SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Aaj Ka Rashifal 1 November: महीने के पहले ही दिन सूर्य-शनि का षडाष्‍टक योग, डिप्रेशन-हानि के शिकार होंगे 4 राशि वाले, पढ़ें राशिफल

Aaj ka Rashifal 1 November 2026 : नवंबर महीना शुरू हो गया है और पहले ही दिन सूर्य शनि का षडाष्‍टक योग बन रहा है. साथ ही चंद्रमा अपने ही घर कर्क राशि में जा रहे हैं. जानिए 1 नवंबर सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा.

Written By Dr. Ajay Bhambi Edited By Shraddha Jain
Published: Nov 01, 2026, 04:06 AM IST | Updated: Nov 01, 2026, 05:35 AM IST
Join

Horoscope Today 1 November 2026 : सिंह राशि में गुरु-केतु के ध्‍वज योग और सूर्य-शनि के षडाष्‍टक योग के साथ नवंबर महीना शुरू हो रहा है. ये दोनों योग कुछ मामलों में अशुभ हैं. साथ ही 31 अक्‍टूबर और 1 नवंबर की मध्‍यरात्रि 12 बजे चंद्रमा अपनी कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. चंद्रमा अपनी ही राशि में बैठकर शुभ फल देते हैं. अपनी चंद्र राशि के अनुसार पढ़ें 1 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल.

मेष राशि 1 नवंबर 2026

मान-सम्मान बढ़ेगा और बदलाव संबंधी कार्यों पर विचार होगा. लेकिन दूसरों के झमेले में ना पड़े, अन्यथा बैठे-बिठाए आपके ऊपर भी कोई मुसीबत आ सकती हैं. कारोबार में किसी कर्मचारी की लापरवाही से कोई समस्या आ सकती है. अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें. पति-पत्नी के प्रयासों से घर में सुखद माहौल रहेगा. मांसपेशियों तथा सर्वाइकल का दर्द बढ़ सकता है. 
उपाय- शिव पार्वती के स्वरूप के दर्शन करें और यथा संभव पूजा करें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 9

वृष राशि 1 नवंबर 2026

आय के नए स्त्रोत सुलभ होंगे. कोई रुकी हुई पेमेंट भी आसानी से वापस मिल जाएगी. अपना स्वाभिमान बनाए रखें. तथा अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें. मार्केटिंग संबंधी कार्य आज स्थगित ही रखें. विस्तार संबंधी योजनाओं को गंभीरता से लें. प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें. बीती हुई नकारात्मक बातें आपके अंदर तनाव डिप्रेशन जैसी स्थिति उत्पन्न कर सकती हैं. उपाय- जरूरतमंद लोगों के लिए बिस्कुट-चाय आदि की व्यवस्था करें या उसके निमित्त दान दें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 3

(यह भी पढ़ें: सूर्य, मंगल, शुक्र...नवंबर में धड़ाधड़ बदलेंगे चाल, तुला समेत 5 राशियों की उंगलियां घी में, सिर कड़ाही में!)

मिथुन राशि 1 नवंबर 2026

घर के रखरखाव अथवा बदलाव संबंधी योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए अनुकूल समय है. युवा वर्ग मौज मस्ती में पड़कर अपने करियर अथवा पढ़ाई के साथ खिलवाड़ ना करें. नौकरी पेशा लोग पब्लिक डीलिंग जैसे कार्य में सावधानी बरतें. मान-हानि जैसी स्थिति बनने की आशंका है. विवाह योग्य लोगों की रिश्ते संबंधी बात में कोई व्यवधान आ सकता है. व्यायाम, प्राणायाम आदि जैसी बातों को अपनी दिनचर्या का अंग बना लें. 
उपाय- मंदिर जाकर माथा टेकें और अपने इष्ट के मंत्र का जाप करें.
भाग्यशाली रंग- पीला 
भाग्यशाली अंक- 2

कर्क राशि 1 नवंबर 2026

कुछ दिक्कतें रहेंगी. परंतु आप अपनी योग्यता द्वारा परिस्थितियों का हल निकाल लेंगे. विद्यार्थियों तथा युवाओं को मनोनुकूल परिणाम पाने के लिए और अधिक मेहनत करने की जरूरत है. नौकरी में अपनी क्लाइंट्स के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में ना पड़े. युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपना समय व्यर्थ ना करें. घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी. 
उपाय- संध्या के समय शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 5

सिंह राशि 1 नवंबर 2026

पिछले कुछ समय से किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे विवादों में सुधार आएगा. पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें तथा दूसरों की सलाह पर भी ध्यान दें. कार्यक्षेत्र में काफी समय से जो मंदी चल रही थी, आज उसमें उम्मीद दिखाई देगी. पारिवारिक माहौल आरामदायक व सुखमय रहेगा. मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी. 
उपाय- मंदिर जाकर देव दर्शन करें तथा गाय को गुड़-रोटी खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- नीला 
भाग्यशाली अंक- 6

