भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /एस्ट्रोलॉजी
  • /सूर्य गोचर : करियर में तरक्‍की पाने का इंतजार होगा खत्‍म, 4 राशि वालों को त्रिग्रही योग देगा पैसा, पद और प्‍यार

सूर्य गोचर : करियर में तरक्‍की पाने का इंतजार होगा खत्‍म, 4 राशि वालों को त्रिग्रही योग देगा पैसा, पद और प्‍यार

17 अक्टूबर 2026 को ग्रहों के राजा सूर्य तुला राशि में प्रवेश कर गए हैं, जिसे तुला संक्रांति कहते हैं. इस बार की तुला संक्रांति त्रिग्रही योग बना रही है, जो 4 राशि वालों के लिए शुभ संकेत दे रही है.

Written ByShraddha Jain
Published: Oct 17, 2026, 11:38 AM IST|Updated: Oct 17, 2026, 11:41 AM IST
joinshare
सूर्य गोचर : करियर में तरक्‍की पाने का इंतजार होगा खत्‍म, 4 राशि वालों को त्रिग्रही योग देगा पैसा, पद और प्‍यार
Image Credit: तुला राशि में सूर्य के आने से सूर्य,बुध और शुक्र ग्रह मिलकर त्रिग्रही योग बना रहे हैं. (Photo: AI)

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

2

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

3

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

4

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

5

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

जब 3 ग्रह एक ही राशि में इकट्ठा होते हैं, तो त्रिग्रही योग बनता है. 17 अक्‍टूबर को सूर्य के तुला राशि में आते ही त्रिग्रही योग बन गया है क्‍योंकि तुला राशि में पहले से ही बुध और शुक्र ग्रह मौजूद हैं. यह योग 2 कारणों से विशेष है. पहला - ये तीनों ग्रह सूर्य (सफलता, आत्‍मविश्‍वास, यश), बुध (बुद्धि, व्‍यापार, वाणी) और शुक्र (धन-वैभव, प्रेम) का मिलन सफलता, पैसा और तरक्‍की का योग बना रहा है. दूसरा - ये युति धन-वैभव के कारक शुक्र की राशि तुला में हो रही है, जिससे त्रिग्रही योग का प्रभाव और बढ़ गया है.

4 राशियों की होगी चांदी

सूर्य 16 नवंबर 2026 तक तुला राशि में रहेंगे. वहीं शुक्र 6 नवंबर 2026 तक तुला में रहेंगे और बुध 2 दिसंबर 2026 तक यहां रहेंगे. लिहाजा 5 नवंबर तक यह त्रिग्रही योग सक्रिय रहेगा और 4 राशि वालों को लाभ देगा. इन राशि वालों को करियर-कारोबार में सफलता और धन लाभ मिल सकती है. वहीं कुछ लोगों के जीवन में प्रेम बढ़ेगा.

मेष राशि : करियर में आगे बढ़ने के लिए आप जिन अवसरों की तलाश में थे, वे अब मिल सकते हैं. वहीं पैसा भी बढ़ेगा. इस दौरान साढ़ेसाती का दबाव कम होता महसूस होगा. तनाव घटेगा. किसी सीनियर या बड़े अधिकारी का सहयोग मिलने से महत्‍वपूर्ण काम पूरा हो सकता है.

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग धन लाभ के संकेत दे रहा है. पुराने निवेश से फायदा हो सकता है या कहीं से बड़ा धन लाभ हो सकता है. नौकरी करने वालों की सहकर्मियों के साथ खटपट होती रहेगी, लेकिन आप अपना काम पूरा कर लेंगे. बिजनेस करने वालों को त्‍योहारी सीजन का पूरा फायदा उठाना चाहिए और नई-नई स्‍कीमों से ग्राहकों को अपनी ओर खींचना चाहिए.

तुला राशि : तुला राशि में ही तीनों महत्‍वपूर्ण ग्रह इकट्ठा होकर त्रिग्रही योग बना रहे हैं. यह समय आपको बड़ी सक्‍सेस दिला सकता है. वर्कप्‍लेस पर प्रमोशन या नई जिम्‍मेदारी मिल सकती है. अचानक आपको लगेगा कि सारी परेशानियां हल हो गई हैं. बिजनेस में नेटवर्क बढ़ेगा. आप किसी योजना पर भी काम शुरू करने में सफल रहेंगे.

कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों के लिए भी यह समय सकारात्‍मक संकेत दे रहा है. अपनों से मिलने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं. कुछ लोगों को नई नौकरी मिल सकती है. घर-गाड़ी खरीदने की प्‍लानिंग है तो वह सपना भी पूरा हो सकता है. बिजनेस में पुराने संपर्क बड़ा ऑर्डर दिला सकते हैं. इनकम बढ़ेगी.

(Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Grah Gochar