदर्य प्रसाधन संबंधी व्यवसाय में उन्नति होगी. पति-पत्नी के बीच अहम को लेकर टकराव हो सकता है. परंपरागत इलाज लेने से जल्दी स्वास्थ्य में सुधार आएगा.
उपाय- किसी जरूरतमंद व्यक्ति अथवा संस्था को दवाइयां का दान करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 6
मीन राशि 19 अक्तूबर 2026
विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती हैं. रुपए-पैसे के मामले में सभी निर्णय स्वयं ही लें. दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है. कार्य स्थल पर आंतरिक व्यवस्था को लेकर कुछ कड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेने की जरूरत है. पति-पत्नी में किसी बात को लेकर आपसी सामंजस्य की कमी रहेगी. गले में इंफेक्शन और छाती से संबंधित दिक्कत रह सकती है.
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 7
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)