कन्या राशि 1 नवंबर 2026

नई-नई जानकारियां हासिल होंगी. आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. घर के बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना ना करें. मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में किसी प्रकार की हानि होने की आशंका है. परिजनों के साथ कुछ व्यतीत करने से संबंधों में मधुरता आएगी. तनाव की वजह से नींद ना आने जैसी समस्या बढ़ सकती है. 
उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 1

(यह भी पढ़ें: कहीं आप अपना रोज गलत राशिफल तो नहीं पढ़ रहे? समझ लें सूर्य राशि, चंद्र राशि और लग्न राशि का खेल!) 

तुला राशि 1 नवंबर 2026

किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग और मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा और कई समस्याओं का समाधान भी मिलेगा. कुछ ना कुछ व्यवधान भी आएंगे, लेकिन अगर उनका डटकर मुकाबला किया तो जीत निश्चित है. ग्लैमर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स से जुड़े व्यवसाय तरक्की करेंगे. प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी. स्वास्थ्य संबंधी कुछ ना कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी. 
उपाय- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें.
भाग्यशाली रंग- ब्राउन
भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक राशि 1 नवंबर 2026

दूसरों से आगे निकलने की चाहत आपके आत्म बल तथा कार्य क्षमता को बढ़ाएगी. परंतु जल्दबाजी व भावुकता में कोई निर्णय ना लें. किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ मनमुटाव हो सकता है. व्यावसायिक गतिविधियां कुछ धीमी रहेंगी. परंतु आप अपनी मेहनत से उन्हें अनुकूल बना लेंगे. पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे. बहुत अधिक मेहनत की वजह से थकान और तनाव हावी रहेंगे. 
उपाय- पूजा करते समय गायत्री मंत्र का जाप भी अवश्य करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी 
भाग्यशाली अंक- 8

धनु राशि 1 नवंबर 2026

युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर गंभीर रहे. निश्चित ही उचित सफलता मिलेगी. अनजान लोगों के साथ मेल-मुलाकात करते समय अपने मान-सम्मान का भी ध्यान रखें. व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा. परंतु जोखिम जैसे कार्यों से दूर रहें. दांपत्य जीवन में चली आ रही कुछ गलतफहमियों का हल मिलेगा. आज कुछ सुस्ती और आलस हावी रहेंगे. 
उपाय- कुछ समय नेचर के समीप बताएं और उसकी ब्लेसिंग महसूस करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 7

मकर राशि 1 नवंबर 2026

घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी. मान-सम्मान बना रहेगा. किसी खास गतिविधि को लेकर असमंजस की स्थिति रह सकती है धैर्य और संयम से काम लें. कार्यप्रणाली में सुधार आएगा. मीडिया और मार्केटिंग संबंधी अधिक से अधिक जानकारियां हासिल करें. परिवार में सुखद और खुशनुमा माहौल बना रहेगा. गैस और सिरदर्द जैसी दिक्कतों से आप परेशान रहेंगे. 
उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान के दर्शन करें और प्रसाद बांटें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 2     

कुंभ राशि 1 नवंबर 2026

अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन और अनुभवों को जरूर आत्मसात करें और अपने कर्म पर विश्वास रखें. महिलाएं अपने मान-सम्मान को लेकर ज्यादा सजग रहें. अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें. फैक्ट्री और प्रोडक्शन संबंधी व्यवसायिक गतिविधियों में लापरवाही ना करें. परिजनों का आपके कार्यों में पूरा सहयोग रहेगा. कुछ थकान और कमजोरी महसूस करेंगे. 
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें अथवा सुनें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 3

मीन राशि 1 नवंबर 2026

मन में चल रहा कोई द्वंद्व समाप्त होगा. अपने प्रति कुछ नया करने की इच्छा भी बलवान होगी. अपनी मानसिक स्थिति को संयमित रखें. काम निकलवाने के लिए व्यापारिक बुद्धि का इस्तेमाल करें. व्यापार में विस्तार संबंधी योजनाओं पर विचार होगा. साथ ही कार्यभार भी बढ़ेगा. घर में प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा भरा वातावरण रहेगा. विपरीत परिस्थितियों में अपना मनोबल और आत्मविश्वास कमजोर ना होने दें. 
उपाय- बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें और यथासंभव सेवा भी करें.
भाग्यशाली रंग- बादामी 
भाग्यशाली अंक- 9     

(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES